BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टोयोटा की नई कार से उठा पर्दा, जानिए क्या है खास...

 

टोयोटा की नई कार से उठा पर्दा, जानिए क्या है खास...

भारत में इसकी लॉन्चिंग अगले साल (2019) में होगी। भारत में टोयोटा कैमरी टेस्टिंग के दौरान स्पोर्ट की गई है। बताया जा रहा है कि भारतीय मॉडल कैमरी की स्टाइलिंग और उसके फीचर्स थाईलैंड में पेश किए गए मॉडल जैसे ही होने वाले हैं। 

बता दें कि इससे पहले टोयोटा ने नॉर्थ-अमेरिकी बाजार में आठवीं जनरेश कैमरी पेश कर सुर्खियां बटोरी थी।भारतीय बाजार में नई कैमरी की टक्कर होंडा एकॉर्ड और स्कोडा सुपर्ब जैसी कारों से होने वाली है। खैर अभी गाड़ी पेश होने में काफी समय है। बताया जा रहा है कि टोयोटा की नई कैमरी में दो इंजन होंगे। इसमें एक 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर इंजन दिया गया, जो 167 एचपी की पावर और 199 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है, वहीं इस इंजन के साथ 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी आपको मिलेगा। 

वहीं इसका दूसरा 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 209 एचपी की पावर और 250 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। आपको बता दे, नई कैमरी टीएनजीए प्लैटफॉर्म पर तैयार की गई है। वहीं पुरानी कार की तुल

ना में इसका वील बेस 50 एमएम ज्यादा है। 

बताया जा रहा है कि थाईलैंड में पेश की गई कैमरी में लेन डिपार्चर वॉर्निंग, प्री-कॉलिजन सिस्टम, डाइनैमिक रेडार क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक हाइबीम और फ्रंट व रियर एलईडी लाइट्स जैसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। फिलहाल इसकी कीमत को लेकर कोई जानकारी नही मिल सकी है।

 

 

साभार-khaskhabar.com  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More