BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जियो को टक्कर देने के लिए अब एयरटेल ने थामा ओला का हाथ

जियो को टक्कर देने के लिए अब एयरटेल ने थामा ओला का हाथनई दिल्ली । भारत में टेलीकॉम सेक्टर की बड़ी कम्पनियों में शुमार एयरटेल ने कैब बुकिंग कंपनी ओला के साथ एक साझेदारी की है। एयरटेल और ओला की इस साझेदारी के तहत एयरटेल पेमेंट बैंक ग्राहकों को यात्रा के किराये के भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए Ola एप्प कुछ छूट देगी। इसके अलावा Ola मनी का माईएयरटेल ऐप और एयरटेल की वेबसाइट के साथ भी तालमेल स्थापित किया जाएगा। ताकि मोबाइल, DTH सहित अन्य कनेक्शनों के लिए रिचार्ज और बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को सीधा फायदा पहुंचाने के लिए और भी कई तरह के करार किए हैं। एयरटेल के रिटेल स्टोर्स कियोस्क के माध्यम से ओला बुक कराने की इच्छा रखने वाले ग्राहकों को भी सहायता पहुंचायेंगी।

एयरटेल के सीईओ (इंडिया और साउथ एशिया) ने कहा कि, दोनों ही कंपनियों के पास बड़ी तादात में ग्राहक हैं जो हमारी सबसे बड़ी ताकत है। हम इस साझेदारी से एक-दूसरे के पूरक साबित होंगे। साथ ही इससे ग्राहकों के लिए शानदार प्रोडक्ट्स बनाने में हमें मदद मिलेगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More