BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

हत्या कर लगाई शव को आग, जलती बॉडी देख फैली सनसनी

हत्या कर लगाई शव को आग, जलती बॉडी देख फैली सनसनीभरतपुर । यहां डीग में एक व्यक्ति को किसी ने गोली मारकर उसकी बॉडी को आग लगा दी। काफी देर तक जली इसकी बॉडी काली पड़ गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यहां बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए। घटना डीग में मालीपुरा रोड की है। यहां सडक़ के किनारे पर पड़ी इस युवक की बॉडी में से तेजी से लपटें निकल रही थीं। लोगों ने देखा तो यहां भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई कुछ करने की स्थिति में ही नहीं था। देखते-देखते यह बॉडी राख हो चुकी थी। जब लोगों ने इसे देखा तब यहां कोई नहीं था, इसलिए फिलहाल पूरी तरह कारणों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि पुलिस मान रही है कि संभवत: यह मर्डर है क्योंकि इसके सिर में छेद के निशान दिखाई दे रहे हैं। आशंका है कि किसी ने इसका गोली मारकर मर्डर किया है, फिर साक्ष्य छिपाने के लिए उसकी बॉडी पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। मंगलवार सुबह करीब छह बजे जब पानी के ट्रैक्टर मालीपुरा बोर से पानी लेने जा रहे थे, तो उन्हें जलता हुआ आदमी मिला। उनकी सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक युवक के शरीर व कपड़ों मे आग लगी हुई थी। पुलिस ने आग को बुझाया। साथ ही शरीर को देखने से प्रतीत होता है, युवक के कनपटी पर छेद है। सिर पर चोट के निशान भी हैं। पास में ही खून फैला है और कुछ ज्वलनशील पदार्थ भी फैला है। ये घटना तडक़े चार या पांच बजे की है। एडीशनल एसपी डीग सुरेंद्र कविया, सीओ दामोदर मीना, एसएचओ कन्हैया लाल मय पुलिस दल के पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों ने एसएफएल टीम को मौके पर बुलाया है। पास मे यूपी बार्डर लगता है। ऐसे में पुलिस सभी पहलुओं पर विचार कर जांच में जुट गई है।   

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More