BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

अपने से 7 साल छोटे एक्टर से रोमांस करते दिखाई देंगी ऐश!

अपने से 7 साल छोटे एक्टर से रोमांस करते दिखाई देंगी ऐश!मुंबई। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर अब बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्य के साथ एक साथ फिल्म में काम करते दिखाई दें सकते हैं। जी हां, खबर है कि फिल्म ' वो कौन थी', जो कि क्लासिकल कल्ट फिल्म रही है, का रीमेक जल्द ही बनने जा रहा है और इस फिल्म में ऐश्वर्या और शाहिद कपूर के साथ आने की खबर है। शाहिद कपूर, मनोज कुमार वाला किरदार निभा सकते हैं। खबर यह भी है कि 'बत्ती गुल मीटर चालू का निर्माण जिस प्रोडक्शन हाउस यानि क्रिअर्ज प्रोडक्शन में हो रहा है, उससे शाहिद ने तीन फिल्मों की डील की है और खबर है कि इसी के तहत वो कौन थी के रिमेक पर भी काम होगा। 

 

ऐश्वर्य राय बच्चन को फिल्म में साधना का किरदार निभाने का मौका मिलेगा। आपकों बता दें कि शाहिद कपूर ने ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म ताल के एक गीत 'कहीं आग लगे लग जाये' में बैक डांसर के रूप में काम किया था। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के जरिए इसके मेकर्स मनोज कुमार और साधना को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं। यह पहला मौका होगा जब शाहिद और ऐश्वर्या किसी फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगे। वैसे आपकों बता दें कि शाहिद कपूर इन दिनों प्रेरणा अरोड़ा की फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ की शूटिंग में बिजी है दूसरी तरफ ऐश्वर्या राय बच्चन भी इन दिनों अपनी फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग में बिजी है। अब देखना ये है कि शाहिद इस फिल्म को साइन करते हैं या नहीं।

 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More