BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जयपुर में भैंसों की चोरी का मामला, 15 महीने में भैंस चोरी का लगाया शतक

जयपुर । जयपुर शहर के अलग-अलग थाना इलाके से पिछले पन्द्रह माह में सौ से अधिक भैंस चुराने वाली अंतरराज्यीय मोजम मेव गिरोह के तीन बदमाशों को डीएसटी साउथ और मुहाना थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो भैंस व वारदात में प्रयुक्त वाहन व औजार बरामद किए है। पुलिस गिरोह के पकड़े बदमाशों से पूछताछ कर अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है।

डीसीपी (साउथ) योगेश दाधीच ने बताया कि मोजम मेव गिरोह के बदमाश हफिज (32) निवासी बिछोर नुहु मेवात हरियाणा, समयद्दीन (35) निवासी गांव निमला कैथवाडा भरतपुर और आजाद उर्फ टौंटा (34) निवासी सीकर भरतपुर को गिरफ्तार किया है। बदमाश हफिज गुलाब बिहार केसर चौराहा मुहाना में किराए से रहता है और पिछले आठ वर्षो से मुहाना मंडी में लोडिंग टैंपो चला रहा था। वह बाइक से दिन में रैकी करता उसके बाद अपने साथियों को वारदात के लिए भरतपुर से बुलाता। हफिज अपने टैंपो में भैंसों को भरकर भरतपुर ले जाता था। यह गैंग चुराकर लाई गई भैंसों को अपने गांव के आस-पास के लोगों को या कोशी, गोवर्धन और मथुरा पशु हटवाड़ा में बेच देते थे। घटना के वक्त मोबाइल बदल-बदलकर काम में लेते है।

वारदातों में शामिल गैंग के सरगना व अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। गिरोह के कब्जे से लोडिंग टैपों, दीवार व तारबंदी काटने के औजार सहित प्लास्टिक की रस्सियां जब्त की गई है। गिरोह ने 15 माह से मुहाना, सांगानेर सदर, शिवदासपुरा, बगरू, प्रतापनगर, चाकसू सहित ग्रामीण इलाके के चंदवाजी और शाहपुरा इलाके से तीन दर्जन से ज्यादा वारदात कर 100 से ज्यादा भैंस चुराई है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More