BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ब्रिटेन ने धनी लोगों में हिंदुजा ब्रदर्स टाॅप पर

ब्रिटेन ने धनी लोगों में हिंदुजा ब्रदर्स टाॅप परलंदन । ब्रिटेन के धनी लोगों की इस साल की सूची में भारतीयों का फिर से दबदबा कायम है। इस लिस्ट में भारतीय मूल के हिंदुजा ब्रदर्स ने टाॅप पर अपनी जगह बनाई है। हिंदुजा ब्रदर्स की अनुमानित संपत्ति अब 16.2 अरब पाउंड हो गई है जो पिछले साल की तुलना में 3.2 अरब पाउंड अधिक है। हिंदुजा समूह ने तेल एवं गैस, आॅटोमोटिव, आईटी, ऊर्जा, मीडिया, बैकिंग व हैल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में निवेश से यह कमाई की है। ब्रिटेन की धनिकों की इस 1000 लोगों की लिस्ट में हिंदुजा ब्रदर्स के अलावा 40 भारतीय मूल के अन्य लोग भी शामिल हैं। लक्ष्मी मित्तल सबसे धनी व्यक्तियों में 4थें पायदान पर हैं। ब्रिटेन के 134 अरबपतियों की सूची में श्रीचंद दूसरे, भारत में जन्में उद्योगपति बंधु डेविड व सिमोन रयूबेन सूची में तीसरे स्थान पर हैं। सूची में भारतीय मूल के गुजराती बंधु मोहसिन व जुबेर इसा, लार्ड स्वराज पाल, मठाडू बंधु (राज, टोनी व हरपाल), श्रीप्रकाश लोहिया, सुनील वासवानी, अनिल अग्रवाल तथा सिमोन, बाबी व रोबिन अरोड़ा भी शामिल हैं।  

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More