देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। मोटर बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 500 बुलेट का नया एडिशन पेगासस लांच कर दिया है। बता दें कि रॉयल एनफील्ड दुनियाभर में इस बाइक की केवल 1,000 यूनिट्स ही बनाएगी जिसमें से 190 यूनिट्स को अकेले ब्रिटेन में ही बेचा जाएगा। वहीं भारत में इस बाइक के 250 यूनिट्स ही बेचे जाएगें। भारत में रॉयल एनफील्ड पेगासस की कीमत 4,999 जीबीपी (लगभग 4.5 लाख रुपए) है। इस बाइक की बुकिंग जुलाई से शुरू हो जाएंगी।
भारत में रॉयल एनफील्ड पेगासस 30 मई को लॉन्च की जाएगी। हालांकि भारतीय बाजार में इसकी क्या कीमत होगी अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है। कंपनी के मुताबिक, पेगासस मॉडल सर्विस ब्राउन और ओलिव ड्रैब ग्रीन रंगों में अवेलेबल होगा। इन सभी क्लासिक 500 पेगासस एडिशन बुलेट में यूनीक सीरियल नंबर दिया जाएगा जो कि फ्यूल टैंक पर होगा। इसके अलावा बाइक का वजन 194 किलोग्राम है। और सभी मॉडल्स पर ब्राउन हैंडलबार ग्रिप्स, लेदर स्ट्रैप, रिम्स, किकस्टार्ट लिवर, पेडल्स देखने को मिलेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
एशियन गेम्स 2026: प्रणवी ने गोल्फ में भारत को दिलाया ऐतिहासिक गोल्ड मेडल, महिला टीम ने जीता सिल्वर
एशियन गेम्स 2026: भारत की उम्मीदों को लगा करारा झटका, मेडल से चूकीं मनु भाकर, फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं
भारत का बड़ी आर्थिक शक्ति बनना 'ग्लोबल साउथ' देशों की मदद में सहायक: विदेश मंत्री जयशंकर