BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कीमत से अधिक दामों पर बिक रहा डीएपी

मथुरा। सरसों की बुआई का सीजन चल रहा है। इसके बाद गैहूं, आलू और दूसरी रवी की फसलों की बुआई होनी है। डीएपी के लिए मारामारी अभी से शुरू हो गई है। दुकानदार किसानों से डीएपी के कट्टे पर कीमत से अधिक वसूली कर रहे हैं। किसानों की समस्या को लेकर आम आदमी पार्टी ने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा।


आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अभी इस सीजन की बुआई शुरू हुई है। अभी किसान सरसों की बुआई कर रहे हैं। कई क्षेत्रों में बरसात से किसानों को बडा नुकसान हुआ है।

उपर से कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मिल कर दुकानदार किसानों के साथ ठगी कर रहे हैं। जिस कीमत पर डीएपी का कट्टा मिलना चाहिए उससे अधिक कीमत वसूल रहे हैं। जिला महासचिव सुरेश कुमार सैनी का कहना है कि अगर ठीक से जांच पडताल की जाए तो सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने बताया कि दुकानदारों को खाद रजिस्टर तैयार करना पडता है।

दुकानदार कुछ अपने सगे संबंधियों और दूसरे मिलने जुलने वालों के नाम और नम्बर पर खाद की बिक्री दिखा देते हैं, जिससे की किसी जांच में भी टीम उन किसानों तक नहीं पहुंच पाती है जिनके साथ ठगी हुई है। इस तरह की घटनाओं से किसानों में आक्रोश बढ रहा है।

प्रति बोरा 200 से 300 रूपये तक अतिरिक्ति लिए जा रहे हैं। बरसात से जिन किसानों की फसल को नुकसान पहुंचा है उसका मुआवजा दिलाया जाए। उन्होंने कहाकि जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। आप कार्यकर्ताओं से एसडीएम श्याम शंकर त्रिपाठी ने कलकट्रेट के गेट पर ज्ञापन लिया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More