BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बजाज ने अपनी ये दमदार बाइक की बंद की बिक्री

बजाज ने अपनी ये दमदार बाइक की बंद की बिक्रीनई दिल्ली। भारत की दिग्गज टू-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ने अपनी दमदार बाइक बजाज डोमिनर 400 का नॉन-एबीएस वेरियंट भारत में बंद कर दिया है। 

बजाज ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर से डोमिनर 400 के नॉन-एबीएस वेरियंट को हटा दिया है। बजाज की वेबसाइट पर केवल बजाज डोमिनर 400 का एबीएस वेरिएंट ही दिखाई दे रहा है। 

यहां बता दें कि बजाज डोमिनर 400 एबीएस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.63 लाख रुपए है।बजाज की तरह से बताया गया है कि डोमिनर 400 के नॉन-एबीएस वेरियंट से बजाज डोमिनर 400 के एबीएस वेरिएंट की बिक्री पर असर पड़ रहा था, जिसके चलते कंपनी ने नए सेफ्टी नॉम्र्स लागू होने से पहले ही इसके नॉन-एबीएस वेरियंट को बंद कर दिया।बजाज डोमिनर 400 के परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें पावर के लिए 373 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 35 पीएस की मैक्सिमम पावर और 35 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। 

इसका इंजन 6-स्पीड गियरबाक्स से लैस है। बजाज का दावा है कि डोमिनर 400 8.32 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पकड़ती है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More