BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बिहार : शिक्षकों पर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

बिहार : शिक्षकों पर बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोपजहानाबाद । बिहार के जहानाबाद जिले के एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षकों पर अपनी एक सहकर्मी शिक्षिका की 12 बर्षीय बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले की प्राथमिकी जहानाबाद महिला थाना में दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पीडि़ता मानसिक रूप से कमजोर बताई जाती है। सभी आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, काको प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय मध्य विद्यालय की एक शिक्षिका ने अपनी बेटी के साथ स्कूल के ही प्रधानाध्यपक और तीन शिक्षकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए जहानाबाद महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। प्राथ्मिकी में शिक्षिका ने आरोप लगाया गया है कि वह अपनी 12 वर्षीया बेटी के साथ हर रोज की तरह रविवार को स्कूल आई थी। दोपहर में भोजनावकाश के समय उसकी बेटी नहीं मिली, तो उसने समझा कि वह कहीं खेल रही होगी। इसके बाद शिक्षिका क्लास में पढ़ाने चली गई। थोड़ी देर बाद स्कूल की कुछ लड़कियों ने सूचना दी कि उनकी बेटी स्कूल की छत पर खून से लथपथ है। शिक्षिका का आरोप है कि स्कूल के प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षकों ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। 

यह स्कूल अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र में है और यहां रविवार की बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश रहता है। पीडि़ता की मां का कहना है कि उसकी 12 वर्षीय बेटी दिमागी रूप से पूरी तरह सामान्य नहीं है। लिहाजा वह रोज उसे साथ ही स्कूल लाती है और अपने साथ ही वापस ले जाती है। इस दौरान वह स्कूल में पढ़ती भी है। महिला थाना प्रभारी कुसुम भारती ने सोमवार को बताया कि इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, जिसमें स्कूल के प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीडि़ता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।  

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More