BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नई दिल्ली । भारत के सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बडे बैंक भारतीय स्टेट बैंक-एसबीआई ने आशंका जताई है कि नोटबंदी के चलते अर्थव्यवस्था पर मंदी का असर अभी जारी रह सकता है। बैंक को खुद अपने कारोबार पर भी विपरीत प्रभाव की आशंका है।  याद रहे,केंद्र सरकार ने 8 नवंबर, 2016 को 500 और 1000 रूपये के पुराने नोटों को बंद करने का फैसला लिया था। इसके बाद 500 और 2000 रूपये के नए नोट जारी किए गए थे। बैंक ने कहा कि अभी अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सेक्टर पर नोटबंदी के असर का आंकलन नहीं किया जा सका है। निवेशकों के समक्ष रखे गए प्रारंभिक दस्तावेज में बैंक ने कहा कि नोटबंदी का असर अभी अनिश्चित है, लेकिन इससे बैंक के कारोबार पर विपरीत असर पडने की आशंका है।  बैंक ने कहा कि इसके चलते परिचालन और वित्तीय हालात पर असर होगा। दस्तावेज में बैंक भविष्य में कारोबारी खतरों और अनिश्चितता के बारे में जानकारी देता है। हालांकि बैंक का वित्तीय प्रदर्शन इस भविष्यवाणी से अलग भी हो सकता है क्योंकि नोटबंदी के बाद बैंकों के बचत और चालू खातों में जमा होने वाली राशि में बडा इजाफा हुआ है। आरबीआई की रिपोर्ट के मुताबिक बैंकों में जमा राशि 4.10 फीसदी के मुकाबले 17 फरवरी, 2017 तक बढकर 39.30 फीसदी तक पहुंच गई थी। इसके बाद बैंक ने जमाओं पर की ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया। अब आशंका है कि जमा की ब्याज दरों में कटौती के चलते वाणिज्यिक बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से कडी चुनौती मिल सकती है।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । टेलीकॉम ऑपरेटर वोडाफोन रमजान के मौके पर अपने यूजर्स के लिए धमाकेदार ऑफर लेकर आई है। इस ऑफर का लाभ यूपी पश्चिम और उत्तराखंड के यूजर्स उठा सकेंगे। ऑफर के तहत अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और फ्री डेटा दिया जाएगा। 2 जी यूजर्स को मात्र 5 रुपये में अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। वहीं, 3जी यूजर्स को 19 रुपये में अनलिमिटेड डाटा दिया जाएगा। इन पैक्स की वैधता 1 घंटे की होगी। इसके अलावा 2जी यूजर्स को 253 रुपये में अनलिमिटेड डाटा और अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग दी जाएगी। साथ ही 3जी यूजर्स को 345 रुपये में 1 जीबी डाटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड लोकल/एसटीडी कॉलिंग दी जाएगी। इन दोनों प्लान्स की अवधि 28 दिनों की होगी। इसके अलावा एक लॉन्ग वैलिडिटी के साथ प्लान पेश किया गया है। इसमें 17 रुपये के प्लान में लोकल और एसटीडी कॉल दी जाएगी जिसके लिए यूजर्स को 30 पैसे/प्रति मिनट की दर से चार्ज देना होगा। इस वैधता 90 दिनों की है।  अनलिमिटेड डाटा के अलावा यूजर्स के लिए अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉलिंग का ऑफर भी है। इसके लिए 2जी यूजर्स को 253 रुपए का पैक लेना होगा। बता दें कि इस पैक के साथ फोन में डाटा भी दिया जाएगा। जबकि 3जी यूजर्स को अनलिमिटेड एसटीडी और लोकल कॉलिंग का लाभ लेने के लिए 345 रुपए का रिचार्ज कराना होगा। 3जी यूजर्स को इस पैक में 1जीबी डाटा प्रतिदिन के हिसाब दिया जाएगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों में अगले सप्ताह निवेशकों की नजर आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) द्वारा ब्याज दरों पर किए जाने वाले फैसले पर रहेगी। इसके अलावा बाजार की चाल घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, वैश्विक बाजारों के रुझान, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) और घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी। आरबीआई की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक बुधवार को होगी। 6 अप्रैल 2017 को आरबीआई ने बेंचमार्क रेपो दर को 6 साल के सबसे कम स्तर पर 6.25 फीसदी पर रखा था। साथ ही उम्मीद के अनुरूप रिवर्स रेपो दर में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद यह 6 फीसदी है। आरबीआई ने उस समय कहा था कि वैश्विक आर्थिक माहौल में अनिश्चितता के बीच मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी का खतरा है। मार्केट इकोनॉमिक्स देश के सेवा क्षेत्र के मई के आंकड़े सोमवार को जारी करेगी। अप्रैल में निक्केई सर्विसेज पीएमआई गिरकर 50.2 अंक पर रही, जो मार्च में 51.5 अंक पर थी। वहीं, सभी प्रमुख कंपनियों की चौथी तिमाही के आंकड़े आ चुके हैं। स्पाइसजेट वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही के आंकड़े शनिवार को जारी करेगी। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार (2 जून) को जारी बयान में कहा कि दक्षिणी अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र और केरल, केंद्रीय अरब सागर, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ और हिस्से, दक्षिण पश्चिम, पश्चिम केंद्रीय और पूर्वी केंद्रीय और बंगाल की खाड़ी के पूर्वी केंद्रीय हिस्से, बंगाल की खाड़ी के उत्तरपूर्वी हिस्सों के साथ ही उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 2-3 दिनों दक्षिण-पश्चिमी मॉनसून के आने के लिए अनुकूल स्थितियां है। वैश्विक संकेतों में ब्रिटेन की सर्विसेज पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे। अमेरिका में द इंस्टीट्यूट ऑफ सप्लाई मैनेजमेंट (आईएसएम) गैर-उत्पादन पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) (जिसे आईएसएम सर्विसेज पीएमआई के नाम से भी जाना जाता है) के आंकड़े सोमवार को जारी किए जाएंगे। जापान की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की पहली तिमाही के आंकड़े बुधवार को जारी किए जाएंगे। ब्रिटेन में गुरुवार (8 जून) को आम चुनाव होने वाले हैं, जिसके अंतिम नतीजे शुक्रवार को आएंगे। हालांकि एक्जिट पोल के नतीजे गुरुवार की रात से आने लगेंगे। यूरोजोन गुरुवार को ब्याज दरों पर फैसला करेगी। यूरोपीयन केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के कार्यकारी बोर्ड के छह सदस्यों और यूरो क्षेत्र के केंद्रीय बैंकों के 16 गर्वनर ब्याज दरों पर मतदान से फैसला करेंगे।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की कमजोर मांग के बीच विदेशों में कमजोरी के रूख को देखते हुए दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 100 रूपये की गिरावट के साथ 29,250 रूपये प्रति 10 ग्राम रह गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 850 रूपये की गिरावट के साथ 39,300 रूपये प्रति किग्रा रह गई।  बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका के निजी क्षेत्र के बेहतर रोजगार आंकडों के आने के बाद डॉलर मजबूत होने से विदेशों में कमजोरी के रूख और घरेलू हाजिर बाजार में स्थानीय आभूषण की मांग में आई गिरावट के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,261.70 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 0.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17.21 डॉलर प्रति औंस रह गया।  दिल्ली में सोना 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता के भाव 100-100 रूपये की गिरावट के साथ Rमश: 29,250 रूपये और 29,100 रूपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुए। कल के कारोबार में सोने में 250 रूपये की तेजी आई थी। हालांकि, गिन्नी की कीमत 24,400 रूपये प्रति आठ ग्राम पर अपरिवर्तित रही। चांदी तैयार की कीमत 850 रूपये की गिरावट के साथ 39,300 रूपये प्रति किलो और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी की कीमत 735 रूपये की गिरावट के साथ 39,200 रूपये प्रति किलो पर बंद हुई।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की रफ्तार पिछले वित्त वर्ष में 7.1 फीसदी रही। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में यह 6.1 फीसदी थी। केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा,वित्त वर्ष 2016-17 के लिए निरंतर (2011-12) कीमतों पर वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 121. 90 लाख करोड रूपये अनुमानित है, जिसकी रफ्तार 7.1 फीसदी रही है। यह वित्त वर्ष 2015-16 में 113.81 लाख करोड रूपये थी।  सकल मूल्य (जीवीए) के संदर्भ में, जिसमें अप्रत्यक्ष कर शामिल नहीं है, उसकी रफ्तार में वित्त वर्ष 2015-16 की तुलना में गिरावट दर्ज की गई और यह 6.6 फीसदी रही। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में जीवीए में तेज गिरावट देखी गई और यह 6.1 फीसदी रही।  कृषि क्षेत्र के काफी अच्छे प्रदर्शन के बावजूद वृद्धि दर नीचे आई है। सरकार ने 500 और 1,000 के के पहले चल रहे नोटों को आठ नवंबर को बंद करने की घोषणा की थी। इस नोट बदलने के काम में 87 प्रतिशत नकद नोट चलन से बाहर हो गए थे। नोटबंदी के तत्काल बाद की तिमाही जनवरी-मार्च में वृद्धि दर घटकर 6.1 प्रतिशत रही है. नोटबंदी 9 नवंबर, 2016 को की गई थी। आधार वर्ष 2011-12 के आधार पर नई श्रृंखला के हिसाब से 2015-16 में जीडीपी की वृद्धि दर 8 प्रतिशत रही है। पुरानी श्रृंखला के हिसाब से यह 7.9 प्रतिशत रही थी।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । देश का सबसे बडा बैंक एसबीआई 1 जून से अपनी कई सेवाओं के शुल्क बढाने जा रहा है। पहली जून से अगर आप एसबीआई जाकर कटे-फटे नोट बदलवाते हैं या एक सीमा से अधिक बार पैसे निकालते हैं तो एसबीआई आपसे चार्ज वसूलेगा। बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट अकाउंट के ग्राहकों को पैसे निकालने, नए कार्ड इश्यू करवाने जैसी सुविधाएं के लिए भी 1 जून से चार्ज देना होगा।  नकदी निकासी पर लगेगा चार्ज...  एसबीआई से कैश विड्रॉल सिर्फ 4 बार तक के लिए ही मुफ्त रहेगा। इसमें एटीएम ट्रांजैक्शंस भी शामिल हैं। 4 बार से ज्यादा एसबीआई की ब्रांच से भी कैश विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 50 रूपए का सर्विस चार्ज+सर्विस टैक्स लगेगा। एसबीआई के एटीएम से 4 बार से ज्यादा विड्रॉल करेंगे तो हर ट्रांजैक्शन पर 10 रूपए सर्विस चार्ज, सर्विस टैक्स देना होगा। दूसरे बैंक के एटीएम से 4 बार से ज्यादा कैश विड्रॉल पर हर ट्रांजैक्शन पर 20 रूपए सर्विस चार्ज व सर्विस टैक्स लगेगा।  फटे नोट पर ये निर्देश...  30 अप्रैल को ही आरबीआई ने बैंकों को कटे, लिखे, पुराने व फटे नोटों को लेने के लिए कहा था। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने बैंकों को साफ निर्देश दिया है कि उन्हें गंदे नोट लेने ही होंगे और इसे लेने से वे इनकार नहीं कर सकते। लेकिन अगर एसबीआई में कटे-फटे या गले-गीले नोट जमा कराएंगे तो ऊपर अतिरिक्त चार्ज देना होगा। एसबीआई 20 से ज्यादा या 5,000 रूपए से ज्यादा कटे-फटे नोट बदलवाने पर अब 2 से लेकर 5 रूपए तक का चार्ज व सर्विस टैक्स वसूलेगा। इसके तहत हर नोट पर 2 रूपये या हरेक 1,000 रूपये पर 5 रूपये चार्ज, जो भी ज्यादा होगा, वह वसूला जाएगा। 5,000 रूपए तक कीमत होने पर हर नोट पर 2 रूपये चार्ज व सर्विस टैक्स वसूला जाएगा और 5000 रूपये से ज्यादा कीमत होने पर हर नोट पर 5 रूपये चाज व सर्विस टैक्स लिया जाएगा। कटे-फटे 20 नोट जिनकी कुल कीमत 5,000 रूपये से ज्यादा नहीं होगी तक बदलने पर एसबीआई कोई सर्विस चार्ज नहीं लगेगा।  बैंक अकाउंट के नए कार्ड पर चार्ज...  1 जून से एसबीआई एक्स्ट्रा डेबिट कार्ड इश्यू करने पर भी चार्ज लेने की तैयारी कर रहा है। एक जून से बैंक सिर्फ रूपे डेबिट कार्ड ही मुफ्त में जारी करेगा। बाकी सभी कार्ड जारी करने पर बैंक ने सर्विस चार्ज लेने का ऎलान कर दिया है। 1 जून से बैंक मास्टर और वीजा कार्ड इश्यू करने पर सर्विस चार्ज लेगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 19 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.03 अरब डालर की जोरदार वृद्धि के साथ 379.31 अरब डालर की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढने से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 44.36 करोड डालर घटकर 375.27 अरब डालर रह गया था।  रिजर्व बैंक के आंकडों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 3.99 अरब डॉलर बढकर 355.097 अरब डॉलर पर पहुंच गई। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों के भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यहा्रस के प्रभावों को भी अभिव्यक्त करती हैं। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 20.438 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।  रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में विशेष निकासी अधिकार 1.5 करोड डॉलर बढकर 1.469 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ में देश के आरक्षित मुद्राभंडार की स्थिति 2.52 करोड डॉलर बढकर 2.305 अरब डॉलर हो गई। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । भारतीय शेयर बाजार पर हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मोदी सरकार के तीन साल का लेखा-जोखा हावी रहा। घरेलू बाजार से मिल रहे अच्छे संकेतों के बीच निवेशकों ने जमकर खरीदारी की जिससे आधे दिन के कारोबार के बाद प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 280 अंकों की बढ़त के साथ 31,000 के जादुई आंकड़े को पार कर गया। सेंसेक्स की यह रिकॉर्ड उछाल है और अपने इतिहास में पहली बार वह 31,000 के स्तर को पार कर गया। इससे पहले सेंसेक्स शीर्ष स्तर 30,793.43 अंक था। सेंसेक्स 278.18 अंकों की तेजी के साथ 31,028.21 अंक की रिकार्ड ऊंचाई पर तथा निफ्टी 85.35 अंकों की तेजी के साथ 9,595.10 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 15.74 अंकों की तेजी के साथ 30,765.77 पर खुला और 278.18 अंकों या 0.90 फीसदी की बढ़त के साथ 31,028.21 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,074.07 के ऊपरी और 30,745.57 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 292.89 अंकों की तेजी के साथ 14,519.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 237.53 अंकों की तेजी के साथ 15,086.26 पर बंद हुआ। निफ्टी 2 अंकों की गिरावट के साथ 9,507.75 पर खुला और 85.35 अंकों या 0.90 फीसदी की तेजी के साथ 9,595.10 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,604.90 के ऊपरी और 9,495.40 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के 19 में से 18 सेक्टरों में तेजी रही। धातु (3.40 फीसदी), ऊर्जा (2.20 फीसदी), आधारभूत सामग्री (2.11 फीसदी), तेल और गैस (2.08 फीसदी) और औद्योगिक (1.83 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही। बीएसई के एक सेक्टर - स्वास्थ्य सेवाएं (0.76 फीसदी) में गिरावट देखी गई।  दिन के 1 बजकर 37 मिनट पर प्रमुख सूचकांक ने 280 अंकों की उछाल लेते हुए पहली बार 31,000 के पार निकल गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सेंस्टिव इंडेक्स सेंसेक्स ने भी 261 अंकों की उछाल के साथ 30,583 के आंकड़े को पार कर लिया, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी भी रिकॉर्ड उछाल लेते हुए 9,584 के स्तर पर पहुंच गया। दिन के कारोबार में निफ्टी ने 78 अंकों की ठोस छलांग लगाई। जानकारों का कहना है कि मेटल, ऑटो, एफएमसीजी शेयरों में लौटी खरीदारी के चलते घरेलू शेयर बाजार ने यह नया रिकॉर्ड बनाया है। बीएसई के मुताबिक, बाजार पर दिन की खरीदारी के लिए निवेशकों का टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट, एशियन पेंट और रिलायंस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों पर भरोसे के चलते यह तेजी देखने को मिली है। जहां टाटा स्टील के शेयरों में लगभग 6 फीसदी की उछाल दर्ज हुई वहीं अडानी पोर्ट में 2.50 फीसदी की उछाल दर्ज की गई। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार में उछाल देखने को मिल रहा था। गुरुवार को सेंसेक्स 448 अंक बढक़र 30,750 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी में 149 अंकों की तेजी दर्ज की गई थी और यह पहली बार था जब निफ्टी 9500 के ऊपर बंद हुआ था। यह कोई पहला मौका नहीं है कि भारतीय शेयर बाजार ने मोदी सरकार के अहम पड़ाव पर कोई रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले भी मोदी सरकार के वर्षगांठ के मौकों पर शेयर बाजार झूम कर रिकॉर्ड बनाने में सफल रहा है। हालांकि इन मौकों पर यदि बाजार ने रिकॉर्ड बनाने में चूक की तो इतना जरूरी है कि वह तेजी के साथ हरे निशान में बंद होने में सफल रहा है। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में बुधवार को तेजी का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.17 बजे 105.61 अंकों की तेजी के साथ 30,470.86 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 24.70 अंकों की बढ़त के साथ 9,410.85 पर कारोबार करते देखे गए।  बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 81.52 अंकों की तेजी के साथ 30,446.77 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 24.75 अंकों की बढ़त के साथ 9,410.90 पर खुला।  साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली । इंडिया पोस्ट, एयरटेल के बाद पेटीएम देश की तीसरी कंपनी है, जिसने मंगलवार को अपने भुगतान बैंक की शुरूआत की। बैंक ने जमा पूंजी पर चार प्रतिशत ब्याज और कैशबैक की पेशकश की है। इसी प्रकार भुगतान बैंक के जरिये ऑनलाइन लेनदेन पर कोई फीस नहीं लेने और खाते में न्यूनतम जमा की भी शर्त नहीं रखी गई है।  कंपनी ने वर्ष 2020 तक 50 करोड ग्राहक अपने साथ जोडने का लक्ष्य रखा है। पेटीएम के भुगतान बैंक को चीन की अलीबाबा और जापान के बडे निवेश बैंक साफ्टबैंक का भी समर्थन प्राप्त है। यही वजह है कि कंपनी ने दो साल के दौरान अपने बैंकिंग नेटवर्क के विस्तार के लिये 400 करोड रूपये की शुरूआती निवेश की योजना बनाई है।  पेटीएम भुगतान बैंक के चेयरमैन विजय शेखर शर्मा ने इस अवसर पर जारी एक वक्तव्य में कहा है, रिजर्व बैंक ने हमें दुनिया में एक नई तरह के बैंकिंग मॉडल की शुरूआत करने का मौका दिया है। पेटीएम के इस समय कई ग्राहक हैं जो उसके डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं। इन ग्राहकों के वॉलेट को अब भुगतान बैंक में स्थानांतरित कर दिया जायेगा। उपयोक्ताओं को अब खाता खोलने के लिये अपने ग्राहक को जानिये नियमों को पूरा करना होगा। कंपनी केवाईसी अनुपालन केन्द्रों को स्थापित कर रही है ताकि ग्राहकों के खाते खोले जा सकें। पेमेंट बैंक खाता खोलने वाले प्रत्येक ग्राहक को खाते में 25,000 रूपये जमा होने पर 250 रूपये की नकदी वापस प्राप्त होगी।  शुरूआत में पेटीएम भुगतान बैंक खाते केवल आमंत्रण आधार पर होंगे। वक्तव्य में कहा गया है, खाते में शून्य अधिशेष रखा जा सकेगा और प्रत्येक ऑनलाइन लेनदेन जैसे कि आईएमपीएस, एनईएफटी, आटीजीएस, पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। बचत खाते पर कंपनी चार प्रतिशत वार्षिक ब्याज देगी और अपने लाखों व्यापारियों के लिये चालू खाता खोलने की भी पेशकश करेगी। पेटीएम की बैंक खुलने के पहले साल में 31 शाखाएं खोलने की योजना है। इसके साथ ही 3,000 ग्राहक सेवा केन्द्र भी खोले जायेंगे। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में सोमवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.58 बजे 126.50 अंकों की बढ़त के साथ 30,591.42 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 34.55 अंकों की मजबूती के साथ 9,462.45 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 173.96 अंकों की बढ़त के साथ 30638.88 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.35 अंकों की बढ़त के साथ 9,480.25 पर खुला। साभार-khaskhabar.com  

Read More

मुंबई । बीते सप्ताह शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की तेजी के साथ बंद हुए। इसका प्रमुख कारण भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा प्रमुख ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद है, क्योंकि नवीनतम आंकड़ों से पता चलता है कि खुदरा महंगाई दर में कमी आई है और भारतीय मौसम विभाग ने भी इस साल अच्छे मॉनसून का अनुमान लगाया है। अगर मॉनसून बेहतर होता है तो इससे महंगाई और कम होगी। बीते सप्ताह पांच कारोबारी दिनों में चार दिन सेंसेक्स में तेजी रही और सेसेक्स व निफ्टी दोनों ने ही नई ऊंचाइयों को छुआ। साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 276.77 अंकों या 0.91 फीसदी की तेजी के साथ 30,464.92 पर बंद हुआ। निफ्टी 27 अंकों या 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ 9,427.90 पर बंद हुआ। मिडकैप सूचकांक में 1.41 फीसदी और स्मॉलकैप सूचकांक में 1.93 फीसदी की गिरावट आई। सोमवार को सेंसेक्स 133.97 अंकों या 0.44 फीसदी की तेजी के साथ 30,322.12 पर बंद हुआ। मंगलवार को सेंसेक्स 260.48 अंकों या 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 30,582.60 पर, बुधवार को 76.17 अंकों या 0.25 फीसदी तेजी के साथ बंद हुआ। गुरुवार को सेंसेक्स में गिरावट आई और यह 223.98 अंकों या 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 30,434.79 पर बंद हुआ। शुक्रवार को सेंसेक्स 30.13 अंकों या 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 30,464.92 पर बंद हुआ।  बीते सप्ताह सेंसेक्स के तेजी वाले शेयरों में प्रमुख रहे - आईटीसी (4.23 फीसदी), टाटा मोटर्स (2.92 फीसदी), हीरो मोटोकॉर्प (0.7 फीसदी), मारुति सुजुकी (0.89 फीसदी), टाटा स्टील (12.05 फीसदी), ल्यूपिन (4.84 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (2.81 फीसदी), विप्रो (2.1 फीसदी), टीसीएस (6.24 फीसदी), एचडीएफसी बैंक (0.74 फीसदी), आईसीआईसीआई बैंक (3.52 फीसदी), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (3.7 फीसदी), डॉ. रेड्डीज लैब (2.76 फीसदी), भारती एयरटेल (2.1 फीसदी) और कोल इंडिया (0.29 फीसदी)। वहीं, सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे - महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.39 फीसदी), बजाज ऑटो (0.73 फीसदी), इंफोसिस (0.62 फीसदी), रिलायंस इंडस्ट्रीज (2.39 फीसदी), एक्सिस बैंक (0.35 फीसदी), अडाणी पोट्र्स (2.23 फीसदी), ओएनजीसी (2.57 फीसदी) और गेल इंडिया (2.37 फीसदी)।  इस दौरान गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने 1,211 वस्तुओं की कर दर पर फैसला किया। इनमें से ज्यादातर वस्तुओं पर 18 फीसदी की दर लगाई गई है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने जीएसटी परिषद की पहले दिन की बैठक के बाद मीडिया को बताया, ‘‘आज किसी भी सामान पर कर को बढ़ाया नहीं गया। बल्कि कई वस्तुओं पर इससे पहले लगने वाली दरों में कटौती की गई है।’’ राजस्व सचिव हंसमुख अधिया ने कहा कि करीब 81 फीसदी वस्तुओं पर कर दर 18 फीसदी या उससे कम कर रखी गई है। केवल 19 फीसदी वस्तुओं पर सबसे अधिक 28 फीसदी की दर लगाई गई है। वित्त मंत्री ने कहा कि अनाज सहित खाद्य पदार्थ सस्ते हो जाएंगे, क्योंकि उन्हें छूट वाली श्रेणी में शामिल किया गया है। इस श्रेणी में दूध को रखने का भी प्रस्ताव है। वर्तमान में 400 वस्तुओं को कर के दायरे से बाहर रखा गया है।  हेयर ऑयल, टूथपेस्ट और साबुन जैसी चीजों पर जीएसटी में 18 फीसदी कर लगेगा, जबकि फिलहाल इन पर 28 फीसदी कर लगाया जाता है। वहीं, चीनी, चाय, कॉफी, खाद्य तेल और कोयले पर 5 फीसदी कर लगेगा। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) परिषद ने शुक्रवार को अपनी बैठक में वस्तुओं की ही तरह सेवाओं की दरों को चार श्रेणियों में बांटने पर सहमति जताई। स्वास्थ्य सेवा तथा शिक्षा सेवाओं को जीएसटी से छूट दी गई है।  केरल के वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि सोने की दर को लेकर परिषद की बैठक में एक राय नहीं बन पाई। अब इस पर 4 जून को होने वाली परिषद की अगली बैठक में चर्चा की जाएगी। इसाक ने कहा, ‘‘सोने की दर के निर्धारण पर हम किसी फैसले पर नहीं पहुंच सके। सेवाओं को वस्तुओं की तरह ही जीएसटी में दरों की चार श्रेणियों में बांटा गया है।’’ परिषद ने गुरुवार को 1,211 सामानों के लिए करों की दरों को मंजूरी प्रदान की थी। इनमें से 7 फीसदी सामानों पर कर नहीं लगेगा, 14 फीसदी को 5 फीसदी के स्लैब में रखा गया है, 17 फीसदी सामानों को 12 फीसदी कर की श्रेणी में रखा गया है, 43 फीसदी सामानों को 18 फीसदी कर की श्रेणी में शामिल किया गया है, जबकि 19 फीसदी सामानों पर करों की सबसे उच्च दर 28 फीसदी लगाई गई है।  इसाक ने कहा, ‘‘सेवाओं पर वर्तमान में 15 फीसदी कर लगता है। जीएसटी में इसे 18 फीसदी की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि सेवाओं को इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ मिलेगा, जिससे वास्तविक कर की रकम कम होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दूरसंचार सेवाओं पर पहले जितना ही कर लगेगा। किसी एक भी चीज पर दर को बढ़ाया नहीं गया है।’’ साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More