BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गैंगरेप के बाद दलित किशोरी की हत्या, बोरे में मिला शव

गैंगरेप के बाद दलित किशोरी की हत्या, बोरे में मिला शवचित्रकूट । यूपी में बढ रहे अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहे है। प्रदेश से रोज अपराधिक घटनाएं सामने आ रही है। यूपी के हिस्से वाले बुंदेलखंड की धर्मनगरी चित्रकूट में एक दलित किशोरी की गैंगरेप के बाद गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार धर्मनगरी चित्रकूट के शंकर बाजार की गोकुलपुरी में एक दलित परिवार किराए परिवार किराए के कमरे में रहकर लोगों के घरों में साफ-सफाई का काम कर अपने परिवार का पोषण करता है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम पति-पत्नी किसी काम से कमरे से बाहर गए हुए थे। उनकी दो नाबालिग बेटियां पडोस में देर तक टीवी देखती रही। कुछ समय बाद बडी 13 साल की बेटी बाहर निकली और लापता हो गई। पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह उसका शव पास में एक बोरे में भरा मिला, लडकी के गुप्तांग से खून बह रहा था और गले पर दबाए जाने का निशान है। प्रथम दृष्टया सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या किया जाना प्रतीत होता है। लडकी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि शक के आधर पर दो लोगों को हिरासत में लिया गया है और मामले के खुलासे के लिए अपर पुलिस अधीक्षक की निगरानी पुलिस की पांच टीमें गठित की गई हैं।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More