देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। अगर आप क्रूजर बाइक रखने के शौकीन है तो जल्द ही आपके लिए एक और बाइक बाजार में आ रही हैं। जापान की बाइक निर्माता कंपनी सुजुकी जल्द ही भारत में वी-स्ट्रोम 650 बाइक को लॉन्च करने वाली है।
सुजुकी डीलर्स ने इसके लिए बुकिंग लेनी शुरू कर दी है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, सुजुकी वी-स्ट्रोम 650 बाइक की कीमत 7.5 लाख रुपए (एक्स शोरूम) होगी।
इस बाइक को भारत में असेंबल किया जाएगा। इसमें 645 सीसी लिक्विड कूल्ड 4 स्ट्रोक इंजन लगा है जो 70 बीएचपी की पावर और 66 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंटरनेशनल बाजार में यह बाइक दो वेरिएंट, स्टैंडर्ड वी-स्ट्रोम 650 और वी-स्ट्रोम 650 एक्सटी में उपलब्ध है।
स्टैंडर्ड वर्जन में एल्यूमिनियम अलॉय व्हील और ब्रिजस्टोन बैटल विंग टायर और एक्सटी वर्जन में स्टैनलैस-स्टील वायर स्पोक वाले एल्यूमिनियम व्हील दिए गए हैं।
एक्सटी में फ्रंट हैडर पाइप और इंजन केस के लिए प्लास्टिक प्रोटेक्शन दी गई है। भारत में कंपनी सिर्फ स्टैंडर्ड वर्जन लॉन्च करेगी। यह ब्लैक एंड येलो और ब्लैक एंड व्हाइट कलर टोन में उपलब्ध होगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
MATHURA : जनपद में पीछे नंबर प्लेट पे प्रेस लिखी हुई तमाम बाइक खुले आम घूमती हुई
कीमत से अधिक दामों पर बिक रहा डीएपी
देश के इन चार राज्यों में बनेगा एयरपोर्ट, जल्द आधारशिला रखने की तैयारी