BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर: RBI

विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड ऊंचाई पर:RBIमुंबई । देश का विदेशी मुद्रा भंडार गत 19 मई को समाप्त सप्ताह के दौरान 4.03 अरब डालर की जोरदार वृद्धि के साथ 379.31 अरब डालर की रिकार्ड उंचाई पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढने से विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि हुई है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 44.36 करोड डालर घटकर 375.27 अरब डालर रह गया था। 

रिजर्व बैंक के आंकडों के मुताबिक समीक्षाधीन सप्ताह में कुल विदेशी मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 3.99 अरब डॉलर बढकर 355.097 अरब डॉलर पर पहुंच गई। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों के भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं की मूल्यवृद्धि और मूल्यहा्रस के प्रभावों को भी अभिव्यक्त करती हैं। इस दौरान स्वर्ण आरक्षित भंडार 20.438 अरब डॉलर पर स्थिर रहा। 

रिजर्व बैंक के आंकडों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में आईएमएफ में विशेष निकासी अधिकार 1.5 करोड डॉलर बढकर 1.469 अरब डॉलर हो गया जबकि आईएमएफ में देश के आरक्षित मुद्राभंडार की स्थिति 2.52 करोड डॉलर बढकर 2.305 अरब डॉलर हो गई।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More