देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । 16 जून से रोजाना पेट्रोल डीजल की कीमत बढाने-घटाने के खिलाफ पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने हडताल की धमकी दी है। इसको लेकर पेट्रोल पंप मालिकों की आज ऑयल इंडस्ट्री के साथ बैठक है। आपको बता दें कि पेट्रोल पंप मालिक इस बडे बदलाव के लिए किसी भी कीमत पर तैयार नहीं है और इसे बिना तैयारी के लिया गया नोटबंदी जैसा एक और फैसला बता रहे है।
पेट्रोल पंप मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने बताया कि देश भर के सभी पंपों के पूरी तरह ऑटोमेशन में आए बिना यह कदम घातक होगा। बंसल ने कहा कि मैनुअली मशीन में नया रेट डालने की प्रक्रिया में पूरा एक घंटा लगता है। अब अंदाजा लगाइए कि जो लोग रात के 11.50 पर पेट्रोल डलवाने आएंगे, जो कि आमतौर पर थोक में डीजल लेने वाले ट्रक मालिक होते हैं, वह एक दिन पहले के रेट पर डीजल मांगेंगे जबकि रेट बदल चुका होगा। इससे रोज़ाना पेट्रोल पंप झगड़ों का अड्डा बन जाएंगे। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक सभी पेट्रोल पंप पूरी तरह कम्प्युटराइज्ड ना हों और वह सीधे कंपनी के सर्वर से ना जुड़ जाएं तब तक यह करना ठीक नहीं है। यह पूछने पर कि इसमें कितना वक्त लगेगा, बंसल ने बताया कि देश में कुल 56 हजार पेट्रोल पंप हैं और उनमें से अब तक सिर्फ 10 हजार पंप पूरी तरह ऑटोमेटेड हैं। अब बाकी बचे 46 हजार पंपों को ऑटोमेटेड करने में बहुत वक्त लगेगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
पंजाब: सांसद सुखजिंदर रंधावा के बेटे को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार
पाकिस्तान से मिली कपिल शर्मा को जान से मारने की धमकी,राजपाल यादव समेत 3 बड़े नाम भी निशाने पर
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी