BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 500 पेगासस भारत में 30 मई को होगी लॉन्च

रॉयल एनफील्ड की क्लासिक 500 पेगासस भारत में 30 मई को होगी लॉन्चनई दिल्ली। मोटर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 500 बुलेट का नया एडिशन पेगासस लांच कर दिया है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड दुनियाभर में इस बाइक की केवल 1,000 यूनिट्स ही बनाएगी जिसमें से 190 यूनिट्स को अकेले ब्रिटेन में ही बेचा जाएगा। वहीं भारत में इस बाइक के 250 यूनिट्स ही बेचे जाएगें। भारत में रॉयल एनफील्ड पेगासस की कीमत 4,999 जीबीपी (लगभग 4.5 लाख रुपए) है। इस बाइक की बुकिंग जुलाई से शुरू हो जाएंगी।

भारत में रॉयल एनफील्ड पेगासस 30 मई को लॉन्च की जाएगी। हालांकि भारतीय बाजार में इसकी क्या कीमत होगी अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक, पेगासस मॉडल सर्विस ब्राउन और ओलिव ड्रैब ग्रीन रंगों में अवेलेबल होगा। इन सभी क्लासिक 500 पेगासस एडिशन बुलेट में यूनीक सीरियल नंबर दिया जाएगा जो कि फ्यूल टैंक पर होगा। इसके अलावा बाइक का वजन 194 किलोग्राम है। और सभी मॉडल्स पर ब्राउन हैंडलबार ग्रिप्स, लेदर स्ट्रैप, रिम्स, किकस्टार्ट लिवर, पेडल्स देखने को मिलेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More