BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

GST इम्पैक्ट: शेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स 300 अंक पार

GST इम्पैक्ट: शेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स 300 अंक पारमुंबई । देश के शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 300.01 अंकों की तेजी के साथ 31,221.62 पर और निफ्टी 94.10 अंकों की तेजी के साथ 9,615.00 पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 234.43 अंकों की तेजी के साथ 31,156.04 पर खुला और 300.01 अंकों या 0.97 फीसदी की तेजी के साथ 31,221.62 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में सेंसेक्स ने 31,258.33 के ऊपरी और 31,017.11 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप व स्मॉलकैप सूचकांक में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 164.89 अंकों की तेजी के साथ 14,809.37 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 162.14 अंकों की तेजी के साथ 15,572.66 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 67.05 अंकों की तेजी के साथ 9,587.95 पर खुला और 94.10 अंकों या 0.99 फीसदी की तेजी के साथ 9,615.00 पर बंद हुआ।

दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,624.00 के ऊपरी और 9,543.55 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (3.40 फीसदी), दूरसंचार (1.86 फीसदी), धातु (1.85 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.83 फीसदी) और रियल्टी (1.48 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More