देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। कार और रफ्तार के शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। बेंटले ने भारत में सबसे महंगी और अपनी पहली एसयूवी बेंटायगा लॉन्च कर दी है। हालांकि भारत में यह कार छोटे वी8 इंजन के साथ पेश की गई है। इस वेरियंट को बेंटायगा वी8 का नाम दिया गया है।
बेंटले की नई बेंटाएगा वी8 की भारतीय बाजार में कीमत 3.78 करोड़ रुपए तय की गई है। ग्राहकों को इस शानदार कार को अपना बनाने के लिए पहले से ही ऑर्डर देना होगा।
कंपनी का कहना है कि इस कार की कीमत एक्सचेंज रेट में उतार-चढ़ाव के हिसाब से बदल भी सकती है। फीचर्स और पॉवर के मामले में बेंटले की इस नई कार में ग्राहकों को बहुत कुछ खास मिलेगा।
इस कार में ट्विन टर्बोचाज्र्ड वी 8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 542 बीएचपी की पॉवर और 770 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। रफ्तार के मामले में इस कार का जवाब नहीं है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर