BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शर्मनाक: चलती बोलेरो में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनाया

शर्मनाक: चलती बोलेरो में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो भी बनायाझुंझुनूं । देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटनाओं के बीच बगड़ में भी एक नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां निजी कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर पांच दरिंदों ने चलती बोलेरो में सामूहिक दुष्कर्म किया। उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। घटना के बारे में किसी को बताने पर वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। करीब सवा चार घंटे बाद आरोपी पीडि़ता को बीएल चौक पर छोडक़र फरार हो गए। दरिंदगी की इस वारदात से सहमी छात्रा घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी बयां करते हुए वह बेहोश हो गई। उसके पिता ने झुंझुनूं के बगड़ थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पीडि़ता का मेडिकल बोर्ड से मुआयना कराया। सीओ सुरेश जांगिड़ थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात के बाद आरोपियों ने उसे धमकी दी कि किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वे उसे कहीं का नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने उसका वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी दी। नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी हिमांशु और कुलदीप स्टूडेंट हैं। अरविंद वेटरनरी डॉक्टर है और प्राइवेट प्रैक्टिस करता है। बिजेन्द्र बोलेरो रखता है। एक अन्य आरोपी का पीडि़ता नाम नहीं जानती, वह हमीरवास का रहने वाला है। 

यह थी पूरी घटना

पीडि़ता बुडानिया से बगड़ आई थी। करीब साढ़े 10 बजे बीएल चौक पर बस से उतरकर पैदल कॉलेज जा रही थी। कुछ दूरी पर सुनसान जगह बुडानिया निवासी अरविंद, हिमांशु, बिजेंद्र, कुलदीप एक अन्य बिजेंद्र की बोलेरो लिए खड़े थे। जैसे ही नाबालिग बोलेरो के पास पहुंची, उन्होंने हाथ पकडक़र उसे बोलेरो में खींच लिया। वे बोलेरो झुंझुनूं की ओर ले गए। आदर्शनगर और मठ के बीच मुख्य सडक़ पर गाड़ी को घुमाते रहे। चलती गाड़ी में ही पांचों ने दुष्कर्म किया। इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना लिया।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More