BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नई दिल्ली। जापान की बाइक निर्माता कंपनी होंडा भारतीय बाइक बाजार में अब अपनी नई बाइक सीबी 300आर को लॉन्च कर सकती है।  मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, होंडा इस बाइक को इसी साल लॉन्च करने की तैयारी में है। कायास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इस साल दिवाली तक इस बाइक को पेश कर देगी, यह एक पावरफुल बाइक होगी जो सीधा बजाज की डोमिनोर से मुकाबला करेगी। होंडा की नई सीबी 300आर की कीमत की बात करें तो इस बाइक की संभावित कीमत 2 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। अगले सप्ताह शेयर बाजार की चाल घरेलू और वैश्विक व्यापक आर्थिक आंकड़े, मानसून की चाल, वैश्विक बाजारों के रुख, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) और घरेलू संस्थापक निवेशकों (डीआईआई) द्वारा किए गए निवेश, डॉलर के खिलाफ रुपये की चाल और कच्चे तेल की कीमतों का प्रदर्शन मिलकर तय करेंगे।    वाहन कंपनियों की बिक्री के आंकड़ों पर भी निवेशकों की नजर रहेगी, अगस्त की बिक्री के आंकड़े 1 सितंबर से आने शुरू हो गए हैं।    घरेलू मोर्चे पर, सरकार ने जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) की दूसरी तिमाही के आंकड़े शुक्रवार को जारी किए, जिसका असर सोमवार को बाजार खुलने पर देखने को मिलेगा। वित्त वर्ष 2018-19 की पहली तिमाही में देश की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर साल-दर-साल आधार पर 7.7 फीसदी रही, जोकि पिछली तिमाही के 7 फीसदी से अधिक रही। बीते वित्त वर्ष 2017-18 की पहली तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर 5.6 फीसदी दर्ज की गई।   सांख्यिकी व कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि समीक्षाधीन तिमाही में कृषि, वन, मछली पालन जैसे प्राथमिक क्षेत्र की वृद्धि दर (सकल मूल्य वर्धित) 5.3 फीसदी रही, जबकि बीते वित्त वर्ष की पहली तिमाही में तीन फीसदी थी।    वहीं विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर समीक्षाधीन तिमाही में 13.5 फीसदी दर्ज की गई जबकि पिछले साल की पहली तिमाही में यह ऋणात्मक अंकों में (-)1.8 फीसदी थी।    देश के अवसरंचना उत्पादन में साल-दर-साल आधार पर जुलाई में 6.7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जोकि मई में 4.3 फीसदी थी।    निक्केई मैनुफैक्चरिंग पीएमआई (पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स) के अगस्त के आंकड़ों की घोषणा सोमवार (3 सितंबर) को की जाएगी। जुलाई में निक्के ई इंडिया मैनुफैक्चरिंग पीएमआई गिरकर 52.3 पर थी, जबकि जून में यह 53.1 पर थी।    इस सूचकांक में 50 से कम अंक मंदी का जबकि 50 से अधिक अंक तेजी का संकेत है।   निक्केई सर्विसेज पीएमआई का अगस्त का आंकड़ा बुधवार (5 सितंबर) को जारी किया जाएगा। निक्केई सर्विसेज पीएमआई जुलाई में बढक़र 54.2 पर थी, जबकि जून में यह 52.6 पर रही थी।    निवेशकों की नजर मॉनसून पर भी बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अपनी 30 अगस्त को जारी विशेष रिपोर्ट में कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान 1 जून से 30 अगस्त तक कुल बारिश दीर्घकालिक औसत (एलपीए) से 6 फीसदी कम रही है। जून से सिंतबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून का मौसम देश के कृषि के लिए बेहद महत्वपूर्ण है कि क्योंकि अभी भी देश की खेती का बड़ा हिस्सा सिंचाई के लिए वर्षा के पानी पर ही निर्भर है।   वैश्विक मोर्चे पर कैक्सिन चाइनाजनरल मैनुफैक्चरिंग पीएमआई का अगस्त का आंकड़ा सोमवार (3 सितंबर) का जारी किया जाएगा। जुलाई में कैक्सिन चाइना जनरल मैन्युफैक्चरिंग (विनिर्माण) पीएमआई गिरकर 50.8 पर था, जो जून में 51 पर था।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

मोंटेरे (कैलिफोर्निया)। बुगाति ने यहां अपनी अद्भुत डिवो सुपर स्पोट्र्स कार को अनवील कर दिया। फ्रेंच लक्जरी ब्रांड के इस वाहन की कीमत 5.8 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपए) है। इसकी सभी 40 यूनिट ऑलरेडी सोल्ड हो गई है। फ्रेंच रेसिंग ड्राईवर व दो बार के टरागा फ्लोरियो विजेता अल्बर्ट डिवो के नाम पर इस कार का नाम रखा गया है।  डिवो ने टाइप 35 बुगाति कार में कई रेस जीती थी। डिवो सुपर स्पोट्र्स कार भविष्य में बुगाति को आगे ले जा सकती है। बुगाति के प्रेसिडेंट स्टीफन विंकेलमैन ने कहा कि आज तक एक आधुनिक बुगाति ने हाई परफोरमेंस, स्ट्रेट लाइन डायनेमिक्स और लक्जरियस कंफर्ट के बीच एक परफेक्ट बैलेंस दिया है। हाइपर ग्रैंड टूरर बुगाति चिरोन की तुलना में डिवो का ज्यादा फोकस ड्राइविंग डायनेमिक्स पर है।  हाइपर कार 77 पाउंड लाइटर है, जबकि इसका एरोडायनेमिक्स डाउनफोर्स का एडिशनल 198 पाउंड जनरेट करता है। विंकेलमैन ने कहा कि डिवो लेटरल एक्सलरेशन, एजिलिटी और कॉर्नरिंग में सिग्निफिकेंटली हायर परफोरमेंस देती है। हालांकि डिवो व चिरोन दोनों बुगाति का 8 लीटर, 1500 हॉर्सपॉवर, क्वैड टर्बो, डब्ल्यू-16 सिलेंडर इंजन शेयर करते हैं। कंपनी ने डिवो की 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन यह कंफर्म किया कि इसकी टॉप स्पीड करीब 236 मील प्रति घंटे तक सीमित है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

जापान कार निर्माता कंपनी होंडा ने ब्रियो कार का सेकंड जनरेशन मॉडल लॉन्च किया है। होंडा की और से ब्रियो कार को गैकिंडो इंडोनेश्यिा इंटरनेशनल ऑटो शो में पेश किया गया।  होंडा की नई ब्रियो आर कार की खास बात ये है कि ये कार अभी तक बाजार में बेची जा रही इस मॉडल वाली कारों से देखने में बिल्कुल अलग है। होंडा की ओर से लॉन्च की गई ब्रियो कार होंडा अमेज के मॉडल से काफी मिलता है। होंडा की नई ब्रियो कार में पारंपरिक बूट और विंडशिल्ड दी गई है। जबकि इससे पहले ब्रियो में ऑल ग्लास बूट लिड दिया गया था। वहीं बात करे साइड वाले हिस्से की यह पुराने मॉडल से लंबी है। ब्रियो के इस नए मॉडल की लंबाई 3815 एमएम है। वहीं इस मॉडल में आगे की सीटों में कोई बदलाव नहीं करते हुए सिर्फ पीछे की सीटों में बदलाव किया गया है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

 ब्रिटिश इंजन मेकर कंपनी रोल्स-रॉयस हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वीइकल का एक कॉन्सेप्ट पेश किया है। इसे कंपनी ने ‘फ्लाइंग टैक्सी’ का नाम दिया है। यह फ्लाइंग टैक्सी वर्टिकल टेक ऑफ और लैंडिंग करेगी मतलब की इसके लिए किसी रनवे की जरूरत नहीं पड़ेगी।  कंपनी का दावा है कि यह टैक्सी 5 साल के भीतर तैयार हो जाएगी। रोल्स रॉयस की ‘फ्लाइंग टैक्सी’ 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ेगी। एक बार में 5 यात्री कर सकेंगे सफर... ‘फ्लाइंग टैक्सी’ में एक बार में 5 यात्री सफर कर सकेंगे और इसे एक बार चार्ज करके इससे 800 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकेगी। कंपनी इस उडऩे वाली टैक्सी को 2020 से पहले लॉन्च करने की तैयारी में है।  खबरों के मुताबिक, कंपनी इसे इसी हफ्ते हैम्पशायर में होने वाले एक एयर-शो में प्रदर्शित करेगी। इस एयर-शो में विश्व की कई जानी मानी कंपनियां भी अपना हुनर दिखाएंगी। आपको बता दें, रोल्स रॉयस पहले ही हवाई जहाज, हेलीकॉप्टर और शिप इंजन बना चुकी है।   साभार-khaskhabar.com

Read More

मुंबई। वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लि. ने घोषणा की कि वह अगली पीढ़ी की स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन (एसयूवी) 2019 में लांच करेगी, जिसका नाम 'टाटा हैरियर' रखा गया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि ऑटो एक्सपो 2018 में इस एसयूवी पर से परदा हटाया गया था। इसे एच5 एक्स कांसैप्ट के रूप में पेश किया गया था, जिसे टाटा हैरियर नाम से लांच किया जाएगा। बयान के मुताबिक, टाटा हैरियर स्टाइल, प्रौद्योगिकी और प्रदर्शन क्षमता के मामले में अगली पीढ़ी के टाटा मोटर्स के वाहनों की झलक देगा। साभार-khaskhabar.com  

Read More

जापान की दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा की इंडियन आर्म ने अपनी 2018 होंडा गोल्ड विंग टूरिंग की डिलीवरी भारत में शुरू कर दी है।  भारत में इस बाइक की डिलीवरी भी शुरू हो चुकी है। होंडा गोल्ड विंग टूरिंग बाइक की सबसे खास बात यह है कि इसमें रिवर्स गियर भी मौजूद है। हालांकि इस बाइक की कीमत में एक आम इंसान बेहद महंगी एसयूवी भी खरीद सकता है। क्योंकि कंपनी ने इसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 26.85 लाख रुपए तय की है। इस बाइक में कंपनी ने प्ले इंटिग्रेशन समेत कई हाइटेक फीचर दिए हैं और इसके साथ ही यह भारत की पहली ऐसी बाइक है, जिसमें फ्रंट गियर के साथ ही रिवर्स गियर भी मौजूद है।  शुरुआती दौर में कोच्चि शहर में इस बाइक की तीन यूनिट्स ग्राहकों को डिलिवर भी कर दी गई हैं। इस बाइक में कंपनी ने 1833सीसी का पावरफुल इंजन दिया है। जो कि 93 हॉर्सपावर की ताकत और 170 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

देश में इन दिनों पेट्रोल की कीमत तो कम होने का नाम ही नहीं ले रही है, ऐसे में पेट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर्स भी चलाना महंगा पड़ रहा है, ऐसे में सबकी तलाश एक किफायती टू-व्हीलर की होगी, ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनकी कीमत कम और ज्यादा माइलेज प्लस पॉइंट्स हैं। हीरो इलेक्ट्रिक का फ्लैश एक सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है फ्लैश में 250 वाट की मोटर लगी है साथ ही 48-वोल्ट, वर्ला बैट्री दी गई है जिसे फुल चार्ज होने के में 6 से 8 घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज होने पर 65 किलोमीटर तक का सफर तय करता है। और इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है। हीरो इलेक्ट्रिक ने इसकी कीमत 25,490 (दिल्ली में एक्स शो-रूम) रखी है, जबकि ऑन रोड की कीमत 30,490 रुपए हैं।   साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। भोजन का आर्डर देने वाले एप जोमैटो ने बुधवार को कहा कि उसने देश के 25 नए शहरों में अपनी रेस्तरां समीक्षा और रेटिंग प्लेटफार्म लॉन्च किया है। इस तरह जोमैटो की सुविधा वाले शहरों की संख्या 63 हो गई है।   जोमैटो की सेवाओं की शुरुआत वाले नए शहरों में तिरुवनंतपुरम, विजयवाड़ा, रायपुर, मदुरै, जोधपुर, त्रिशूर, अजमेर, मनाली, आलप्पुझा, गोरखपुर, ऊटी, कोटा, मणिपाल, धर्मशाला, जम्मू, हरिद्वार, जालंधर, ऋषिकेश, मसूरी, उडुपी, कटक, शिमला, पालघाट, पुष्कर और श्रीनगर शामिल हैं।   जोमैटो के लिस्टिग बिजनेस के ग्लोबल हेड ओयटुन कलापोवर ने कहा, ‘‘भारत हमारा सबसे ज्यादा प्राथमिकता वाला बाजार बना हुआ है और हम देश के भीतर अपना विस्तार करना जारी रखेंगे। हम जोमैटो को और अधिक शहरों में ले जाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं, जिससे रेस्तरां उद्योग के विकास को सक्षम बनाया जाए और हमारे ग्राहकों को बेहतर भोजन चुनने का विकल्प मिले।’’   जोमैटो ने मई 2015 में ऑनलाइन ऑर्डर व फूड डिलिवरी की सुविधा लांच की थी। वैश्विक तौर पर जोमैटो 24 देशों में मौजूद है और हर महीने 5 करोड़ से ज्यादा उपयोगकर्ताओं को सेवा देता है।     साभार-khaskhabar.com  

Read More

नई दिल्ली। इस्पात मंत्रालय ने इस्पात के 16 अतिरिक्त उत्पादों को क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर (क्यूसीओ) के दायरे में लाया है। इस बाबत घोषणा रविवार को की गई।    इस्पात मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार, इस्पात क्षेत्र में सौ फीसदी गुणवत्ता सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के मद्देनजर मंत्रालय ने इस्पात और इस्पात उत्पाद क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर-2018 और जंगरोधी इस्पात उत्पाद क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर-2018 नाम से दो वालिटी कंट्रोल ऑर्डर जारी किए हैं।   मंत्रालय ने कहा, ‘‘इस्पात के 16 और उत्पादों को क्वालिटी कंट्रोल ऑर्डर के दायरे में लाया गया है। इससे देश में खपत होने वाले 85-90 फीसदी इस्पात और इस्पात उत्पाद क्यूसीओ के दायरे में आ जाएंगे।’’   इससे पहले 34 कार्बन इस्पात उत्पाद और तीन जंगरोधी इस्पात उत्पाद मंत्रालय द्वारा अधिसूचित किए गए थे।   साभार-khaskhabar.com    

Read More

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में अगले सप्ताह तेजी का रुझान देखने को मिल सकता है, लेकिन जून में समाप्त होने वाले फ्यूचर्स और ऑप्शंस (एफएंडओ) सौदों, मानसून की प्रगति, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी व मंदी और वैश्विक बाजार से मिलने वाले संकेतों से बाजार की दिशा तय होगी।    अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक मसलों को लेकर रही तनातनी के चलते पिछले हफ्ते कमजोर वैश्विक संकेतों से घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुझान बना रहा लेकिन कारोबारी सप्ताह के आखिर में बैंक, वित्तीय क्षेत्र और फार्मा कंपनियों की तेजी के दम पर संवेदी सूचकांक में उछाल आया।    इस सप्ताह भी वैश्विक व्यापार को लेकर तनाव की स्थिति बनी रह सकती है। मगर ओपेक और उसके सहयोगी देशों द्वारा कच्चे तेल का उत्पादन बढ़ाकर 10 लाख बैरल रोजाना करने के फैसले के बाद तेल के दाम में गिरावट आ सकती है।   पिछले सप्ताह मानसून की चाल कमजोर पड़ गई थी मगर इस हफ्ते मानसून में प्रगति की संभावना है जिससे बाजार को सकारात्मक रुझान मिल सकता है।     इसके साथ-साथ जून महीने में समाप्त होने वाले फ्यूचर्स और ऑप्शंस सौदों का भी बाजार पर असर होगा। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशकों की बिकवाली और घरेलू निवेशकों की लिवाली भी बाजार को प्रभावित करेगी। शेयर सूचकांकों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रह सकता है।    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने 21 जून तक देशभर में बारिश औसत से सात फीसदी कम रही है। मगर मौसम विभाग ने 24 जून से मानसून में प्रगति की संभावना जताई है।   इस सप्ताह जापान में कंज्यूमर कांफिडेंस इंडेक्स की रिपोर्ट आने वाली है। इसके अलावा अमेरिका में मई महीने के लिए ड्यूरेबल गुड्स की मांग के आंकड़े भी जारी होंगे। साथ ही 28 जून को पहली तिमाही की जीडीपी विकास दर की भी घोषणा होने वाली है।     साभार-khaskhabar.com    

Read More

मुंबई। देश के शेयर बाजारों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 260.59 अंकों की तेजी के साथ 35,547.33 पर और निफ्टी 61.60 अंकों की तेजी के साथ 10,772.05 पर बंद हुआ।    बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 42.87 अंकों की तेजी के साथ 35,329.61 पर खुला और 260.59 अंकों या 0.74 फीसदी की तेजी के साथ 35,547.33 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 35,571.37 के ऊपरी और 35,329.51 के निचले स्तर को छुआ।   सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में तेजी रही। रिलायंस (2.44 फीसदी), वेदांत (2.10 फीसदी), इंडस बैंक (1.93 फीसदी), यस बैंक (1.66 फीसदी) और कोटक बैंक (1.58 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।   सेंसेक्स के गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे -ओएनजीसी (1.24 फीसदी), कोल इंडिया (0.92 फीसदी), आईटीसी (0.90 फीसदी), विप्रो (0.71 फीसदी) और एल एंड टी (0.54 फीसदी)।    बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी रही। मिडकैप सूचकांक 36.16 अंकों की तेजी के साथ 15,851.90 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 45.32 अंकों की तेजी के साथ 16,659.05 पर बंद हुए।   नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी सुबह 24.2 अंकों की तेजी के साथ 10,734.65 पर खुला और 61.60 अंकों या 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 10,772.05 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,781.80 के ऊपरी और 10,724.05 के निचले स्तर को छुआ।   बीएसई के 19 में से 12 सेक्टरों में तेजी रही। सर्वाधिक तेजी वाले सेक्टरों में धातु (1.09 फीसदी), बैंकिंग (1.04 फीसदी), ऊर्जा (1.02 फीसदी), वित्त (1.00 फीसदी) और रियल्टी (0.83 फीसदी) में तेजी रही।   बीएसई के सर्वाधिक गिरावट वाले शेयरों में तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.36 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (0.28 फीसदी), तेल एवं गैस (0.27 फीसदी), उद्योग (0.18 फीसदी) और दूरसंचार (0.17 फीसदी) में शामिल रहे।   बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1,317 शेयरों में तेजी और 1,311 में गिरावट रही, जबकि 137 शेयरों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।    साभार-khaskhabar.com      

Read More

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More