BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एक गुनाह पर पर्दा डालने के लिए की थी दो लूट की घटना

एक गुनाह पर पर्दा डालने के लिए की थी दो लूट की घटनादेवेन्द्र हत्याकांड में आठ लाख में किया था समझौता

मृतक पक्ष को आठ लाख देने के लिए गुटखा और पशु व्यापारी के साथ की थी लूट

पुलिस ने किया खुलासाःदो शातिर पकड़े

लूटी गई नगदी,घटना में प्रयुक्त बाइक,अवैध हथियार बरामद 

मथुरा। एक गुनाह पर पर्दा डालने के प्रयास में लगे शातिरों ने दो-दो लूट की वारदातों को अंजाम दे डाला। युवक की मौत के बाद आठ लाख में हुए समझौता की रकम देने के लिए शातिर लूट करके रकम जमा कर रहे थे। पुलिस ने हत्यारोपी और लूट करके फरार चल रहे दो शातिरों को दबोचने में सफलता प्राप्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को पांच हजार का इनाम दिया है। इस संबंध में प्रेसवार्ता के दौरान खुलासा करते हुए एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि विगत वर्ष 6 दिसंबर को थाना नौहझील क्षेत्र के कस्बा बाजना में विष्णु होटल पर राजू,राकेश निवासीगण खुशलागढी,नौहझील,योगेंद्र निवासी अनरदागढी,नौहझील,कालू उर्फ इंद्रजीत और महावीर निवासीगण मकरंदगढी,नौहझील पहुंचे थे। बताते हैं कि वहां बैठे स्थानीय युवक देवेन्द्र ने इन्हें कुर्सी देने से इंकार कर दिया था,इसे लेकर नामजदों ने देवेन्द्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनका कहना था कि हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हत्यारोपी फरार चल रहे थे। उनका यह भी कहना था कि हत्यारोपी पक्ष के लोगों ने मृत युवक देवेन्द्र के परिजनो के साथ गोपनीय पंचायत हुई थी,उस दौरान आठ लाख रूपए मृतक युवक के परिजनों को देने पर समझौता हो गया था। इसके बाद विगत 6 जनवरी को बाजना के गुटखा व्यापारी किशनचन्द्र से पांच लाख और 24 जनवरी को पशु व्यापारी से डेढ लाख की लूट हुई थी। एसएसपी के निर्देशन में पुलिस टीम आधुनिक तरीके से बदमाशों का सुराग तलाश रही थी। उसी बीच पुलिस टीम को अहम सुराग हाथ लगे तो थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार और चौकी प्रभारी बाजना धीरज गौतम ने सीओ मांट विजयशंकर मिश्र के नेतृत्व में मैन अड्डा रायपुर रोड़ से हत्यारोपरी राजू और राकेश निवासी खुशलागढी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से सख्ती करते हुए पूछताछ की तो उन्होंने गुटखा व्यापारी और पशु व्यापारी के साथ की गई लूट का जुर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि देवेन्द्र की हत्या में समझौता हो गया था,मृतक पक्ष को उन्हें आठ लाख रूपए देने थे। आठ लाख रूपए इकट्ठा करने के लिए उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूटी गई नगदी में से एक लाख तीस हजार रूपए,गुटखा व्यापारी से लूटा गया थैला और कागजात,घटना में प्रयुक्त दो बाइक और देवेन्द्र की हत्या में प्रयुक्त तमंचा कारतूस बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के दो साथी कालू उर्फ इंद्रजीत और महावीर फरार चल रहे हैं,जबकि योगेन्द्र ने न्यायालय में समर्णण कर दिया था। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More