BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिऐ खण्ड बिकास अधिकारी को दिया ज्ञापन

मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों की समस्याओं के समाधान के संदर्भ में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल डॉक्टर कमल कौशिक संयुक्त महामंत्री  राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ पर उ प्र के नेतृत्व में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा से मिला। और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए ज्ञापन दिया ।मुख्य सचिव शासन ने आठ अक्टूबर को पदोन्नति के लिए निर्देशित किया था । लेकिन आज तक विभाग द्वारा वरिष्ठता सूची तथा पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है खंड शिक्षा अधिकारियों पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए निर्देशित करें। जिले में प्रधानाध्यापक पद व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के सहायक अध्यापकों के पदों रिक्त विद्यालयों की सूची जारी करें। शिक्षा निदेशक बेसिक लखनऊ के निर्देशों के आदेश क्रम में परिषदीय विद्यालयों के समस्त शिक्षकों के सेवा वर्ष  मिलने वाले 1 दिन का उपार्जित अवकाश मानव संपदा पोर्टल पर अंकित कराया जाए। अंजना शर्मा संयोजक ने मांग करते हुए कहा कि ब्लॉकों पर चयन वेतनमान की  पत्रावली लंबित हैं शीघ्र से शीघ्र निस्तारण कराकर चयन वेतनमान सूची जारी कराई जाए। गोवर्धन दास गुप्ता जिला मीडिया प्रमुख ने बताया के 16688, 15000 एवं 69000 एवं अंतर्जनपदीय शिक्षकों के बकाया भुगतान काफी समय से विभाग में लंबित पड़ा है उसे शीघ्र से शीघ्र एरियर का भुगतान कराए जाएं। उनको अपना पैसा समय से मिल सके उसका लाभ ले सके। इंद्रपाल सिंह सह संयोजक ने बताया कि शासन ने आप काफी समय पहले अध्यापकों के पहचान पत्र के लिए धनराशि जारी कर दी गई है लेकिन आज तक शिक्षकों के पहचान पत्र विभाग द्वारा नहीं बनवाए गए हैं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सभी कार्य समय से पूर्ण करा दिए जाएंगे।

प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर कमल कौशिक श्रीमती अंजना शर्मा , संयोजक इंद्रपाल सिंह, हेमराज सिंह ,गोवर्धन दास गुप्ता, गोविंद सिंह ,उषा पचौरी , अशोक शर्मा, जगदीश पाठक, वीरेंद्र शर्मा, बच्चू सिंह अंजलि पवार, अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More