देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। लॉकडाउन में गुटखा और तंबाकू पर सरकार ने प्रतिबंध लगा दिया। शुरू में जरूर यह गुटखा और तंबाकू बेखौफ बिक रहे थे, पर पुलिस का डंडा चला तो कुछ दिन इनका बिकना थम गया। अब यह गुटखा और तंबाकू बिक रहे हैं पर चोरी छिपे। ऐसा नहीं कि मथुरा-वृंदावन में ही गुटखा और तंबाकू बिक रहे हैं, बल्कि देहात में बिक्री में कोई कमी नहीं आई है।
लॉकडाउन में गुटखा पकड़ने की शुरुआत जमुनापार पुलिस ने की। यहां पर सात से आठ लाख रुपये का गुटखा पकड़ा गया। इसके बाद गोवर्धन पुलिस ने 60 हजार का गुटखा भरी गाड़ी पकड़ी। जैंत पुलिस ने चैमुंहा में 48 हजार रुपये का गुटखा पकड़ा। 26 अप्रैल को कृष्णानगर पुलिस ने करीब 20 हजार रुपये की हाथी छाप तंबाकू पकड़ी है।
प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू को नहीं बिकने दिया जाएगा। इसकी बिक्री करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। जनपद पुलिस ऐसे जमाखोरों पर छापा मारकर कार्रवाई करेगी : डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी
1890 हाथी छाप पुडिया के साथ दो पकडे
लाॅकडाउन में तम्बाकू उत्पादों की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है। इसके बाद भी कुछ लोग मुनाफा कमाने के लिए इस धंधे में लगे हैं। कृष्णा नगर पुलिस चैकी इंचार्ज ने महोलीरोड हनुमान मंदिर के पास से छोटा हाथी में लादकर ले जायी जा रहे हाथी छाप तम्बाकू के 63 कट्टे जब्त किये हैं। जिनमें 1890 पुडिया थीं। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। हालांकि छोटा हाथी वाहन के चालक अथवा मालिक का पता पुलिस कर रही थी, वह पकड में नहीं आ सका है।













Related Items
कोलेस्ट्रॉल बीमारी नहीं, खराब जीवन शैली का संकेत; जानें क्या कहता है आयुर्वेद
नायब सैनी की पगड़ी पर भड़के लालजीत भुल्लर, बोले–दिखावे में नहीं आएंगे पंजाब के लोग
अमेरिका की विरासत: इंसानियत को पैगाम, सामर्थ्यवान को कोई दोष नहीं