BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

नई मर्सिडीज-बेंज की पांचवी पीढ़ी की सी क्लास लांच, कीमत 40 लाख रुपए

नई मर्सिडीज-बेंज की पांचवी पीढ़ी की सी क्लास लांच, कीमत 40 लाख रुपएनई दिल्ली। लक्जरी कार निर्माता मर्सिडीज-बेंज ने गुरुवार को भारतीय बाजार में मर्सिडीज-बेंस सी क्लास का नया संस्करण लांच किया, जो इसकी पांचवी पीढ़ी की कार है। 

इस कार की कीमत 40 लाख रुपये से शुरू होती है और पहली बार सी-क्लास को बीएस 6 डीजल इंजन के साथ पेश किया गया है। 

कंपनी ने बताया कि नई सी 220 डी प्राइम की कीमत 40 लाख रुपये, सी 220 डी प्रोग्रेसिव की 44.25 लाख रुपये और सी 300 डी एएमजी लाइन की 48.50 लाख रुपये है।मर्सिडीज-बेंज इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) माइकल जोप ने लांचिंग के मौके पर कहा, "बेहद आकर्षक उत्पाद पेश करना और उन्हें निखारते रहना हमारी सफलता का मुख्य आधार रहे हैं। नई सी-क्लास के लांच के साथ, मर्सिडीज-बेंज ने एक बार फिर लक्जरी सेडान सेगमेंट में बहुत ऊंचे मानक स्थापित कर दिए हैं। 

यह सी-क्लास के इतिहास में सबसे बड़ा मॉडल अपडेट है। कुल मिलाकर, हमने लगभग 6500 पुरजों को बदल दिया है, जो कि औसत सी-क्लास सेडान के पुरजों की संख्या के आधे से अधिक हैं। आज हमने जो सी-क्लास लॉन्च की, वह अब तक की सबसे स्पोर्टी और सबसे डायनैमिक है।" 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More