BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि सरकार स्वच्छ राजनीतिक अनुदान की प्रणाली विकसित करने के लिए सक्रियता से काम कर रही है। जेटली ने यहां वित्त मंत्रालय की ओर से आयोजित दिल्ली इकॉनोमिक्स कॉन्क्लेव 2017 में कहा, जब हम इस विषय पर विचार करते हैं कि राजनीतिक प्रणाली में अनुदान कैसे पहुंचे तो हम उम्मीद करते हैं कि भविष्य में यह स्वच्छ धन हो।    हम इसके लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं। जेटली ने कहा कि पिछले 70 वर्षो में भारतीय लोकतंत्र में राजनीतिक अनुदान अदृश्य धन से मिलता रहा। वित्त मंत्री ने कहा कि नोटबंदी के साथ ही वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली लागू किए जाने से यह लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करदाता आधार के विस्तार से डिजिटलीकरण के बढऩे के संकेत पहले ही दिखाई देने लगे हैं। साभार-khaskhabar.com 

Read More

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने शुक्रवार को अपने शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर के बदले एक बोनस शेयर देने की घोषणा की है। कंपनी ने नियामकीय में दाखिल रिपोर्ट में कहा, ‘‘कंपनी ने 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर एक शेयर बोनस के तौर पर देने का फैसला किया है।’’   कंपनी ने यहां शुक्रवार को आम सभा (एजीएम) का आयोजन किया।    बंबई स्टॉक एक्सचेंज में आरआईएल के स्टॉक शुक्रवार को पिछले दिन के मुकाबले 57.50 अंकों या 3.76 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,586.20 पर बंद हुआ।  साभार-khaskhabar.com 

Read More

नई दिल्ली। घरेलू विमान कंपनियों में इंडिगो सबसे आगे रही, पिछले महीने इसकी बाजार हिस्सेदारी 40 फीसदी रही और कुल 38.26 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी। उसके बाद जेट एयरवेज की 15.2 फीसदी और एयर इंडिया की 13.0 फीसदी बाजार हिस्सेदारी रही।    जनवरी से जून 2017 तक घरेलू विमान कंपनियों के माध्यम से 561.55 लाख यात्रियों ने यात्रा की, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान 475.79 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। इस तरह इसमें कुल 18.03 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।   समय पर उड़ान शुरू करने के मामले में भी इंडिगो शीर्ष पर रही और इसकी 86.1 फीसदी उड़ानें समय पर रवाना हुई। उसके बाद विस्तारा (80.8 फीसदी) और स्पाइसजेट (79.8 फीसदी) रही। पैसेंजर लोड फैक्टर के संदर्भ में 94.5 फीसदी के साथ स्पाइसजेट सबसे आगे रही। एयर एशिया की 89.6 फीसदी सीटें भरी रही, उसके बाद गो एयर की 89.4 फीसदी सीटें भरी रही।     विमान यात्रा रद्द करने के मामले में इंडिगो एयरलाइंस में सबसे ज्यादा रहे। कुल 13,254 यात्रियों को यात्रा रद्द होने से असुविधा हुई, जिसमें 6,982 यात्री इंडिगो के, जेट एयरवेज और जेट लाइट के साथ मिलकर कुल 1,194 यात्री रहे।    पिछले महीने विमानन कंपनियों ने उड़ान रद्द करने पर 37.31 लाख रुपये का हर्जाना दिया, जबकि विमान में नहीं बिठाने पर 69.28 लाख रुपये का मुआवजा दिया।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2018 की पहली तिमाही में वाणिज्यिक वाहन उद्योग की बिक्री में 9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसमें सबसे अधिक मध्यम और भारी वाणिज्यिक वाहनों (एमएंडएचसीवी) और बसों की बिक्री गिरी है।    इस गिरावट का मुख्य कारण वित्त वर्ष 2017 की चौथी तिमाही में बीएस-4 मानक लागू होने से पहले वाहनों की बिक्री में आई तेजी तथा जीएसटी लागू होने के कारण इंतजार में ऑपरेटरों द्वारा खरीद स्थगित करने तथा बीएस-4 मानक के कलपुर्जों की कम उपलब्धता रही है।    रेटिंग एजेंसी आईसीआरए ने सोमवार को यह जानकारी दी। एजेंसी ने बताया की समीक्षाधीन अवधि में ट्रक एवं बसों की बिक्री में क्रमश: 33 फीसदी और 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।    आईसीआरए के वरिष्ठ समूह उपाध्यक्ष सुब्रत रॉय ने कहा, ‘‘पहली तिमाही में सुस्त प्रदर्शन के बावजूद हाल के बजट में अवसंरचना और ग्रामीण क्षेत्रों पर जोर दिए जाने से बिक्री को बढ़ावा मिलेगा और वित्त 2018 में वाणिज्यिक वाहन उद्योग की वृद्धि दर 6-8 फीसदी होगी।’’ साभार-khaskhabar.com       

Read More

कोलकाता। बैंक ऑफ इंडिया को लगातार दो वित्त वर्षों से घाटे का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब कंपनी को उम्मीद है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही तक कंपनी मुनाफे में आ जाएगी।   दूसरी तिमाही सितंबर में खत्म होगी। बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीनबंधु मोहापात्रा ने शनिवार को ये बातें कहीं।   बैंक ऑफ इंडिया को वित्त वर्ष 2016-17 में 1,558.34 करोड़ का नुकसान हुआ था, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2015-16 में यह नुकसान 6,089.21 करोड़ रुपये का था।   मोहापात्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि बैंक सितंबर के अंत तक लाभ हासिल करने में सक्षम होगा, अगर कुछ अप्रत्याशित नहीं होता है तो।’’   उन्होंने कहा कि हालांकि बैंक ने पिछले दो वित्त वर्षों से नुकसान उठाया है, लेकिन उसकी परिचालन आय मजबूत बनी हुई है और उसका प्रोविजन कवरेज रेशियो 62 फीसदी रहा, जो फंसे कर्जों के मामले में औसत वृद्धि दर से ज्यादा है।   भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंकों के फंसे हुए कर्जों के 12 सबसे बड़े कर्जदारों की पहचान करने के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘इन 12 बड़े कर्जदारों में से 10 खातों में हमारे बैंक का भी धन फंसा हुआ है और यह रकम 7,000-8,000 करोड़ रुपये की है।’’   आरबीआई ने 12 ऐसे खातों को चिह्नित किया है जिन पर प्रत्येक खातों पर 5,000 करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज बकाया है और उन्हें बैंकों ने एनपीए (गैर निष्पादित परिसंपत्तियों) के अंतर्गत रखा है। इन खातों पर बैंक दिवालिया घोषित कर संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करने वाले हैं।   मोहापात्रा के मुताबिक बैंक आईबीसी (दिवाला और दिवालियापन संहिता) के तहत अपने फंसे हुए कर्जों (एनपीए) को कम करने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए बकाएदारों को फंसी हुई परिसंपत्तियों का अपग्रेडेशन और वन टाइम सेटलमेंट (कर्ज में छूट/माफी) का मौका दिया जाएगा।   उन्होंने कहा कि इसके अलावा हम अपनी कुछ ऐसी संपत्तियों को भी बेचने पर विचार कर रहे हैं जिनकी जरूरत नहीं है।   पिछले वित्त वर्ष की जनवरी-मार्च तिमाही में बैंक का कुल एनपीए 52,000 करोड़ रुपये से अधिक रहा था, और इसका कुल अनुपात 13.22 फीसदी था।    साभार-khaskhabar.com     

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 355.01 अंकों की तेजी के साथ 31,715.64 की अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर और निफ्टी 105.25 अंकों की तेजी के साथ 9,771.05 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 149.99 अंकों की तेजी के साथ 31,510.62 पर खुला और 355.01 अंकों या 1.13 फीसदी की तेजी के साथ 31,715.64 की अब तक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,768.39 के ऊपरी और 31,471.41 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयरों में तेजी रही। भारती एयरटेल (5.39 फीसदी), टीसीएस (4.66 फीसदी), विप्रो (4.64 फीसदी), कोल इंडिया (3.25 फीसदी) और ल्यूपिन (2.96 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.54 फीसदी), आईटीसी (0.25 फीसदी) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (0.09 फीसदी) रहे। बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 99.77 अंकों की तेजी के साथ 15,041.54 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 68.36 अंकों की तेजी के साथ 15,899.12 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 53.50 अंकों की तेजी के साथ 9,719.30 पर खुला और 105.25 अंकों या 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 9,771.05 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,782.15 के ऊपरी और 9,646.45 के निचले स्तर को छुआ।  बीएसई के 19 सेक्टरों में 18 में तेजी रही। दूरसंचार (3.88 फीसदी), प्रौद्योगिकी (2.95 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (2.92 फीसदी), धातु (1.43 फीसदी) और पूंजीगत वस्तुएं (1.19 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के सिर्फ एक सेक्टर- तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.01 फीसदी) में गिरावट रही। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,540 शेयरों में तेजी और 1,112 में गिरावट रही, जबकि 157 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 11.83 अंकों की गिरावट के साथ 31,209.79 पर और निफ्टी 1.70 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 9,613.30 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 109.59 अंकों की तेजी के साथ 31,331.21 पर खुला और 11.83 अंकों या 0.04 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 31,209.79 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,353.46 के ऊपरी और 31,166.37 के निचले स्तर को छुआ।  सेंसेक्स के 30 में से 10 शेयरों में तेजी रही। रिलायंस (2.79 फीसदी), एचडीएफसी (1.12 फीसदी), कोटक बैंक (1.10 फीसदी), इंफोसिस (0.96 फीसदी) और अडानी पोट्र्स (0.87 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -हीरोमोटो कार्प (2.04 फीसदी), डॉ रेड्डी (1.88 फीसदी), एक्सिस बैंक (1.69 फीसदी), आईटीसी (1.52 फीसदी) और ल्यूपिन (1.04 फीसदी)। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 30.90 अंकों की तेजी के साथ 9,645.90 पर खुला और 1.70 अंकों या 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 9,613.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 9,650.65 के ऊपरी और 9,595.50 के निचले स्तर को छुआ। वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 50.53 अंकों की गिरावट के साथ 14,758.84 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 5.73 अंकों की गिरावट के साथ 15,566.93 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में से पांच में तेजी रही। ऊर्जा (1.37 फीसदी), तेल एवं गैस (0.56 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.33 फीसदी), प्रौद्योगिकी (0.11 फीसदी) और धातु (0.06 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में- स्वास्थ्य सेवाएं (0.73 फीसदी), दूरसंचार (0.68 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.66 फीसदी), रियल्टी (0.64 फीसदी) और ऑटो (0.48 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,344 शेयरों में तेजी और 1,315 में गिरावट रही, जबकि 134 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.01 अंकों की तेजी के साथ 31,221.62 पर और निफ्टी 94.10 अंकों की तेजी के साथ 9,615.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 234.43 अंकों की तेजी के साथ 31,156.04 पर खुला और 300.01 अंकों या 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 31,221.62 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,258.33 के ऊपरी और 31,017.11 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 164.89 अंकों की तेजी के साथ 14,809.37 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 162.14 अंकों की तेजी के साथ 15,572.66 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 67.05 अंकों की तेजी के साथ 9,587.95 पर खुला और 94.10 अंकों या 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 9,615.00 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,624.00 के ऊपरी और 9,543.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (3.40 फीसदी), दूरसंचार (1.86 फीसदी), धातु (1.85 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.83 फीसदी) और रियल्टी (1.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 179.96 अंकों की गिरावट के साथ 30,958.25 पर और निफ्टी 63.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,511.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 56.47 अंकों की तेजी के साथ 31,194.68 पर खुला और 179.96 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ  30,958.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,294.96 के ऊपरी और 30,847.08 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी रही। भारती एयरटेल (1.61 फीसदी), ओएनजीसी (1.23 फीसदी), हीरोमोटो कॉर्प (0.97 फीसदी), टाटा स्टील (0.60 फीसदी) और अडानी पोट्र्स (0.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक (3.27 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.34 फीसदी), इंफोसिस (1.80 फीसदी), एशियन पेंट (1.73 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.61 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 114.93 अंकों की गिरावट के साथ 14,468.88 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 240.82 अंकों की गिरावट के साथ 15,141.08 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.10 अंकों की तेजी के साथ 9,594.05 पर खुला और 63.55 अंकों या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 9,511.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,615.40 के ऊपरी और 9,473.45 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से दो में तेजी रही। दूरसंचार (1.19 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.33 फीसदी) तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में बैंकिंग (1.45 फीसदी), रियल्टी (1.40 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.20 फीसदी), वित्त (1.20 फीसदी) और उपभोक्ता गैर जरूरी वस्तुएं एवं सेवाएं (1.16 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 691 शेयरों में तेजी और 1,913 में गिरावट रही, जबकि 168 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो के बाद टीवीएस मोटर और रॉयल इनफील्ड ने भी ग्राहकों को जीएसटी का संभावित फायदा पहुंचाने वाली कंपनियों में शामिल हो गई हैं। रॉयल इनफील्ड ने अपने मॉडलों पर दाम 2,300 रुपये तक घटा दिए हैं, जबकि टीवीएस मोटर ने अपने उत्पादों पर दाम में कटौती की मात्र का खुलासा नहीं किया है। आयशर मोटर्स की साझीदार कंपनी रॉयल इनफील्ड बुलेट, क्लासिक, थंडरबर्ड समेत प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि चेन्नई में यह कमी 1600-2300 रुपये तक होने की आशा है। यह कमी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्तर की है। टीवीएस मोटर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी के.एन. राधाकृष्णन ने कहा कि जीएसटी से कारोबार करने में बहुत आसानी होगी। हम इसके सभी फायदों को ग्राहकों तक पहुंचाएंगे।  जीएसटी के लागू करने की तैयारियों के बीच खुदरा कारोबारियों के शीर्ष संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि बड़ी संख्या में व्यापारियों को कर अनुपालन में चुनौतियां पेश आएंगी।  ग्राहकों को लाभ पहुंचाने में कार कंपनियां पीछे नहीं हैं। फोर्ड, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज ने कारों की कीमतों में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक कटौती की है। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद मोटरसाइकिलों पर कर की दर में कमी की उम्मीद है। हालांकि यह कटौती भिन्न-भिन्न राज्यों में अलग-अलग होगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्रमुख कारोबारी चैंबर, फिक्की ने देश में व्यापारिक धारणा और संचालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण खतरे के रूप में सूचना और साइबर असुरक्षा को बताया है।  फिक्की की एक रपट के मुताबिक, हाल के दिनों में साइबर हमलों और साइबर सुरक्षा पर संभावित जासूसी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। फिक्की ने पिंकर्टन इंडिया जोखिम सर्वेक्षण 2017 में कहा, ‘‘देश तेजी से डिजिटीकरण की दिशा में बढ़ रहा है, जिससे ‘सूचना और साइबर असुरक्षा’ का जोखिम और बढ़ गया है।’’ सर्वेक्षण में कहा गया है, ‘‘वन्नाक्राई मैलवेयर घटना अब तक की इस साल की सबसे खराब घटना है, जिसमें कई सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों के सिस्टम्स पर हमला किया गया था। इसलिए साइबर सुरक्षा चुनौती को हल करने के लिए मजबूत सुरक्षा तंत्र बनाने पर ध्यान केंद्रित होना चाहिए।’’ इस रपट में ‘आतंकवाद और उग्रवाद’ को भारत में कारोबार के लिए दूसरा सबसे बड़ा खतरा बताया गया। रपट में कहा गया है, ‘‘आतंकवाद और उग्रवादियों का खतरा भारतीय बाजार में रुचि रखने वाले निवेशकों में किए गए निवेश को लेकर जोखिम की भावना पैदा करता है।’’ इस रपट में भारत में व्यापार के लिए तीसरा सबसे गंभीर खतरा ‘भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और कॉर्पोरेट धोखाधड़ी’ को बताया गया है।  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । अगर आप बैंक में लेन-देन करना चाहते है तो शुक्रवार को ही अपना काम निपटा लें, वर्ना आपको तीन दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। क्योंकि शनिवार से तीन दिन तक बैंकों की छुट्टी रहेगी। 24 जून को चौथा शनिवार, 25 जून को रविवार का अवकाश और सोमवार 26 जून को ईद-उल-फितर की छुट्टी की वजह से बैंक बंद रहेंगे।  हालांकि, बैंकों ने कहा है कि वे लोगों की नकदी जरूरतों को पूरा करने के लिए एटीएम में पूरा पैसा रखेंगे। आपको पता ही है कि बैंकों में दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है और उस दिन बैंकिंग से जुड़ा कोई कामकाज नहीं होता है। वहीं, उसके अगले दिन रविवार होने के कारण बैंकों का अवकाश रहेगा।  ईद-उल-फितर के लिए 26 तारीख सोमवार का ही दिन तय माना जा रहा है, हालांकि चांद दिखाई देने के ऊपर ईद की तारीख तय होती है लेकिन कमोबेश 26 तारीख को ही ईद का दिन मुकर्रर माना जा रहा है। तो सोमवार को ईद का बैंक अवकाश तय है।  हालांकि, बैंकों का कहना है कि तीन दिन के लिए एटीएम में पर्याप्त मात्रा में कैश डाला जाएगा, जिससे लोगों को बैंक बंद रहने की वजह से परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेकिन, माना जा रहा है कि ईद के पर्व पर एटीएम में कैश की किल्लत आ सकती है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More