BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : युवती की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मथुरा। माहोली रोड स्थित हरिनगर में दिन दहाडे हुई युवती की हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीडित परिवार लगातार पुलिस अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रहा था। मृतक युवती के माता पिता का आरोप था कि बेटी की हत्या करने वाले दबंग हैं और अपनी राजनीतिक पहुंच का लाभ उठा कर उनके साथ भी घटना कर सकते हैं।
पुलिस ने रवि चाहर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि रवि चाहर ने खुशी की हत्या करने का जुर्म भी स्वीकार किया है। पहले घटना स्थल पर ही पिस्टल, छह जिंदा कारतूस 315 बोर कट्टा रवि पुत्र राम भरोसी निवासी हरिनगर महोली रोड से मौके पर ही बरामद किए जा चुके थे।
मृतका खुशी की मां मुध शर्मा ने बताया कि 22 मई को रविवार का दिन था, दिनदहाडे करीब ढाई बजे पडोसी रवि चाहर पुत्र आरबी चाहर निवासी हरी नगर महोली रोड ने घर में घुसा और मुझे और मेरे पति  संजीव कुमार शर्मा को बंधक बना कर मारपीट की और मेरी पुत्री की गोली मार कर हत्या कर दी। उसके साथ तीन अज्ञात व्यक्ति और थे। मृतक युवती के पिता  संजीव कुमार शर्मा ने थाना कोतवाली में नामजद और अज्ञात अभियुक्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सूचना मिलने पर जब पुलिस घटना वाले घर में पहुंची तो हत्यारोपी रवि चाहर भी खून से लथपथ एक कौने में पडा हुआ था। पुलिस ने रवि चाहर को नयति हास्पीटल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान वह पूरी तरह से ठीक हो गया। इस बीच पुलिस घटना के तथ्य संकलित करती रही।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More