भरतपुर । यहां डीग में एक व्यक्ति को किसी ने गोली मारकर उसकी बॉडी को आग लगा दी। काफी देर तक जली इसकी बॉडी काली पड़ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यहां बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए। घटना डीग में मालीपुरा रोड की है। यहां सडक़ के किनारे पर पड़ी इस युवक की बॉडी में से तेजी से लपटें निकल रही थीं। लोगों ने देखा तो यहां भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई कुछ करने की स्थिति में ही नहीं था। देखते-देखते यह बॉडी राख हो चुकी थी। जब लोगों ने इसे देखा तब यहां कोई नहीं था, इसलिए फिलहाल पूरी तरह कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस मान रही है कि संभवत: यह मर्डर है क्योंकि इसके सिर में छेद के निशान दिखाई दे रहे हैं। आशंका है कि किसी ने इसका गोली मारकर मर्डर किया है, फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी बॉडी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे जब पानी के ट्रैक्टर मालीपुरा बोर से पानी लेने जा रहे थे, तो उन्हें जलता हुआ आदमी मिला। उनकी सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक युवक के शरीर व कपड़ों मे आग लगी हुई थी। पुलिस ने आग को बुझाया। साथ ही शरीर को देखने से प्रतीत होता है, युवक के कनपटी पर छेद है। सिर पर चोट के निशान भी हैं। पास में ही खून फैला है और कुछ ज्वलनशील पदार्थ भी फैला है। ये घटना तडक़े चार या पांच बजे की है। एडीशनल एसपी डीग सुरेंद्र कविया, सीओ दामोदर मीना, एसएचओ कन्हैया लाल मय पुलिस दल के पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने एसएफएल टीम को मौके पर बुलाया है। पास मे यूपी बार्डर लगता है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर जांच में जुट गई है। साभार-khaskhabar.com
Read MoreBREAKING NEWS












