देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। करणी सेना के भारी विरोध प्रदर्शनों के बीच गुरुवार को संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। देश के 5 राज्यों में यह फिल्म रिलीज नहीं हुई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गोवा और गुजरात में बुधवार शाम को ही फिल्म न दिखाने का फैसला हुआ। वहीें, गुरुवार सुबह बिहार में भी फिल्म का प्रदर्शन नहीं होने की खबर आई है। लेकिन, जहां-जहां यह फिल्म रिलीज हुई है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। दूसरी ओर, आज फिल्म के विरोध मेें करणी सेना ने देशव्यापी बंद बुलाया है।
LIVE
-देश के 75 प्रतिशत मल्टीप्लेक्स मालिकों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया ने 5 राज्यों में फिल्म नहीं दिखाने का फैसला किया है।
-राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश, गोवा और बिहार में फिल्म रिलीज नहीं हुई।
-संजय लीला भंसाली की चर्चित फिल्म पद्मावत सुबह 7 बजे सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
-महाराष्ट्र के मुंबई में 100 से ज्यादा करणी सेना के कार्यकर्ता हिरासत में। मुंबई पुलिस ने बुधवार को भी 50 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।
-जौहर की धमकी के बाद चित्तौडगढ़ किला आज बंद। चित्तौडगढ़ किले की सुरक्षा बढ़ाई गई।
-स्कूली बस पर हमले के बाद गुरुग्राम के कुछ बड़े स्कूलों ने स्कूल को रविवार तक बंद करने का फैसला लिया है। जिन स्कूलों ने बंद करने का फैसला लिया है, उनमें पाथवेज स्कूल, जी.डी.गोयंका स्कूल, शिव नाडर स्कूल और दिल्ली पब्लिक स्कूल शामिल हैं।
-नोएडा में भी कई स्कूलों को रविवार तक के लिए बंद करने का फैसला लिया है।
-दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर में भी कई स्कूलों ने रविवार तक छुट्टी का ऐलान किया है।
-करणी सेना ने बुलाया देशव्यापी बंद।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
PARLIAMENT LIVE : कोरोना के बढ़ते मामलों पर बोले डॉ. हर्षवर्धन, बताई सरकार की रणनीति, उठाए जा सकते है ये कदम
SUSHANT SINGH LIVE : एनसीबी कर रहीं है रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, आज हो सकती है गिरफ्तार
LIVE - श्रीराम का मंदिर हमारी संस्कृति का आधुनिक प्रतीक बनेगा-पीएम नरेंद्र मोदी