BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जगुआर इंडिया ने देश में एक्सजे50 लॉन्च कर दी है। इसकी कीमत 1.11 करोड़ रुपए है। एक्सजे50 फ्लैगशिप एक्सजेएल का 15वां एनिवर्सरी मॉडल है। इसे अप्रेल में 2018 बीजिंग मोटर शो में रिवील किया गया था। यह भारत में लोंग व्हीलबेस गाइज के रूप में आया है।  स्टैंडर्ड एक्सजे एल की तुलना में एक्सजे50 की स्पेशल हाईलाइट में ऑटोबायोग्राफी स्टाइल फ्रंट एंड रियर बंपर्स, 19 इंच अलॉय व्हील्स, डायमंड क्विलटेड सीट्स, इल्युमिनेटेड ट्रेड प्लेट्स, ब्राइट मैटल पैडल्सऔर एनोडाइज्ड गियरशिफ्ट पैडल्स इनक्लूड हैं।  स्पेशल बैजिंग इनसाइड आउट के अलावा एक्सजे50 हैडरेस्ट्स पर एक एम्बॉस्ड लीपर और सेंटर आर्मरेस्ट पर एक्सजे50 लोगो के साथ आती है। फ्लैगशिप लक्सो-बार्ज में अदर स्पेशल एडिशंस यूनीक इंटेग्लियो ब्रैंडिंग और एक्सजे50 बैज्ड इल्युमिनेटेड टे्रडप्लेट्स हैं। एक्सजे50 को स्टैंडर्ड कार से अलग करने में क्रोम रेडिएटर ग्रिल विद क्रोम सराउंड एंडस्पेशल बेजिंग ऑन द रियर एंड साइड वेंट्स खास भूमिका निभाते हैं।स्पेशल एडिशन को चार नए कलर ऑप्शंस फुजी व्हाइट, सेंटोरिनी ब्लैक, लोयर ब्ल्यू और रोसेलो रेड्स कंप्लीट करते हैं। अंडर द हूड सेम 3.0 लीटर डीजल मोटर है। यह 300 बीएचपी और 700 एनएम जनरेट करती है, जो एट स्पीड ऑटोमैटिक से रियर व्हील्स को पॉवर देती है। इस कार की टक्कर मर्सिडीज बेंज एस क्लास, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, ऑडी ए8 और लेक्सस एलएस500 से होगी। साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में इन दिनों ला ऑटो शो का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान भी कंपनियां एक से बढक़र एक गाडिय़ां पेश कर रही है। टोयोटा ने अपनी नई गाड़ी शो में पेश की है। टोयोटा की फेसलिफ्ट प्रियस सेडान से पर्दा उठाया गया है।  बताया जा रहा है कि कंपनी ने इसके डिजायन, फीचर और इंजन में कई अहम बदलाव किए हैं। टोयोटा प्रियस पहले से ज्यादा आकर्षक और दमदार नजर आती है और इसके आगे वाले हिस्से में अहम बदलाव कंपनी द्वारा किए हैं।जानकारी मिल रही है कि बंपर को नए सिरे से डिजायन किया गया है, इसमें गोल शेप वाले फॉग लैंप्स दिए गए हैं। जबकि इसमें टेललैंप्स का डिजायन भी नया है। और फेसलिफ्ट प्रियस के केबिन में नई अपहोल्स्ट्री और अपडेट इनट्यून इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है।  बता दें कि इसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.8 लीटर पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ दिया गया है। वहीं अपडेट प्रियस में ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) का विकल्प भी दिया गया है।  बताया जा रहा है कि इस गाड़ी को भारत में 2019 के आखिर तक या फिर 2020 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भारत की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ने अपनी दमदार बाइक बजाज डोमिनर 400 का नॉन-एबीएस वेरियंट भारत में बंद कर दिया है।  बजाज ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर से डोमिनर 400 के नॉन-एबीएस वेरियंट को हटा दिया है। बजाज की वेबसाइट पर केवल बजाज डोमिनर 400 का एबीएस वेरिएंट ही दिखाई दे रहा है।  यहां बता दें कि बजाज डोमिनर 400 एबीएस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.63 लाख रुपए है।बजाज की तरह से बताया गया है कि डोमिनर 400 के नॉन-एबीएस वेरियंट से बजाज डोमिनर 400 के एबीएस वेरिएंट की बिक्री पर असर पड़ रहा था, जिसके चलते कंपनी ने नए सेफ्टी नॉम्र्स लागू होने से पहले ही इसके नॉन-एबीएस वेरियंट को बंद कर दिया।बजाज डोमिनर 400 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 373 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 35 पीएस की मैक्सिमम पावर और 35 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है।  इसका इंजन 6-स्पीड गियरबाक्स से लैस है। बजाज का दावा है कि डोमिनर 400 8.32 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ती है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

भारत में 2018 ऑल न्यू मारुति सुजुकी एर्टिगा लॉन्च कर दी गई है। इसकी कीमत 7.44 लाख रुपए से शुरू होती है। नई एर्टिगा पेट्रोल व डीजल इंजन में अवलेबल होगी। पेट्रोल वर्जन ऑटोमैटिक व मैनुअल गियरबॉक्स तथा डीजल वर्जन सिर्फ 5 स्पीड मैनुअल ऑप्शन में मिलेगा। ऑल न्यू मारुति सुजुकी एर्टिगा एक सेवन सीट मल्टी पर्पज विकल (एमपीवी) है और यह अब भारत में सैकंड जनरेशन है। नई एर्टिगा के पेट्रोल मैनुअल मॉडल्स रेंज की कीमत 7.44 से 9.50 लाख और पेट्रोल ऑटोमैटिक रेंज की 9.18 से 9.95 लाख रुपए है।   नई 2018 मारुति सुजुकी एर्टिगा डीजल प्राइस रेंज 8.84 से 10.90 लाख रुपए है। ये सभी कीमतें दिल्ली में एक्स शोरूम है। नई मारुति एर्टिगा में एक ऑल न्यू डिजाइन लेंगवेज है जो इसे प्रिवियस मॉडल की तुलना में बैटर लुकिंग बनाता है। इसमें हैडलैम्प्स विद प्रोजेक्टर लेंस अलोंग विद ए सेट ऑफ बूमरेंग शेफ्ड एलईडी टेल लैम्प्स जो वेरी वॉल्वो इंस्पायर्ड दिखती है।   इसमें टॉप स्पेक मॉडल्स पर 15 इंच अलॉय व्हील्स जबकि लॉवर वीएक्सआई और एलएक्सआई ट्रिम्स में 15 इंच स्टील व्हील्स विद या विदाउट व्हीलकैप्स कंटीन्यू हैं। नई कार में नया ग्रीन हाउस डिजाइन भी है, जो लार्जर एंड मोर प्रीमियम टोयोटा इनोवा क्रिस्टा से इंस्पायर्ड लगता है। यह कार पिछली की तुलना में बिगर है। यह लोंगर व वाइडर है, जिसका मतलब है कि इसके इंटीरियर में मोर स्पेस फोर पैसेंजर्स एंड लगेज है।    इसमें टॉप स्पेक मॉडल्स में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम विद एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो भी हैं। इसमें रूफ माउंटेड एसी वेंट्स फोर थर्ड रॉ हैं और डैशबोर्ड के लिए वुडन इंसर्टस हैं। यह एमपीवी 209 लीटर की बूट कैपेसिटी ऑफर करती है, जिसे सैकंड थर्ड रॉ फोल्डेड के लिए 809 लीटर तक एक्सपेंड किया जा सकता है। इंजन की बात करें तो मारुति सुजुकी एर्टिगा डीजल में सेम मोटर है। एर्टिगा पेट्रोल मैनुअल के लिए फ्यूल इकोनोमी 19.34 किमी प्रति लीटर और डीजल के लिए 25.47 किमी प्रति लीटर है।    साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। देश की कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपना और देश का पहला इलेक्ट्रिक ऑटो लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने बैटरी से चलने वाली इस ऑटो को ट्रियो नाम दिया है।  साथ ही, इसका एक अन्य मॉडल ट्रियो यारी भी लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 2.22 लाख रुपए (एक्स शोरूम बेंगलुरू) रखी है।  ट्रियो एक एडवांस्ड इलेक्ट्रिक अंतिम मील मोबिलिटी समाधान है जिसका मुख्य रूप से मेट्रो फीडर और अन्य दूसरे साझा मोबिटिली अपयोगों को मेट्रो शहरों में पहुंचाना है।ट्रियो को चार वेरिएंट्स-ट्रियो एसएफटी, ट्रियो एचआरटी, ट्रियो यारी एसएफटी और ट्रियो यारी एचआरटी में लॉन्च किया गया है।  ट्रियो में ड्राइवर के साथ चार लोग आसानी से बैठ सकते हैं। वहीं, ट्रियो यारी में ड्राइवर समेत 5 लोग बैठ सकते हैं। एसएफटी एक सॉफ्ट टॉप मॉडल है। वहीं, एचआरटी एक हार्ड टॉप मॉडल है।ट्रियो को फुल-चार्ज होने में 3 घंटे 50 मिनट का समय लगता है। वहीं, ट्रियो यारी को फुल चार्ज होने में 2 घंटे 30 मिनट का समय लगता है। ट्रियो में 7.47 किलोवॉट की लीथियम-आयन बैटरी लगी हुई है जो कि 5.4 किलोवॉट की पावर और 30 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। फुल चार्ज होने में यह 130 किलोमीटर तक का सफर तय करने में सक्षम है। ट्रियो यारी रेंज में 3.69 किलोवॉट लिथियम आयन बैटरी लगाई गई है जो कि 2 किलोवॉट का पावर और 17.5 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इसकी क्षमता 80 किलोमीटर तक की है। ज्यादा पावरफुल बैटरी के साथ ट्रियो की स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे है।वहीं ट्रियो यारी की स्पीड 24.5 किलोमीटर प्रति घंटे है। इसके अलावा हेलिकल स्प्रिंग कपल्ड के साथ हैम्पेनर और हाईड्रॉलिक शॉप एब्जॉर्बर अपफ्रंट और रियर में लीफ स्प्रिंग्स दिए गए हैं जो कि रिजिड एक्सल पर चढ़ा हुआ है। ट्रियो रेंज में हाईड्रॉलिक ब्रेक्स दिए गए हैं।  वहीं, ट्रियो यारी में मैकेनिकल ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक ट्रियो पर 24 महीने और 50,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है। वहीं, ट्रियो यारी पर 18 महीने और 30,000 किलोमीटर की वारंटी दे रही है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश की कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार वैगनआर को पहले ही 7 सीटर में लांच करने की घोषणा कर दी थी।  सुजुकी ने साल 2013 में सबसे पहले इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो के दौरान 7-सीटर कॉन्सेप्ट वैगनआर की झलक पेश की थी।  बता दें, यह सात सीटर वैगनआर जापान की मार्केट में सुजुकी सोलिओ के नाम से उपलब्ध है। फिलहाल भारत में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर की कुछ जानकारियां सामने आ गई हैं। कार को गुरुग्राम में कंपनी के प्लांट के पास टेस्ट ड्राइव के दौरान देखा गया है। जिसमें इसका नाम जी 483 दिखाई पड़ा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस कार को हेयरटेक्ट प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। यह प्लैटफॉर्म कार को बेहतर माइलेज और सेफ्टी देने में अव्वल है।  नई मारूति वैगन आर 7 सीटर में कंपनी 1.2 लीटर का 3 सिलेंडर इंजन दे सकती है। जो कि 84बीएचपी की पावर और 115एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इस कार के 5 स्पीड मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (एटीएम) दोनों वर्जन मार्केट में उतारे जाएंगे।     साभार-khaskhabar.com

Read More

  भारत में इसकी लॉन्चिंग अगले साल (2019) में होगी। भारत में टोयोटा कैमरी टेस्टिंग के दौरान स्पोर्ट की गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय मॉडल कैमरी की स्टाइलिंग और उसके फीचर्स थाईलैंड में पेश किए गए मॉडल जैसे ही होने वाले हैं।  बता दें कि इससे पहले टोयोटा ने नॉर्थ-अमेरिकी बाजार में आठवीं जनरेश कैमरी पेश कर सुर्खियां बटोरी थी।भारतीय बाजार में नई कैमरी की टक्कर होंडा एकॉर्ड और स्कोडा सुपर्ब जैसी कारों से होने वाली है। खैर अभी गाड़ी पेश होने में काफी समय है। बताया जा रहा है कि टोयोटा की नई कैमरी में दो इंजन होंगे। इसमें एक 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन दिया गया, जो 167 एचपी की पावर और 199 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, वहीं इस इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आपको मिलेगा।  वहीं इसका दूसरा 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 209 एचपी की पावर और 250 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। आपको बता दे, नई कैमरी टीएनजीए प्लैटफॉर्म पर तैयार की गई है। वहीं पुरानी कार की तुल ना में इसका वील बेस 50 एमएम ज्यादा है।  बताया जा रहा है कि थाईलैंड में पेश की गई कैमरी में लेन डिपार्चर वॉर्निंग, प्री-कॉलिजन सिस्टम, डाइनैमिक रेडार क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हाइबीम और फ्रंट व रियर एलईडी लाइट्स जैसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नही मिल सकी है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। देश की कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी नई कार टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी लॉन्चिंग पर से पर्दा हटा दिया है। टियागो जेटीपी की शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपए है, जबकि टाटा टिगोर जेटीपी की कीमत 7.49 लाख रुपए है।  दोनों कार की कीमत उनके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत से लगभग 1-1.2 लाख रुपए ज्यादा है। इससे पहले टाटा ने अपनी टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को पहली बार 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया था।  इन कारों में कई कॉस्मेटिक अपडेट्स किए गए हैं। इनमें स्टाइल का खासा ध्यान रखा गया है। इसके अलावा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी दोनों में ज्यादा पावरफुल टर्बोचाड्र्ड इंजन दिया गया है। इस कार को बनाने के लिए जयेम ऑटोमोटिव्स और टाटा ने आपस में साझेदारी की है। इससे पहले कार की टेस्टिंग के दौरान इसकी कई स्पाई फोटोज भी सामने आ चुकी हैं। 2 of 4टाटा ने लॉन्च की टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी,  दोनों ही कारों में कॉसमेटिक अपडेट्स किए गए हैं। कार के बोनेट पर एयर इनटेक, रिफ्रेश ब्लैक ग्रील, रीडिजाइन बंपर्स और ग्रिल पर जेटीपी दी गई है। इसके साथ ही इसमें साइड स्कट्र्स, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एसी वेंट्स पर रेड एक्सेंट्स और एल्युमिनियम पेडल्स दिए गए है, जो इन कार्स को स्पोर्टी लुक देते हैं।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

जयपुर। भारतीय पिकअप सेंगमेंट में पिछले 20 वर्षों से अग्रणी महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड ने गुरुवार को इंडिया के नंबर वन अपने वाणिज्यिक वाहन महा स्ट्रांग-महा बोलेरो पिकअप को लांच किया। इस मौके पर कंपनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक दीपेन्द्र शर्मा ने महा बोलेरो की खासियत और खूबियों के बारे में जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि महा बोलेरो पिकअप की नई श्रंखला आकर्षक होने के साथ इसमें अधिक चौड़ी सीट के साथ नया इंटिरियर और बैठने की बेहतर सुविधा भी होगी। इसमें नौ फीट के साथ एक अतिरिक्त लंबे कार्गों डेक के बढ़े हुए लोड को आसानी से ले जाने की क्षमता के लिहाज से डबल बियरिंग एक्सेल, मजबूत 9-लीफ सस्पेंशन और 12 पीआर टायर हैं। इसके अलावा उपभोक्ताओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसमें टि्वन टेंडेम बूस्टर एमएसपीवी ब्रेक्स हैं और इसकी बॉडी और चेसिस भी मजबूत है।  इस मौके पर वाइस प्रेसिडेंट (कमर्शियल) महेश कुलकर्णी ने बताया कि अधिक कमाई के लिए अंतर्निहित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए महा बोलेरो पिकअप में 1,700 किलोग्राम की अग्रणी पेलोड क्षमता है। अपने नाम ‘महा‘ के मुताबिक न्यू बोलेरो पिक-अप 9 फीट (2765 मिमी) की लंबाई के साथ एक अतिरिक्त लंबे कार्गो डेक के साथ आता है। इसकी श्रेणी में यह सबसे ज्यादा है, जो 1,700 किग्रा की उच्चतम पेलोड क्षमता को पूरा करता है।  महा स्ट्रॉन्ग, महा बोलेरो पिकअप विभिन्न बॉडी स्टाइल और कार्गो बॉक्स की अलग-अलग लंबाई के साथ 1,300 किलोग्राम, 1,500 किलोग्राम और 1,700 किग्रा की पेलोड क्षमता के साथ आता है, जो विभिन्न ग्राहक खंडों और उनकी आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त है। 20 से अधिक वर्षों से बाजार में अग्रणी उन्होंने बताया कि 20 से अधिक वर्षों से बाजार में अग्रणी होने के नाते हमारी हमेशा यही कोशिश रही है कि पिकअप सेंगमेंट में हम अपने मानकों को और ऊंचा करें और सर्वोत्तम ग्राहक मूल्य प्रदान करें। यह महा बोलेरो पिक-अप महिंद्रा के कठिन और कठोर डीएनए के कोर वैल्यूज को और बढ़ाता है और कम रखरखाव लागत के साथ उच्च कमाई को संभव बनाता है और ब्रांड को अगले स्तर पर ले जाता है। महा स्ट्रांन्ग, महा बोलेरो पिकअप अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ ‘इंडिया के नंबर 1 पिकअप का वादा’ स्कीम के साथ आता है, जिसमें 2 वर्ष के लिए निशुल्क रखरखाव और 4 वर्ष के बाद 4 लाख रुपए की बायबैक गारंटी की सुविधा दी जाती है। इस तरह यह अधिक कमाई कर पाता है और ग्राहक को दिमागी शांति भी प्रदान करता है।   साभार-khaskhabar.com 

Read More

नई दिल्ली। मुंबई की वाहन निर्माता कंपनी वजीरानी ऑटोमोटिव ने ‘गुडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड 2018’ इवेंट के दौरान भारत की पहली टर्बाइन-इलेक्ट्रिक हाइपरकार वजीरानी शूल को पेश किया गया है।  इसे वजीरानी ऑटोमोटिव द्वारा डिजाइन किया गया है। शूल का निर्माण फोर्स इंडिया एफ-1 टीम और टायर निर्माता कंपनी मिशलिन से इनपुट लेकर बनाया गया है।  इसे कंपनी के सह-संस्थापक और चीफ डिजायनर चंकी वाजीरानी ने डिजाइन किया है। इसका वजन हल्का रखने के लिए इसे कार्बन-फाइबर टब चेसिस पर बनाया गया है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने गुरुवार को भारतीय बाजार में मर्सिडीज-बेंस सी क्लास का नया संस्करण लांच किया, जो इसकी पांचवी पीढ़ी की कार है।  इस कार की कीमत 40 लाख रुपये से शुरू होती है और पहली बार सी-क्लास को बीएस 6 डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है।  कंपनी ने बताया कि नई सी 220 डी प्राइम की कीमत 40 लाख रुपये, सी 220 डी प्रोग्रेसिव की 44.25 लाख रुपये और सी 300 डी एएमजी लाइन की 48.50 लाख रुपये है।मर्सिडीज-बेंज इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) माइकल जोप ने लांचिंग के मौके पर कहा, "बेहद आकर्षक उत्पाद पेश करना और उन्हें निखारते रहना हमारी सफलता का मुख्य आधार रहे हैं। नई सी-क्लास के लांच के साथ, मर्सिडीज-बेंज ने एक बार फिर लक्जरी सेडान सेगमेंट में बहुत ऊंचे मानक स्थापित कर दिए हैं।  यह सी-क्लास के इतिहास में सबसे बड़ा मॉडल अपडेट है। कुल मिलाकर, हमने लगभग 6500 पुरजों को बदल दिया है, जो कि औसत सी-क्लास सेडान के पुरजों की संख्या के आधे से अधिक हैं। आज हमने जो सी-क्लास लॉन्च की, वह अब तक की सबसे स्पोर्टी और सबसे डायनैमिक है।"  साभार-khaskhabar.com

Read More

नई दिल्ली। अगर आप क्रूजर बाइक रखने के शौकीन है तो जल्द ही आपके लिए एक और बाइक बाजार में आ रही हैं। जापान की बाइक निर्माता कंपनी सुजुकी जल्द ही भारत में वी-स्ट्रोम 650 बाइक को लॉन्च करने वाली है।  सुजुकी डीलर्स ने इसके लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सुजुकी वी-स्ट्रोम 650 बाइक की कीमत 7.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम) होगी।  इस बाइक को भारत में असेंबल किया जाएगा। इसमें 645 सीसी लिक्विड कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन लगा है जो 70 बीएचपी की पावर और 66 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंटरनेशनल बाजार में यह बाइक दो वेरिएंट, स्टैंडर्ड वी-स्ट्रोम 650 और वी-स्ट्रोम 650 एक्सटी में उपलब्ध है।  स्टैंडर्ड वर्जन में एल्यूमिनियम अलॉय व्हील और ब्रिजस्टोन बैटल विंग टायर और एक्सटी वर्जन में स्टैनलैस-स्टील वायर स्पोक वाले एल्यूमिनियम व्हील दिए गए हैं।  एक्सटी में फ्रंट हैडर पाइप और इंजन केस के लिए प्लास्टिक प्रोटेक्शन दी गई है। भारत में कंपनी सिर्फ स्टैंडर्ड वर्जन लॉन्च करेगी। यह ब्लैक एंड येलो और ब्लैक एंड व्हाइट कलर टोन में उपलब्ध होगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More