BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

नाबालिग किशोर ने पहले बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर आरोपी ने...

नाबालिग किशोर ने पहले बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर आरोपी ने...पंचकुला । देशभर में बढ रहे अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे है। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद अपराधियों को जरा खौफ नहीं नहीं है। हरियाणा प्रान्त में चंडीगढ के पंचकुला में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं आरोपी किशोर ने बच्ची को जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने इस संबंध में एक नाबालिग किशोर के खिलाफ मामला दर्ज लिया है और मुकदमे की जांच की जा रही है। 

पंचकुला के एक गांव में रहने वाले परिवार ने एक 16 वर्षीय किशोर के खिलाफ उनकी 9 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए फौरन बच्ची का मेडिकल कराया, जिसमें बलात्कार की पुष्टि हो गई है। पीडित बच्ची के घरवालों ने आरोप लगाया है कि आरोपी किशोर ने वारदात के बाद एक कागज पर लिखकर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी किशोर ने लिखा है कि अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। घटना के बाद से पीडित बच्ची काफी सहमी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी किशोर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More