BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

टाटा ने लॉन्च की टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी, जाने कीमत और फीचर...

टाटा ने लॉन्च की टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी, जाने कीमत और फीचर...नई दिल्ली। देश की कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी नई कार टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी लॉन्चिंग पर से पर्दा हटा दिया है। टियागो जेटीपी की शुरुआती कीमत 6.39 लाख रुपए है, जबकि टाटा टिगोर जेटीपी की कीमत 7.49 लाख रुपए है। 

दोनों कार की कीमत उनके स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत से लगभग 1-1.2 लाख रुपए ज्यादा है। इससे पहले टाटा ने अपनी टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी को पहली बार 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो में पेश किया था। 

इन कारों में कई कॉस्मेटिक अपडेट्स किए गए हैं। इनमें स्टाइल का खासा ध्यान रखा गया है। इसके अलावा टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी दोनों में ज्यादा पावरफुल टर्बोचाड्र्ड इंजन दिया गया है। इस कार को बनाने के लिए जयेम ऑटोमोटिव्स और टाटा ने आपस में साझेदारी की है। इससे पहले कार की टेस्टिंग के दौरान इसकी कई स्पाई फोटोज भी सामने आ चुकी हैं। 2 of 4टाटा ने लॉन्च की टियागो जेटीपी और टिगोर जेटीपी,  दोनों ही कारों में कॉसमेटिक अपडेट्स किए गए हैं। कार के बोनेट पर एयर इनटेक, रिफ्रेश ब्लैक ग्रील, रीडिजाइन बंपर्स और ग्रिल पर जेटीपी दी गई है। इसके साथ ही इसमें साइड स्कट्र्स, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एसी वेंट्स पर रेड एक्सेंट्स और एल्युमिनियम पेडल्स दिए गए है, जो इन कार्स को स्पोर्टी लुक देते हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More