BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीएपी की बढी कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन

मथुरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत महानगर के पदाधिकारियों ने डीएपी पर बढे मूल्य के विरोध में मथुरा महानगर स्थित एफसीआई गोदाम पर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मांग की कि जल्द ही डीएपी पर बढे मूल्य वापस लिए जाएं। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने भारतीय किसान यूनियन जिंदाबाद, डीएपी पर बढे मूल्य वापस लो, कृषि विरोधी काला कानून वापस लो के नारे लगाए।

इस मौके पर एलआईयू व राधा पुरम एस्टेट के चैकी इंचार्ज पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन के महानगर अध्यक्ष पवन चतुर्वेदी ने कहा कि डीएपी पर बढे मूल्य तुरंत वापस लिए जाए।ं

डीएपी की बढ़ी कीमतों ने किसानों की कमर तोड़ दी है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। उन्होंने मांग की कि किसान नेताओ पर लगे झूठे मुकदमे वापस कराएं जाएं। सभी प्रकार की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य पर निजी व सरकारी खरीद गारंटी का तुरंत प्रभाव से नियम बनाया जाए।

भारत के अन्नदाता किसानों का पूर्ण कर्जा माफ कराया जाए। किसानों को सिंचाई के लिए बिजली फ्री दिलाई जाए। गाजीपुर बॉर्डर धरना स्थल पर शांतिपूर्ण पड़ाव डाले किसानों को धमकाने व लाठी डंडों से पीटने की बात कहने वाले लोगों पर कार्रवाही की जाये।

किसानों पर थोपे जा रहे तीनों किसान विरोधी काले कानून को तुरंत प्रभाव से निरस्त किया जाए। इस मौके पर किसान नेता दिनेश आनंद पापे, भारतीय किसान यूनियन के शहर अध्यक्ष मुजाहिद कुरैशी, प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मीना ठाकुर, युवा शहर अध्यक्ष चिराग उद्दीन कुरेशी, तनवीर कुरेशी, राजीव शर्मा, फैजान कुरैशी आदि मौजूद थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More