BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

युवती को महंगा पडा छेडछाड का विरोध करना, मनचले ने...

युवती को महंगा पडा छेडछाड का विरोध करना, मनचले ने...नोएडा । एक युवती को छेडछाड का विरोध करना काफी महंगा पडा। अपने काम से लौट रही युवती से एक मनचला छेडछानी करने लगा, जब युवती इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने चेहरे पर चाकू मारकर घायल कर दिया। युवती की हालत नाजुक बनी हुई है। यह घटना यूपी के नोएडा की है। पुलिस इस मामले में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। 

रात होते ही दिल्ली-एनसीआर की हाईटेक सडकें अपराध का अड्डा बन जाती है। इन सडकों पर पर सिरफिरे अपराधी लडकियों के साथ साथ सरेआम छेडखानी करते हैं और छेडख़ानी का विरोध करने पर हमला करने से भी गुरेज नहीं करते। ऐसा ही एक मामला नोएडा के सेक्टर-62 में सामने आया है। शुक्रवार रात तकरीबन 11 बजे एक युवती रेल विहार सोसाइटी से अपने काम से घर वापस लौट रही थी। सेक्टर-62 के पास बने फुट ओवर ब्रिज पर एक मनचला उसके साथ छेडख़ानी करने लगता है। युवती मनचले का विरोध करती है और शोर मचाने लगती है। पकडे जाने के डर से मनचला चाकू निकालता है और युवती के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर वहां से फरार हो जाता है। राहगीरों की मदद से युवती को फोर्टिस अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत नाजुक होने की वजह से उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए जल्द आरोपी को गिरफ्तार करने की बात कह रही है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More