BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

बुगाति ने अनवील की यह सुपरकार, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

बुगाति ने अनवील की यह सुपरकार, कीमत जान रह जाएंगे हैरानमोंटेरे (कैलिफोर्निया)। बुगाति ने यहां अपनी अद्भुत डिवो सुपर स्पोट्र्स कार को अनवील कर दिया। फ्रेंच लक्जरी ब्रांड के इस वाहन की कीमत 5.8 मिलियन डॉलर (लगभग 40 करोड़ रुपए) है। इसकी सभी 40 यूनिट ऑलरेडी सोल्ड हो गई है। फ्रेंच रेसिंग ड्राईवर व दो बार के टरागा फ्लोरियो विजेता अल्बर्ट डिवो के नाम पर इस कार का नाम रखा गया है। 

डिवो ने टाइप 35 बुगाति कार में कई रेस जीती थी। डिवो सुपर स्पोट्र्स कार भविष्य में बुगाति को आगे ले जा सकती है। बुगाति के प्रेसिडेंट स्टीफन विंकेलमैन ने कहा कि आज तक एक आधुनिक बुगाति ने हाई परफोरमेंस, स्ट्रेट लाइन डायनेमिक्स और लक्जरियस कंफर्ट के बीच एक परफेक्ट बैलेंस दिया है। हाइपर ग्रैंड टूरर बुगाति चिरोन की तुलना में डिवो का ज्यादा फोकस ड्राइविंग डायनेमिक्स पर है। 

हाइपर कार 77 पाउंड लाइटर है, जबकि इसका एरोडायनेमिक्स डाउनफोर्स का एडिशनल 198 पाउंड जनरेट करता है। विंकेलमैन ने कहा कि डिवो लेटरल एक्सलरेशन, एजिलिटी और कॉर्नरिंग में सिग्निफिकेंटली हायर परफोरमेंस देती है। हालांकि डिवो व चिरोन दोनों बुगाति का 8 लीटर, 1500 हॉर्सपॉवर, क्वैड टर्बो, डब्ल्यू-16 सिलेंडर इंजन शेयर करते हैं। कंपनी ने डिवो की 0 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार को लेकर कोई खुलासा नहीं किया, लेकिन यह कंफर्म किया कि इसकी टॉप स्पीड करीब 236 मील प्रति घंटे तक सीमित है।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More