सतपाल सिंह
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
चंडीगढ़ । हरियाणा पुलिस ने लाकॅडाउन में आपराधिक तत्वों पर कड़ा प्रहार करते हुए जिला पलवल, नूहं व फरीदाबाद पुलिस कमिशनरी से 3 मोस्टवांटेड, जघन्य अपराध में संलिप्त 21 ईनामी बदमाश, 61 उद्घोषित अपराधी, 40 बेल जम्बर्स को गिरफतार करने के साथ-साथ दिल्ली, एनसीआर और उतरप्रदेश में 15 से अधिक एटीएम चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक अंतर्राज्यीय एटीएम लूट गैंग का पर्दाफाश किया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), नवदीप सिंह विर्क ने यह खुलासा करते हुए बताया कि हमारी पुलिस टीमों ने लाकॅडाउन के दौरान राज्य भर में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के प्रयास के तहत अपराध और आपराधिक तत्वों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत, पलवल जिले में पुलिस ने 3 अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती आदि के 18 मामलों में उतरप्रदेश राज्य की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल थे। यूपी पुलिस द्वारा दो मोस्टवांटेड की गिरफतरी पर 25,000-25,000 रुपये और एक अपराधी पर 15000 रुपये का इनाम घोषित था। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने 24 मार्च से 13 मई, 2020 के बीच पलवल जिले में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल 115 अन्य आरोपियों को भी काबू किया है। विर्क ने बताया कि लाकॅडाउन शुरू होने के बाद से, नूंह जिले की पुलिस ने जघन्य अपराधों के लिए जिम्मेदार 21 ईनामी बदमाश, जिनपर 500 रुपये से लेकर 25,000 रुपये तक का इनाम घोषित था, को भी गिरफतार कर जेल भेजने का काम किया है। हमारी अपराध इकाइयों ने इन गिरफ्तारियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। लॉकडाउन के दौरान एक विशेष पखवाड़ा अभियान चलाकर, नूंह पुलिस ने 61 उद्घोषित अपराधियों और 40 बेल जम्पर्स को सलाखों में भेजने में सफलता हासिल की है। साथ ही, पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन विदेशी नाइजीरियन नागरिकों को भी गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 किलो 421 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस आयुक्तालय फरीदाबाद में, क्राइम ब्रांच की टीमों ने एक अंतर्राज्यीय एटीएम लूटेरा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली एनसीआर और उत्तर प्रदेश में 15 से ज्यादा एटीएम मशीन उखाडऩे की वारदातों को अंजाम दे चुके थे। इनकी गिरफ्तारी से, एटीएम चोरी के 9 वारदातों को सुलझा कर 2 लाख 50 हजार रुपये नकद व एक्सिस बैंक की एक एटीएम मशीन भी बरामद की गई। साइबर अपराधियों पर कार्रवाई के तहत, हमारी टीमों ने बैंक खातों की जानकारी हासिल कर ठगी करते वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से एक सोने की ईंट और 4 लाख 65 हजार रुपये बरामद किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस दौरान आबकारी, मादक पदार्थ अधिनियम व आईपीसी की धाराओं के तहत काबू किए गए आरोपी व्यक्तियों के कब्जे भारी मात्रा में अवैध शराब, नशीला पदार्थ व अवैध हथियार भी बरामद किए हैं। साभार-khaskhabar.com
Read More
सतपाल सिंह
Read More
सतपाल सिंह
Read More
चित्रकूट। उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित किशोरी से एक माह तक कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
Read More
अवैध बीयर बेचने व पुलिस के नाम पर चौथ वसूलने के आरोप में दो गिरफ्तार
Read More
शराब चोरी प्रकरण में एक और एफआईआर दर्ज
Read More
जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से बुधवार सुबह पिता ने गोदी में बेटे को लेकर छलांग लगा दी। आत्महत्या के प्रयास के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मासूम बेटे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल पिता को इलाज के लिए भर्ती कराया है। मृतक बेटे का जयपुरिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने घायल पिता के पास से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। एसएचओ पुरुषोत्तम मेहरिया ने बताया कि मूलतः सवाई माधोपुर हाल गलता गेट निवासी रमेश (40) पुत्र जगदीश गुप्ता ने आत्महत्या का प्रयास किया है। रमेश अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मंगलवार को प्रताप नगर इलाके में रावी अपार्टमेंट में रहने वाले सास ससुर के पास आया था। बुधवार सुबह उसकी 3 वर्षीय बेटी अपनी मां और नाना नानी के साथ खेल रही थी। सुबह करीब 9:30 बजे उसने अपने 10 वर्षीय बेटे रोनक को गोद में उठाया और चौथी मंजिल पर स्थित अपने घर की बालकनी मे ले गया। गोद में बेटे को उठाकर रमेश ने छलांग लगा दी। पिता पुत्र के धरातल पर गिरते ही धमाके की आवाज से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। सुसाइड नोट भी लिखा मिला स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल पिता पुत्र को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेटे रोनक को मृत घोषित कर दिया। जबकि पिता रमेश का गंभीर अवस्था में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है की प्रथम दृष्टया रमेश के मानसिक रूप से बीमार होने का पता चला है। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने लिखा है की बीमारी से दुखी होकर आत्महत्या कर रहा हूं इसमें किसी को भी परेशानी किया जाए। साभार-khaskhabar.com
Read More
जयपुर । जयपुर शहर के अलग-अलग थाना इलाके से पिछले पन्द्रह माह में सौ से अधिक भैंस चुराने वाली अंतरराज्यीय मोजम मेव गिरोह के तीन बदमाशों को डीएसटी साउथ और मुहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस व वारदात में प्रयुक्त वाहन व औजार बरामद किए है। पुलिस गिरोह के पकड़े बदमाशों से पूछताछ कर अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। डीसीपी (साउथ) योगेश दाधीच ने बताया कि मोजम मेव गिरोह के बदमाश हफिज (32) निवासी बिछोर नुहु मेवात हरियाणा, समयद्दीन (35) निवासी गांव निमला कैथवाडा भरतपुर और आजाद उर्फ टौंटा (34) निवासी सीकर भरतपुर को गिरफ्तार किया है। बदमाश हफिज गुलाब बिहार केसर चौराहा मुहाना में किराए से रहता है और पिछले आठ वर्षो से मुहाना मंडी में लोडिंग टैंपो चला रहा था। वह बाइक से दिन में रैकी करता उसके बाद अपने साथियों को वारदात के लिए भरतपुर से बुलाता। हफिज अपने टैंपो में भैंसों को भरकर भरतपुर ले जाता था। यह गैंग चुराकर लाई गई भैंसों को अपने गांव के आस-पास के लोगों को या कोशी, गोवर्धन और मथुरा पशु हटवाड़ा में बेच देते थे। घटना के वक्त मोबाइल बदल-बदलकर काम में लेते है। वारदातों में शामिल गैंग के सरगना व अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गिरोह के कब्जे से लोडिंग टैपों, दीवार व तारबंदी काटने के औजार सहित प्लास्टिक की रस्सियां जब्त की गई है। गिरोह ने 15 माह से मुहाना, सांगानेर सदर, शिवदासपुरा, बगरू, प्रतापनगर, चाकसू सहित ग्रामीण इलाके के चंदवाजी और शाहपुरा इलाके से तीन दर्जन से ज्यादा वारदात कर 100 से ज्यादा भैंस चुराई है। साभार-khaskhabar.com
Read More