देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कोटा । नयापुरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक बाइक चोर को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 5 बाइक भी बरामद की हैं। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपी को कलक्ट्रेट चौराहे के पास से बाइक के साथ पकड़ा है। बताया जा रहा है कि कैथून निवासी अब्दुल हबीब कलक्ट्रेट चौराहे पर संदिग्ध अवस्था में घूमता नजर आया। पूछताछ करने पर उसने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। वहीं, पुलिस ने युवक को थाने में लाकर गहनता से पूछताछ की। जिसके बाद पूरा मामला साफ हो पाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने शहर के कई थाना इलाकों से बाइक चोरी की हंै। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की 5 बाइक कैथून स्थित एक खेत में बनी टापरी से बरामद कर ली हैं। वहीं, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी से मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के बाकी साथियों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया
उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल
मध्य प्रदेश : सागर जहरीली शराब कांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, साथी समेत गिरफ्तार