BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विप्रो के बाद अब टेक महिंद्रा में छंटनी!

विप्रो के बाद अब टेक महिंद्रा में छंटनी!नई दिल्ली । रोजगार और विकास का दंभ भरने वाली सरकार के दावों से उलट नौकरियों की दुनिया का हाल बुरा चल रहा है। आईटी कर्मचारियों की छटनी लगातार जारी है। विप्रो अपने कर्मचारियों की संख्या पर कैची चलाने की तैयारी में जुट गई है तो इन्फोसिस ने इस काम के लिए रिव्यू करना शुरू कर दिया है। टेक महिंद्रा कंपनी अपने कर्मचारियों की छटनी शुरू कर दी है। सालाना परफॉर्मेस प्रोसेस के तहत एक हजार से अधिक कर्मचारियों को उनके काम से हटा दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक टेक महिंद्रा ने सालाना परफॉर्मेस रिव्यू करना शुरू कर दिया है। छंटनी की गाज अभी और कितने कर्मचारियों पर गिरेगी यह पता नहीं चल पाया है। कंपनी में 1.17 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। कंपनी का कहना है कि हर साल बेहद खराब प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की छंटनी की जाती है और इस साल भी ऎसा ही होगा। बता दें,देश की तीसरी सबसे बडी सॉफ्टवेटर सेवा कंपनी विप्रो ने करीब 600 कर्मचारियों को अप्रैल में बाहर का रास्ता दिखाया था। यहां छटनी की प्रक्रिया अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि करीब दो हजार कर्मचारियों पर इसका असर पडेगा।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More