BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

नई दिल्ली । इंडिया पोस्ट, एयरटेल के बाद पेटीएम देश की तीसरी कंपनी है, जिसने मंगलवार को अपने भुगतान बैंक की शुरूआत की। बैंक ने जमा पूंजी पर चार प्रतिशत ब्याज और कैशबैक की पेशकश की है। इसी प्रकार भुगतान बैंक के जरिये ऑनलाइन लेनदेन पर कोई फीस नहीं लेने और खाते में न्यूनतम जमा की भी शर्त नहीं रखी गई है।  कंपनी ने वर्ष 2020 तक 50 करोड ग्राहक अपने साथ जोडने का लक्ष्य रखा है। पेटीएम के भुगतान बैंक को चीन की अलीबाबा और जापान के बडे निवेश बैंक साफ्टबैंक का भी समर्थन प्राप्त है। यही वजह है कि कंपनी ने दो साल के दौरान अपने बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार के लिये 400 करोड रूपये की शुरूआती निवेश की योजना बनाई है।  पेटीएम भुगतान बैंक के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने इस अवसर पर जारी एक वक्तव्य में कहा है, रिजर्व बैंक ने हमें दुनिया में एक नई तरह के बैंकिंग मॉडल की शुरूआत करने का मौका दिया है। पेटीएम के इस समय कई ग्राहक हैं जो उसके डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं। इन ग्राहकों के वॉलेट को अब भुगतान बैंक में स्थानांतरित कर दिया जायेगा। उपयोक्ताओं को अब खाता खोलने के लिये अपने ग्राहक को जानिये नियमों को पूरा करना होगा। कंपनी केवाईसी अनुपालन केन्द्रों को स्थापित कर रही है ताकि ग्राहकों के खाते खोले जा सकें। पेमेंट बैंक खाता खोलने वाले प्रत्येक ग्राहक को खाते में 25,000 रूपये जमा होने पर 250 रूपये की नकदी वापस प्राप्त होगी।  शुरूआत में पेटीएम भुगतान बैंक खाते केवल आमंत्रण आधार पर होंगे। वक्तव्य में कहा गया है, खाते में शून्य अधिशेष रखा जा सकेगा और प्रत्येक ऑनलाइन लेनदेन जैसे कि आईएमपीएस, एनईएफटी, आटीजीएस, पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। बचत खाते पर कंपनी चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज देगी और अपने लाखों व्यापारियों के लिये चालू खाता खोलने की भी पेशकश करेगी। पेटीएम की बैंक खुलने के पहले साल में 31 शाखाएं खोलने की योजना है। इसके साथ ही 3,000 ग्राहक सेवा केन्द्र भी खोले जायेंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.58 बजे 126.50 अंकों की बढ़त के साथ 30,591.42 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 34.55 अंकों की मजबूती के साथ 9,462.45 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 173.96 अंकों की बढ़त के साथ 30638.88 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.35 अंकों की बढ़त के साथ 9,480.25 पर खुला। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । बीते सप्ताह शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की तेजी के साथ बंद हुए। इसका प्रमुख कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है, क्योंकि नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि खुदरा महंगाई दर में कमी आई है और भारतीय मौसम विभाग ने भी इस साल अच्छे मॉनसून का अनुमान लगाया है। अगर मॉनसून बेहतर होता है तो इससे महंगाई और कम होगी। बीते सप्ताह पांच कारोबारी दिनों में चार दिन सेंसेक्स में तेजी रही और सेसेक्स व निफ्टी दोनों ने ही नई ऊंचाइयों को छुआ। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 276.77 अंकों या 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 30,464.92 पर बंद हुआ। निफ्टी 27 अंकों या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 9,427.90 पर बंद हुआ। मिडकैप सूचकांक में 1.41 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.93 फीसदी की गिरावट आई। सोमवार को सेंसेक्स 133.97 अंकों या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 30,322.12 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 260.48 अंकों या 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 30,582.60 पर, बुधवार को 76.17 अंकों या 0.25 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स में गिरावट आई और यह 223.98 अंकों या 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 30,434.79 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 30.13 अंकों या 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 30,464.92 पर बंद हुआ।  बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईटीसी (4.23 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.92 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.7 फीसदी), मारुति सुजुकी (0.89 फीसदी), टाटा स्टील (12.05 फीसदी), ल्यूपिन (4.84 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (2.81 फीसदी), विप्रो (2.1 फीसदी), टीसीएस (6.24 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.74 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.52 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.7 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (2.76 फीसदी), भारती एयरटेल (2.1 फीसदी) और कोल इंडिया (0.29 फीसदी)। वहीं, सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.39 फीसदी), बजाज ऑटो (0.73 फीसदी), इंफोसिस (0.62 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.39 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.35 फीसदी), अडाणी पोट्र्स (2.23 फीसदी), ओएनजीसी (2.57 फीसदी) और गेल इंडिया (2.37 फीसदी)।  इस दौरान गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने 1,211 वस्तुओं की कर दर पर फैसला किया। इनमें से ज्यादातर वस्तुओं पर 18 फीसदी की दर लगाई गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी परिषद की पहले दिन की बैठक के बाद मीडिया को बताया, ‘‘आज किसी भी सामान पर कर को बढ़ाया नहीं गया। बल्कि कई वस्तुओं पर इससे पहले लगने वाली दरों में कटौती की गई है।’’ राजस्व सचिव हंसमुख अधिया ने कहा कि करीब 81 फीसदी वस्तुओं पर कर दर 18 फीसदी या उससे कम कर रखी गई है। केवल 19 फीसदी वस्तुओं पर सबसे अधिक 28 फीसदी की दर लगाई गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि अनाज सहित खाद्य पदार्थ सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि उन्हें छूट वाली श्रेणी में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में दूध को रखने का भी प्रस्ताव है। वर्तमान में 400 वस्तुओं को कर के दायरे से बाहर रखा गया है।  हेयर ऑयल, टूथपेस्ट और साबुन जैसी चीजों पर जीएसटी में 18 फीसदी कर लगेगा, जबकि फिलहाल इन पर 28 फीसदी कर लगाया जाता है। वहीं, चीनी, चाय, कॉफी, खाद्य तेल और कोयले पर 5 फीसदी कर लगेगा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शुक्रवार को अपनी बैठक में वस्तुओं की ही तरह सेवाओं की दरों को चार श्रेणियों में बांटने पर सहमति जताई। स्वास्थ्य सेवा तथा शिक्षा सेवाओं को जीएसटी से छूट दी गई है।  केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सोने की दर को लेकर परिषद की बैठक में एक राय नहीं बन पाई। अब इस पर 4 जून को होने वाली परिषद की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। इसाक ने कहा, ‘‘सोने की दर के निर्धारण पर हम किसी फैसले पर नहीं पहुंच सके। सेवाओं को वस्तुओं की तरह ही जीएसटी में दरों की चार श्रेणियों में बांटा गया है।’’ परिषद ने गुरुवार को 1,211 सामानों के लिए करों की दरों को मंजूरी प्रदान की थी। इनमें से 7 फीसदी सामानों पर कर नहीं लगेगा, 14 फीसदी को 5 फीसदी के स्लैब में रखा गया है, 17 फीसदी सामानों को 12 फीसदी कर की श्रेणी में रखा गया है, 43 फीसदी सामानों को 18 फीसदी कर की श्रेणी में शामिल किया गया है, जबकि 19 फीसदी सामानों पर करों की सबसे उच्च दर 28 फीसदी लगाई गई है।  इसाक ने कहा, ‘‘सेवाओं पर वर्तमान में 15 फीसदी कर लगता है। जीएसटी में इसे 18 फीसदी की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि सेवाओं को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ मिलेगा, जिससे वास्तविक कर की रकम कम होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूरसंचार सेवाओं पर पहले जितना ही कर लगेगा। किसी एक भी चीज पर दर को बढ़ाया नहीं गया है।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । प्याज के दामों में बेहिसाब बढ़ोतरी हुई है। आमतौर पर 20-30 रूपए में बिकने वाली प्याज अब 100 रूपए किलो में बिक रही है। मलयालम मनोरमा की रिपोर्ट के मुताबिक केरल के होलसेल मार्केट में प्याज 90 रूपए किलो बिक रही है, वहीं रिटेल की दुकानों पर इसका दाम 100 रूपए है।  आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में सूखे की स्थिति के कारण प्याज की कीमतों में इतना उछाल आया है। फिलहाल राज्यों में सूखे से निपटने के कोई हालात नजर नहीं आते, इसलिए प्याज के दामों में और बढोतरी हो सकती है। प्याज उत्पादक राज्यों के होलसेल और रिटेल बाजारों में भी इसकी कीमतें बहुत ज्यादा हैं। इससे पहले अप्रैल में तमिलनाडु के त्रिची जिले में छोटी प्याज के दाम 70 रूपए प्रति किलो तक पहुंच गए थे। यहां कुछ महीनों दाम 25 रूपए के आसपास थे। लेकिन अचानक कीमतें शहर में 68-70 रूपए तक पहुंच गई थीं।  तमिलनाडु के प्याज व्यापारी ने कहा था, अगर राज्य में सूखे की यही स्थिति रही तो कीमतों में और उछाल आ सकता है। तमिलनाडु में नामाक्कल, थूरैयार, पेरामबलूर जिलों से प्याज की सप्लाई होती है। वहीं राज्य के गांधी मार्केट में भी सप्लाई में कमी देखी गई थी। अप्रैल से दो महीने पहले जहां इस मंडी में 300 टन प्याज की सप्लाई होती थी, वह घटकर 100 टन रह गई थी।  इसी महीने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक प्याज में नुकसान को देखते हुए किसान अब अन्य फसलों का रूख कर रहे हैं। इंदौर में हॉर्टिकल्चर के डिप्टी डायरेक्टर डीआर जाटव ने कहा था, पिछले साल मिली प्याज की कम कीमत के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पडा था। किसान अपनी लागत भी निकाल नहीं पाए थे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

न्यूयॉर्क । अरबों की लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने और अपनी इंडस्ट्री में बड़े सुधार करने वाली दुनिया की 25 हस्तियों में मुकेश अंबानी को पहला स्थान मिला है । रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को टॉप पर रखा गया है । मौजूदा स्थिति से अंसतुष्टि रखने और दुनिया भर के लोगों की जिंदगी में बदलाव लाने की इच्छा रखने वाले 25 लोगों को इस सूची में जगह दी गई है । भारत में जियो की लॉन्चिंग के साथ इंटरनेट क्रांति लाने और आम लोगों तक डेटा की आसान पहुंचके लिए उन्हें पहला स्थान दिया गया है। इस सूची मुकेश अंबानी में सबसे ऊपर हैं जिन्होंने भारत के करोड़ों लोगों को तेज इंटरनेट की सुविधा प्रदान करते हुए करोड़ों लोगों की जिंदगी बदल दी है । रिलायंस जियो का जिक्र करते हुए फोब्र्स ने मुकेश अंबानी के बारे में लिखा है कि तेल और गैस कारोबारी ने धमाके के साथ टेलिकॉम मार्केट में प्रवेश किया और बेहद कम दाम पर लोगों को तेज इंटरनेट की सुविधा मुहैया कराई। फोब्र्स ने कंपनी के मोबाइल नेटवर्क आपरेटर रिलायंस जियो का संदर्भ देते हुए कहा कि जियो ने छह महीने के भीतर 10 करोड़ ग्राहक बनाए और मार्केट में कई कंपनियों को बदलाव के लिए मजबूर होना पड़ा ।फोब्र्स ने अंबानी की उस बात का भी जिक्र किया है, जिसमें उन्होंने कहा था, कि जो कुछ भी डिजिटल हो सकता है, वह डिजिटल हो रहा है ।भारत इसमें पीछे नहीं रह सकता। फोब्र्स ने कहा कि सूची में शामिल 25 प्रमुख हस्तियों ने करोड़ों-अरबों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में व्यापक बदलाव किए हैं और इनमें स्वास्थ्य से लेकर विदेश में परिवारों को पैसे भेजना तक शामिल हैं । फोब्र्स ने कहा है कि ‘हालांकि, कई कॉर्पोरेट कारोबार में सफलता पूर्वक वापसी से लेकर रिकॉर्ड लाभ के कारण सुर्खियों में रहते हैं लेकिन हमने वास्तव में सकारात्मक बदलाव लाने वालों की पहचान की जो कि भविष्य में अपने अंशधार कों और कर्मचारियों के साथ ही आबादी के बड़े हिस्से की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं।’’ मुकेश अंबानी के अलावा इस सूची में होम अप्लायंसेज कंपनी डायसन के फाउंडर जेम्स डायसन, अमेरिकी वैश्विक निवेश प्रबंधन कॉर्पोरेशन ब्लैक रॉक के सहसंस्थापक लैरीफिंक, सऊदी अरब के डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान, सोशल मीडिया कंपनी स्नैप के सहसंस्थापक इवानस्पीगल, चाइनीज राइडशेयरिंग कंपनी डीडी च्यूजिंग के संस्थापक चेंगवी और अफ्रीकी रिटेलटाइकून क्रिस्टोवीजे जैसी हस्तियों को जगह दी गई है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 260.48 अंकों की तेजी के साथ 30,582.60 पर और निफ्टी 66.85 अंकों की तेजी के साथ 9,512.25 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 69.36 अंकों की तेजी के साथ 30391.48 पर खुला और 260.48 अंकों या 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 30,582.60 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 30591.55 के ऊपरी और 30363.37 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में तेजी रही। भारती एयरटेल (2.98 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (2.89 फीसदी), टीसीएस (2.66 फीसदी), आईटीसी (2.20 फीसदी) और भारतीय स्टेट बैंक (2.18 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में ओएनजीसी (0.96 फीसदी), कोल इंडिया (0.88 फीसदी ), गेल (0.66 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (0.65 फीसदी) और सिप्ला (0.33 फीसदी) प्रमुख रहे। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 39.92 अंकों की तेजी के साथ 15080.39 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 59.22 अंकों की तेजी के साथ 15709.59 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.60 अंकों की तेजी के साथ 9,461.00 पर खुला और 66.85 अंकों या 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 9,512.25 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,517.20 के ऊपरी और 9,456.35 निचले स्तर को छुआ। बीएसई के 19 सेक्टरों में से 18 में तेजी रही। दूरसंचार (2.04 फीसदी), प्रौद्योगिकी (1.13 फीसदी), वाहन (1.07 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (1.07 फीसदी) और रियल्टी (1.00 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर धातु (0.57 फीसदी) में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई के कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,414 शेयरों में तेजी और 1,367 में गिरावट रही, जबकि 179 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी पहली बार 9,500 के पार... इससे पहले की खबर के अनुसार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 51 शेयरों का संवेदी सूचकांक निफ्टी मंगलवार दोपहर बाद के कारोबार में पहली बार 9,500 के आंकड़े को पार कर गया। करीब अपराह्न् दो बजे एनएसई का निफ्टी 58.10 अंकों या 0.62 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 9,503.50 पर कारोबार कर रहा था। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, सकारात्मक वैश्विक संकेतों, सकारात्मक घरेलू आर्थिक आंकड़ों और मॉनसून के सामान्य होने के अनुमान के कारण बाजार में तेजी आई है। वहीं, बीएसई के 30 शेयरों का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 30,000 अंकों के ऊपर कारोबार कर रहा है।  अपराह्न् 2.10 बजे सेंसेक्स 30,545.01 पर था, जो पिछले दिन की तुलना में 222.89 अंकों या 0.74 फीसदी की तेजी है। सोमवार को सेंसेक्स 30,322.12 अंकों पर बंद हुआ था। दोनों ही सूचकांकों ने इंट्रा डे कारोबार में भी नई ऊंचाइयों को छुआ है। निफ्टी का इंट्राडे कारोबार 9,507.10 पर और सेंसेक्स 30,561.96 अंकों पर रहा। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली । महंगाई से ग्रस्त जनता के लिए सोमवार की रात थोड़ी राहत भरी खबर आई। देशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम घट गए हैं। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल की कीमत में 2.16 और डीजल के दाम में 2.10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है।  नई दरें आधी रात से लागू हो गई हैं। पेट्रोलियम कंपनियों ने सोमवार पेट्रोल और डीजल की कीमतो में कटौती का ऐलान किया। इससे पहले एक मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी की गई थी। तब पेट्रोल के दाम में 1 पैसा प्रति लीटर और डीजल के दाम 44 पैसा प्रति लीटर बढ़े थे। 16 अप्रैल को भी पेट्रोल के दाम में 1.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 1.04 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी। कच्चे तेल की गिरती कीमतों की वजह से तेल कंपनियों ने कीमतों में कटौती की घोषणा की है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । बीते सप्ताह सेंसेक्स तथा निफ्टी ने तेजी का नया रिकार्ड बनाया। इस तेजी का प्रमुख कारण मौसम विभाग द्वारा अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी रही। साथ ही फ्रांस में इमैनुअल मैक्रों की जीत ने भी सकारात्मक असर डाला जो यूरोपीय संघ के समर्थक माने जाते हैं। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 329.35 अंकों या 1.1 फीसदी की तेजी के साथ 30,188.15 पर और निफ्टी 115.60 अंकों या 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 9,400.90 पर बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 67.35 अंकों या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 29,926.15 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 7.10 अंकों या 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 29,993.25 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 314.92 अंकों या 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 30,248.17 पर, गुरुवार को 2.81 अंकों या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 30,250.98 पर और शुक्रवार को 62.83 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 30,188.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे- अडाणी पोर्ट्स (2.83 फीसदी) बजाज ऑटो (3.84 फीसदी), भारती एयरटेल (5.88 फीसदी), सिप्ला (3.28 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (2.75 फीसदी), टीसीएस (1.86 फीसदी), ल्यूपिन (0.29 फीसदी), टाटा मोर्ट्स (2.54 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.41 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (5.18 फीसदी) और भारती एयरटेल (5.88 फीसदी)। सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एक्सिस बैंक (0.46 फीसदी), कोल इंडिया (0.99 फीसदी), गेल (इंडिया) (2.35 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.64 फीसदी), आईटीसी (0.99 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.21 फीसदी), पॉवरग्रिड (1.32 फीसदी) और डॉ. रेड्डी (0.66 फीसदी)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत का विकास दर वित्त वर्ष 2018 में 7.2 फीसदी और वित्त वर्ष 2019 में 7.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । रोजगार और विकास का दंभ भरने वाली सरकार के दावों से उलट नौकरियों की दुनिया का हाल बुरा चल रहा है। आईटी कर्मचारियों की छटनी लगातार जारी है। विप्रो अपने कर्मचारियों की संख्या पर कैची चलाने की तैयारी में जुट गई है तो इन्फोसिस ने इस काम के लिए रिव्यू करना शुरू कर दिया है। टेक महिंद्रा कंपनी अपने कर्मचारियों की छटनी शुरू कर दी है। सालाना परफॉर्मेस प्रोसेस के तहत एक हजार से अधिक कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया है।  जानकारी के मुताबिक टेक महिंद्रा ने सालाना परफॉर्मेस रिव्यू करना शुरू कर दिया है। छंटनी की गाज अभी और कितने कर्मचारियों पर गिरेगी यह पता नहीं चल पाया है। कंपनी में 1.17 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का कहना है कि हर साल बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छंटनी की जाती है और इस साल भी ऎसा ही होगा। बता दें,देश की तीसरी सबसे बडी सॉफ्टवेटर सेवा कंपनी विप्रो ने करीब 600 कर्मचारियों को अप्रैल में बाहर का रास्ता दिखाया था। यहां छटनी की प्रक्रिया अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो हजार कर्मचारियों पर इसका असर पडेगा।    साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में बुधवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.55 बजे 216.82 अंकों की बढ़त के साथ 30,150.07 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 60.20 अंकों की मजबूती के साथ 9,377.05 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 55.53 अंकों की बढ़त के साथ 29,988.78 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 22.80 अंकों की बढ़त के साथ 9,339.65 पर खुला।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारत में टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कम्पनियों में शुमार एयरटेल ने कैब बुकिंग कंपनी ओला के साथ एक साझेदारी की है। एयरटेल और ओला की इस साझेदारी के तहत एयरटेल पेमेंट बैंक ग्राहकों को यात्रा के किराये के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए Ola एप्प कुछ छूट देगी। इसके अलावा Ola मनी का माईएयरटेल ऐप और एयरटेल की वेबसाइट के साथ भी तालमेल स्थापित किया जाएगा। ताकि मोबाइल, DTH सहित अन्य कनेक्शनों के लिए रिचार्ज और बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके। एयरटेल ने अपने ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए और भी कई तरह के करार किए हैं। एयरटेल के रिटेल स्टोर्स कियोस्क के माध्यम से ओला बुक कराने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को भी सहायता पहुंचायेंगी। एयरटेल के सीईओ (इंडिया और साउथ एशिया) ने कहा कि, दोनों ही कंपनियों के पास बड़ी तादात में ग्राहक हैं जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम इस साझेदारी से एक-दूसरे के पूरक साबित होंगे। साथ ही इससे ग्राहकों के लिए शानदार प्रोडक्ट्स बनाने में हमें मदद मिलेगी। साभार-khaskhabar.com  

Read More

लंदन । ब्रिटेन के धनी लोगों की इस साल की सूची में भारतीयों का फिर से दबदबा कायम है। इस लिस्ट में भारतीय मूल के हिंदुजा ब्रदर्स ने टाॅप पर अपनी जगह बनाई है। हिंदुजा ब्रदर्स की अनुमानित संपत्ति अब 16.2 अरब पाउंड हो गई है जो पिछले साल की तुलना में 3.2 अरब पाउंड अधिक है। हिंदुजा समूह ने तेल एवं गैस, आॅटोमोटिव, आईटी, ऊर्जा, मीडिया, बैकिंग व हैल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में निवेश से यह कमाई की है। ब्रिटेन की धनिकों की इस 1000 लोगों की लिस्ट में हिंदुजा ब्रदर्स के अलावा 40 भारतीय मूल के अन्य लोग भी शामिल हैं। लक्ष्मी मित्तल सबसे धनी व्यक्तियों में 4थें पायदान पर हैं। ब्रिटेन के 134 अरबपतियों की सूची में श्रीचंद दूसरे, भारत में जन्में उद्योगपति बंधु डेविड व सिमोन रयूबेन सूची में तीसरे स्थान पर हैं। सूची में भारतीय मूल के गुजराती बंधु मोहसिन व जुबेर इसा, लार्ड स्वराज पाल, मठाडू बंधु (राज, टोनी व हरपाल), श्रीप्रकाश लोहिया, सुनील वासवानी, अनिल अग्रवाल तथा सिमोन, बाबी व रोबिन अरोड़ा भी शामिल हैं।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More