BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 180 अंक नीचे

शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 180 अंक नीचेमुंबई । देश के शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 179.96 अंकों की गिरावट के साथ 30,958.25 पर और निफ्टी 63.55 अंकों की गिरावट के साथ 9,511.40 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 56.47 अंकों की तेजी के साथ 31,194.68 पर खुला और 179.96 अंक या 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ  30,958.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,294.96 के ऊपरी और 30,847.08 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 10 में तेजी रही। भारती एयरटेल (1.61 फीसदी), ओएनजीसी (1.23 फीसदी), हीरोमोटो कॉर्प (0.97 फीसदी), टाटा स्टील (0.60 फीसदी) और अडानी पोट्र्स (0.56 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक (3.27 फीसदी), एक्सिस बैंक (2.34 फीसदी), इंफोसिस (1.80 फीसदी), एशियन पेंट (1.73 फीसदी) और बजाज ऑटो (1.61 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 114.93 अंकों की गिरावट के साथ 14,468.88 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 240.82 अंकों की गिरावट के साथ 15,141.08 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 19.10 अंकों की तेजी के साथ 9,594.05 पर खुला और 63.55 अंकों या 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 9,511.40 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,615.40 के ऊपरी और 9,473.45 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के 19 सेक्टरों में से दो में तेजी रही। दूरसंचार (1.19 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं (0.33 फीसदी) तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे। बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में बैंकिंग (1.45 फीसदी), रियल्टी (1.40 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (1.20 फीसदी), वित्त (1.20 फीसदी) और उपभोक्ता गैर जरूरी वस्तुएं एवं सेवाएं (1.16 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई में कारोबार का रुझान नकारात्मक रहा। कुल 691 शेयरों में तेजी और 1,913 में गिरावट रही, जबकि 168 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More