BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बजाज के बाद अब इन कंपनियों ने भी घटाए दाम

बजाज के बाद अब इन कंपनियों ने भी घटाए दामनई दिल्ली । दोपहिया वाहन कंपनी बजाज ऑटो के बाद टीवीएस मोटर और रॉयल इनफील्ड ने भी ग्राहकों को जीएसटी का संभावित फायदा पहुंचाने वाली कंपनियों में शामिल हो गई हैं। रॉयल इनफील्ड ने अपने मॉडलों पर दाम 2,300 रुपये तक घटा दिए हैं, जबकि टीवीएस मोटर ने अपने उत्पादों पर दाम में कटौती की मात्र का खुलासा नहीं किया है। आयशर मोटर्स की साझीदार कंपनी रॉयल इनफील्ड बुलेट, क्लासिक, थंडरबर्ड समेत प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बिक्री करती है।

कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि चेन्नई में यह कमी 1600-2300 रुपये तक होने की आशा है। यह कमी अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग स्तर की है। टीवीएस मोटर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी के.एन. राधाकृष्णन ने कहा कि जीएसटी से कारोबार करने में बहुत आसानी होगी। हम इसके सभी फायदों को ग्राहकों तक पहुंचाएंगे। 

जीएसटी के लागू करने की तैयारियों के बीच खुदरा कारोबारियों के शीर्ष संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने कहा है कि बड़ी संख्या में व्यापारियों को कर अनुपालन में चुनौतियां पेश आएंगी। 

ग्राहकों को लाभ पहुंचाने में कार कंपनियां पीछे नहीं हैं। फोर्ड, ऑडी, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज ने कारों की कीमतों में 10 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक कटौती की है। एक जुलाई से जीएसटी लागू होने के बाद मोटरसाइकिलों पर कर की दर में कमी की उम्मीद है। हालांकि यह कटौती भिन्न-भिन्न राज्यों में अलग-अलग होगी।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More