BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

शादी के लिए किया मना तो गुस्साई प्रेमिका ने उठाया यह खौफनाक कदम

शादी के लिए किया मना तो गुस्साई प्रेमिका ने उठाया यह खौफनाक कदमबैंगलुरु । एक युवक को अपनी प्रेमिका से शादी से इनकार करना काफी महंगा साबित हुआ। शादी से मना करने पर युवती गुस्सा होकर प्रेमी पर पहले तो कैमिल फेंका और फिर उस जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना बैंगलुरु के विजयनगर क्षेत्र की है। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर 26 वर्षीय युवती ने पहले अपने प्रेमी पर कैमिकल फेंका और फिर उस पर चाकू से वार किए। पीडित जयकुमार का केसी जनरल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। 

पुलिस के अनुसार युवक जयकुमार एक कारोबारी है। बताया गया है कि जय कुमार का अस्पताल में काम करने वाली आरोपी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जयकुमार ने युवती से शादी करने से इनकार कर दिया। जयकुमार युवती से मिलने से भी इनकार करने लगा तो युवती के गुस्से का ठिकाना नहीं रहा। युवती ने बदला लेने के लिए बहाने से जयकुमार को पाइपलाइन एरिया के पास बुलाया। वहां दोनों में पहली तीखी तकरार हुई। फिर युवती ने जयकुमार पर कैमिकल फेंक दिया। फिर चाकू से वार किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार वो पक्की तरह नहीं कह सकती कि जो कैमिकल फेंका गया वो तेजाब था या नहीं क्योंकि जयकुमार के शरीर पर जलने के कोई निशान नहीं हैं। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। उसे ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More