BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 73.88 अंकों की गिरावट के साथ 35,548.26 पर और निफ्टी 17.85 अंकों की गिरावट के साथ 10,799.85 पर बंद हुआ।    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 76.29 अंकों की तेजी के साथ 35698.43 पर खुला और 73.88 अंकों या 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 35,548.26 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,721.55 के ऊपरी और 35,518.73 के निचले स्तर को छुआ।    बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट रही। मिडकैप सूचकांक 29.10 अंकों की गिरावट के साथ 15,972.10 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 130.49 अंकों की गिरावट के साथ 16,830.67 पर बंद हुए।   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 12.5 अंकों की तेजी के साथ 10,830.20 पर खुला और 17.85 अंकों या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 10,799.85 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,830.20 के ऊपरी और 10,787.35 के निचले स्तर को छुआ।    बीएसई के 19 में से 5 सेक्टरों में तेजी रही, जिनमें - तेल और गैस (1.25 फीसदी), ऊर्जा (0.47 फीसदी), वाहन (0.33 फीसदी), बैंकिंग (0.12 फीसदी) और स्वास्थ्य सुविधाएं (0.07 फीसदी) शामिल रहे।   बीएसई के गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे - धातु (1.72 फीसदी), आधारभूत सामग्री (1.16 फीसदी), दूरसंचार (1.03 फीसदी), सूचना प्रौद्योगिकी (0.80 फीसदी) और प्रौद्योगिकी (0.73 फीसदी)।    साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली/लखनऊ। विमानन कंपनी जेट एयरवेज ने शुक्रवार को कहा कि उसने इलाहबाद से क्षेत्रीय कनेक्टविटी योजना ‘उड़ान’ की शुरुआत की है।   विमानन कंपनी के अनुसार, यहां से विमान सेवा का संचालन इलाहबाद से लखनऊ, पटना, नागपुर और इंदौर के बीच होगा।   कंपनी ने कहा कि इलाहबाद से लखनऊ के लिए शुरुआती किराया 967 रुपये, वहीं लखनऊ से इलाहबाद के लिए शुरुआती किराया 757 रुपये रखा गया है। इलाहबाद से पटना के लिए शुरुआती किराया 1,216 रुपये है।       साभार-khaskhabar.com  

Read More

भारत में एक बार से हुंडई की सेंट्रो दस्तक देने वाली है। लगातार इस कार के बारे में अपडेट मिल रहे हैं। नई सेंट्रो ईऑनऔर ग्रैंड आई 10 के बीच रखी जाएगी। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक इसमें मैनुअल और एएमटी ऑटोमैटिक ऑप्शन मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इस कार को इस साल अगस्त तक लॉन्च कर सकती है। इसकी कीमत 3.50 रुपए हो सकती है। लेकिन हुंडई की तरफ से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। नई सेंट्रो को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। लेकिन अभी तक इस कार के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी साझा नहीं की है। चर्चाएं हैं कि इस में आई10 वाला 1.1 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जो 69 पीएस की पावर देगा। इस में एएमटी का विकल्प भी दिया जा सकता है। नई जनरेशन सैंट्रो में टॉल-ब्वॉय स्टैंस को बरकरार रखा जाएगा।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। कार और रफ्तार के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। बेंटले ने भारत में सबसे महंगी और अपनी पहली एसयूवी बेंटायगा लॉन्च कर दी है। हालांकि भारत में यह कार छोटे वी8 इंजन के साथ पेश की गई है। इस वेरियंट को बेंटायगा वी8 का नाम दिया गया है।  बेंटले की नई बेंटाएगा वी8 की भारतीय बाजार में कीमत 3.78 करोड़ रुपए तय की गई है। ग्राहकों को इस शानदार कार को अपना बनाने के लिए पहले से ही ऑर्डर देना होगा। कंपनी का कहना है कि इस कार की कीमत एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव के हिसाब से बदल भी सकती है। फीचर्स और पॉवर के मामले में बेंटले की इस नई कार में ग्राहकों को बहुत कुछ खास मिलेगा।  इस कार में ट्विन टर्बोचाज्र्ड वी 8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 542 बीएचपी की पॉवर और 770 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। रफ्तार के मामले में इस कार का जवाब नहीं है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

टाटा मोटर्स जल्द ही अपनी लोकप्रिय सेडान टिगोर का लिमिटेड एडिशन लॉन्च करने वाली है। इसे टिगोर बज्ज नाम से उतारा जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस कार के आधिकारिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स की जानकारी इंटरनेट पर लीक हो गई है।  यह पिछली बार बताई गई स्पाय फोटोज के समान है लेकिन इस बार अलग से कार के फीचर्स की जानकारी भी हम आपको मुहैया करा रहे हैं।  टाटा टिआगो हैचबैक के बज्ज एडिशन को कंपनी ने पिछले साल लॉन्च किया था और उसी की तर्ज पर कंपनी टिगोर सबकॉम्पैक्ट सिडान का बज्ज एडिशन लेकर आई है।  कंपनी ने इस सबकॉम्पैक्ट सेडान को कई सारे कॉस्मैटिक और स्टाइलिंग अपडेट्स के साथ बाजार में उतारने का प्लान बनाया है और कार में तकनीकी रूप से कोई बदलाव नहीं किया गया है।  इसमें ओआरवीएम केसिंग, कॉन्ट्रैस्ट रूफ, ग्रिल और व्हील कवर पर रेड हाइलाइट दिए जा सकते हैं। साभार-khaskhabar.com

Read More

सुरक्षित और मजबूती के लिए पहचान बनाने के लिए मशहूर चेक कार निर्माता कंपनी स्कोडा ने हाल ही में अपनी सुपर्ब का बम और बुलेट प्रूफ वर्जन सुपर्ब एस्टेट पेश किया है। कंपनी ने ये कार यूके बेस्ड कन्वर्टर के साथ ज्वाइंट वेंचर में बनाई है।  इसकी कीमत लगभग 1.06 करोड़ रुपए रखी गई है। स्कोडा सुपर्ब एस्टेट का एक ऐसा वर्जन है, जो न सिर्फ बुलेट प्रूफ है बल्कि ब्लास्ट रेजस्टिेंट भी है। इस कार को कंपनी ने तीन साल की प्लानिंग, डेवलेपमेंट और टेस्टिंग के बाद तैयार किया है। इस बख्तरबंद गाड़ी में स्टैंडर्ड 2.0 टीडीआई इंजन दिया गया है जो 188 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसकी बाकी स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इसकी पैसेंजर सेल को बैलेस्टिक और ब्लास्ट से बचाने के लिए पास 300 को जरुरतों के हिसाब से तैयार किया गया है। यह सर्टिफिकेट कार पर अलग-अलग तरीकों से ब्लास्ट और फायरिंग की टेस्टिंग के बाद दिया गया है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 नई दिल्ली। मोटर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 500 बुलेट का नया एडिशन पेगासस लांच कर दिया है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड दुनियाभर में इस बाइक की केवल 1,000 यूनिट्स ही बनाएगी जिसमें से 190 यूनिट्स को अकेले ब्रिटेन में ही बेचा जाएगा। वहीं भारत में इस बाइक के 250 यूनिट्स ही बेचे जाएगें। भारत में रॉयल एनफील्ड पेगासस की कीमत 4,999 जीबीपी (लगभग 4.5 लाख रुपए) है। इस बाइक की बुकिंग जुलाई से शुरू हो जाएंगी।   भारत में रॉयल एनफील्ड पेगासस 30 मई को लॉन्च की जाएगी। हालांकि भारतीय बाजार में इसकी क्या कीमत होगी अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक, पेगासस मॉडल सर्विस ब्राउन और ओलिव ड्रैब ग्रीन रंगों में अवेलेबल होगा। इन सभी क्लासिक 500 पेगासस एडिशन बुलेट में यूनीक सीरियल नंबर दिया जाएगा जो कि फ्यूल टैंक पर होगा। इसके अलावा बाइक का वजन 194 किलोग्राम है। और सभी मॉडल्स पर ब्राउन हैंडलबार ग्रिप्स, लेदर स्ट्रैप, रिम्स, किकस्टार्ट लिवर, पेडल्स देखने को मिलेंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

 भारत में लग्जरी कारों के दीवानों के लिए ये एक खुश खबरी है। भारत में अपनी मिनी हैच (मिनी कनवर्टिबल) का अपडेटेड वर्जन जर्मन की लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू ने बेपर्दा किया है।    नई मिनी हैच और नई मिनी कन्वर्टेबल भारत में छोटी प्रीमियम कार सेगमेंट को और ज्यादा मजबूत करेगा। कंपनी ने इसकी कीमत 29.7 लाख रुपए और 37.10 लाख रुपए (एक्स शोरूम दिल्ली) के बीच रखी है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

वोल्वो इंडिया भारत में अपनी अब तक की सबसे खूसूरत एसयूवी नई वोल्वो एक्ससी 40 के लॉन्च की तारीख का ऐलान कर दिया है।   मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक कंपनी इस गाड़ी को इस साल 4 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कीमत की बात करें तो नई एक्ससी 40 की अनुमानित कीमत एक्स शो रूम कीमत 43-45 लाख रुपए के आस-पास रहने की उम्मीद है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहले से ही बिक्री के लिए उपलब्ध है। वोल्वो एक्ससी 40 को भारत में सीबीयू रूट के जरिए लाया जाएगा। वोल्वो एक्ससी 40 को कंपनी नई-जनरेशन वोल्वो एक्ससी 60 के नीचे पॉजिशन करेगी और इसे कंपनी के कॉम्पैक्ट मोड्यूलर आर्किटेक्चर (सीएमए) प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। बता दें यह कंपनी का नया प्लेटफॉर्म है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी सुजुकी ने भारत में सुजुकी जिक्सर का नया एबीएस वेरियंट लॉन्च कर दिया गया है। इसकी कीमत 87,250 रुपए (एक्स-शोरूम) दिल्ली तय की गई है।  यह नया एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) वर्जन सिंगल चैनल यूनिट में है। हालांकि एबीएस सिस्टम केवल फ्रंट व्हील में दिया गया है, यह रियर व्हील में नहीं दिया गया है। नए एबीएस वर्जन में ऑल-एलुमिनियम 4 स्ट्रोक सिंगल सिलिंडर 154.9 सीसी बीएस-फोर्थ इंजन दिया गया है। यह 8000 आरपीएम पर 14.8 पीएस का पावर और 6000 आरपीएम पर 14 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इसले देखा जाए तो इस कीमत में यह नई बाइक नए सेफ्टी फीचर के साथ सबसे किफायती है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। मोटर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 500 बुलेट का नया एडिशन पेगासस लांच कर दिया है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड दुनियाभर में इस बाइक की केवल 1,000 यूनिट्स ही बनाएगी जिसमें से 190 यूनिट्स को अकेले ब्रिटेन में ही बेचा जाएगा। वहीं भारत में इस बाइक के 250 यूनिट्स ही बेचे जाएगें। भारत में रॉयल एनफील्ड पेगासस की कीमत 4,999 जीबीपी (लगभग 4.5 लाख रुपए) है। इस बाइक की बुकिंग जुलाई से शुरू हो जाएंगी। भारत में रॉयल एनफील्ड पेगासस 30 मई को लॉन्च की जाएगी। हालांकि भारतीय बाजार में इसकी क्या कीमत होगी अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक, पेगासस मॉडल सर्विस ब्राउन और ओलिव ड्रैब ग्रीन रंगों में अवेलेबल होगा। इन सभी क्लासिक 500 पेगासस एडिशन बुलेट में यूनीक सीरियल नंबर दिया जाएगा जो कि फ्यूल टैंक पर होगा। इसके अलावा बाइक का वजन 194 किलोग्राम है। और सभी मॉडल्स पर ब्राउन हैंडलबार ग्रिप्स, लेदर स्ट्रैप, रिम्स, किकस्टार्ट लिवर, पेडल्स देखने को मिलेंगे।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश में 2017 के जनवरी से 2018 के मार्च के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरियों में 150 फीसदी की वृद्धि हुई। वहीं, इसी अवधि में डेटा सुरक्षा के क्षेत्र में नौकरियों में 143 फीसदी की वृद्धि हुई है, जबकि इस क्षेत्र में नौकरियों की तलाश करनेवालों की संख्या में 188 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। दुनिया की अग्रणी जॉब साइट इनडीड डॉट कॉम ने यह जानकारी दी है।  कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि यूरोप में जनरल डेटा प्रोटेक्शन रेगुलेशन (जीडीपीआर) कानून लागू होने से भारत में कंपनियों को अपने डेटाबेस को सुरक्षित बनाने का प्रोत्साहन मिला है, जिससे साइबर सुरक्षा और निजता पेशेवरों की मांग बढ़ी है। इसके अलावा देश में साइबर अपराधों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि ने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा पेशेवरों के लिए ढेर सारी नौकरियां पैदा की हैं।  साइबरसिक्युरिटी जॉब्स रिपोर्ट 2018-2021 के मुताबिक, अगले पांच सालों में साइबर अपराध की संख्या तीन गुनी हो जाएगी और इस क्षेत्र में इसी हिसाब से नई नौकरियां पैदा होंगी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरू में सूचना प्रौद्योगिकी में उछाल के कारण देश की साइबर सुरक्षा से संबंधित 36 फीसदी नौकरियां यहीं पैदा होगी। इसके बाद मुंबई में 17 फीसदी, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 12 फीसदी, पुणे में 9 फीसदी और हैदराबाद में आठ फीसदी नौकरियां पैदा होगी।  इनडीड इंडिया के प्रबंध निदेशक सशी कुमार ने कहा, दुनिया भर में, साइबर अपराधों की बढ़ती संख्या ने कंपनियों को मुकाबला करने के लिए सही प्रतिभा को भर्ती करने पर मजबूर कर दिया है। यही कारण है कि दुनिया भर की कंपनियां जीडीपीआर अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए कमर कस रही है। इस दौरान बड़े-बड़े प्रौद्यौगिकी दिग्गज पहले से ही इस अनुपालन के आसपास हैं। वहीं, मझोली और छोटी कंपनियां ही पेशेवरों की तलाश में हैं, ताकि वे नए कानून की आवश्यकताओं को पूरा कर सकें।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More