BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज से रोजाना बदलेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम, पहले दिन पेट्रोल और डीजल सस्ता

आज से रोजाना बदलेंगे डीजल-पेट्रोल के दाम, पहले दिन पेट्रोल और डीजल सस्तानई दिल्ली । आज 16 जून से पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना बदल जाएंगे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने कहा है कि कीमतों में प्रतिदिन बदलाव की योजना के तहत यह तय किया जाएगा कि ग्राहकों को सही कीमत पर पेट्रोल और डीजल मिल सके। यह आधी रात की बजाय सुबह छह बजे से लागू होंगे। कल के मुकाबले आज पेट्रोल एक रुपए 12 पैसे और डीजल एक रुपए 24 पैसे सस्ता मिलेगा।

यह दाम कल सुबह छह बजे तक रहेंगे। इसके बाद कल के नए दाम आएंगे। पेट्रोल पंप मालिकों और डीलरों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए देश भर के 54 हजार पेट्रोल पंप पर रोज नए दाम रात 12 बजे की बजाय सुबह 6 बजे से लागू करने का फैसला किया गया है। डीजल और पेट्रोल के दाम रोजाना तय इसलिए किए गए हैं, क्योंकि कच्चे तेल के दाम रोज तय होते हैं और दुनिया के ज्यादातर विकसित देशों में ऐसा ही होता है। तेल कंपनियां पांच शहरों उदयपुर, जमशेदपुर, पुद्दुचेरी, चंडीगढ़ और विशाखापत्तनम में इस तरह का प्रयोग सफल रहने के बाद आज से पूरे देश में इसे लागू कर रही हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More