BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शेयर बाजारों में तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)

शेयर बाजारों में तेजी (साप्ताहिक समीक्षा)मुंबई । बीते सप्ताह सेंसेक्स तथा निफ्टी ने तेजी का नया रिकार्ड बनाया। इस तेजी का प्रमुख कारण मौसम विभाग द्वारा अच्छे मॉनसून की भविष्यवाणी रही। साथ ही फ्रांस में इमैनुअल मैक्रों की जीत ने भी सकारात्मक असर डाला जो यूरोपीय संघ के समर्थक माने जाते हैं। साप्ताहिक आधार पर, सेंसेक्स 329.35 अंकों या 1.1 फीसदी की तेजी के साथ 30,188.15 पर और निफ्टी 115.60 अंकों या 1.24 फीसदी की तेजी के साथ 9,400.90 पर बंद हुआ।

सोमवार को सेंसेक्स 67.35 अंकों या 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 29,926.15 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 7.10 अंकों या 0.02 फीसदी की तेजी के साथ 29,993.25 पर बंद हुआ। बुधवार को सेंसेक्स 314.92 अंकों या 1.05 फीसदी की तेजी के साथ 30,248.17 पर, गुरुवार को 2.81 अंकों या 0.01 फीसदी की तेजी के साथ 30,250.98 पर और शुक्रवार को 62.83 अंकों या 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 30,188.15 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे- अडाणी पोर्ट्स (2.83 फीसदी) बजाज ऑटो (3.84 फीसदी), भारती एयरटेल (5.88 फीसदी), सिप्ला (3.28 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनीलीवर (2.75 फीसदी), टीसीएस (1.86 फीसदी), ल्यूपिन (0.29 फीसदी), टाटा मोर्ट्स (2.54 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (3.41 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (5.18 फीसदी) और भारती एयरटेल (5.88 फीसदी)।

सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - एक्सिस बैंक (0.46 फीसदी), कोल इंडिया (0.99 फीसदी), गेल (इंडिया) (2.35 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (0.64 फीसदी), आईटीसी (0.99 फीसदी), एशियन पेंट्स (1.21 फीसदी), पॉवरग्रिड (1.32 फीसदी) और डॉ. रेड्डी (0.66 फीसदी)। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत का विकास दर वित्त वर्ष 2018 में 7.2 फीसदी और वित्त वर्ष 2019 में 7.7 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More