BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

पेटीएम बैंक शुरू, 4% ब्याज, कैशबैक सुविधा

पेटीएम बैंक शुरू, 4% ब्याज, कैशबैक सुविधानई दिल्ली । इंडिया पोस्ट, एयरटेल के बाद पेटीएम देश की तीसरी कंपनी है, जिसने मंगलवार को अपने भुगतान बैंक की शुरूआत की। बैंक ने जमा पूंजी पर चार प्रतिशत ब्याज और कैशबैक की पेशकश की है। इसी प्रकार भुगतान बैंक के जरिये ऑनलाइन लेनदेन पर कोई फीस नहीं लेने और खाते में न्यूनतम जमा की भी शर्त नहीं रखी गई है। 

कंपनी ने वर्ष 2020 तक 50 करोड ग्राहक अपने साथ जोडने का लक्ष्य रखा है। पेटीएम के भुगतान बैंक को चीन की अलीबाबा और जापान के बडे निवेश बैंक साफ्टबैंक का भी समर्थन प्राप्त है। यही वजह है कि कंपनी ने दो साल के दौरान अपने बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार के लिये 400 करोड रूपये की शुरूआती निवेश की योजना बनाई है। 

पेटीएम भुगतान बैंक के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने इस अवसर पर जारी एक वक्तव्य में कहा है, रिजर्व बैंक ने हमें दुनिया में एक नई तरह के बैंकिंग मॉडल की शुरूआत करने का मौका दिया है। पेटीएम के इस समय कई ग्राहक हैं जो उसके डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं। इन ग्राहकों के वॉलेट को अब भुगतान बैंक में स्थानांतरित कर दिया जायेगा। उपयोक्ताओं को अब खाता खोलने के लिये अपने ग्राहक को जानिये नियमों को पूरा करना होगा। कंपनी केवाईसी अनुपालन केन्द्रों को स्थापित कर रही है ताकि ग्राहकों के खाते खोले जा सकें। पेमेंट बैंक खाता खोलने वाले प्रत्येक ग्राहक को खाते में 25,000 रूपये जमा होने पर 250 रूपये की नकदी वापस प्राप्त होगी। 

शुरूआत में पेटीएम भुगतान बैंक खाते केवल आमंत्रण आधार पर होंगे। वक्तव्य में कहा गया है, खाते में शून्य अधिशेष रखा जा सकेगा और प्रत्येक ऑनलाइन लेनदेन जैसे कि आईएमपीएस, एनईएफटी, आटीजीएस, पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। बचत खाते पर कंपनी चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज देगी और अपने लाखों व्यापारियों के लिये चालू खाता खोलने की भी पेशकश करेगी। पेटीएम की बैंक खुलने के पहले साल में 31 शाखाएं खोलने की योजना है। इसके साथ ही 3,000 ग्राहक सेवा केन्द्र भी खोले जायेंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More