BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सात वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया, हालत नाजुक

सात वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बनाया, हालत नाजुकनूंह । जिले के खेड़ली नूंह गांव में एक दरिंदे ने सात वर्षीय मासूम को हवस का शिकार बना कर पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। मासूम बेटी इस तरह जख्मी है कि कभी मौत हो सकती है। बेटी की माँ की शिकायत पर जिला महिला पुलिस ने गांव के पारस पुत्र दलीप के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। 

जिले के खेड़ली नूंह गांव में एक परिवार अपनी रिश्तेदारी में मौत के मातम में गया था। उनकी सात वर्ष की बेटी को घर में दरवाजा न होने के कारण रखवाली पर बिठाया था। पड़ौस में रहने वाले पारस पुत्र दलीप की मासूम पर कितने दिन से बुरी नजर थी। मासूम को अकेली देख कर पारस ने उसे लालच देकर अपने घर बुला लिया,पारस ने मासूम के मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसके साथ कई घंटो तक दुष्कर्म किया,पारस उसे बेहोशी की हालत में छोड़ कर फरार हो गया। मासूम के परिजन जब शाम के वक्त रिश्तेदारी से वापिस आए तो बेटी लहूलुहान सिसकती पड़ी हुई थी। 

मां ने जब बेटी से पूछा तो उसने इशारे में सारी बात बता दी। बेटी की मां व परिजन पारस के घर जब इस में उलहाना देने गए तो पारस के परिजनों ने उलटा धमका कर अपने घर से भगा दिया। परिजनों ने अपनी बेटी को उपचार के लिए शहीद हसन खां मेवाती कॉलेज ले गए। बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले की पूरी मेवात में चारों ओर निंदा की जा रही है। जिला महिला पुलिस ने पीड़ीत बेटी की माँ की शिकायत पर दरिंदा पारस के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत दुर्ष्कम का मामला दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया गया है। महिला थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि मामला संगीन है। इसलिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मौका ए वारदात पर महिला पुलिस सहित डी एस पी नूंह पृथ्वीसिंह खेड़ली नूंह पंहुच कर जांच में जुट गए है। कमलेश ने बताया कि आरोपी पारस को तुरंत गिरफतार करने के लिए पुलिस टीम सक्रिय कर दी गई है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More