देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा(सतपाल सिंह)। कोटवन चैकी प्रभारी बालेन्द्र सिंह के निलम्बन के बाद देर शाम चैकी पहुंचे एसएसपी ने थाने मे तैनात उप निरीक्षक अमित आनंद को चैकी पर कार्यवाहक चैकी प्रभारी नियुक्त किया है। नये चैकी प्रभारी नियुक्त होने तक अमित ही यहां का कार्यभार सभालेंगे।
शराब चोरी प्रकरण में एक और एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जैसे जैसे परतें उखड रहीं है, विभाग की फजीहत हो रही है। जांच आगे बढने के साथ ही इस मामले से जुडे पुलिसकर्मियों की बैचेनी बढती जा रही है। एससपी के कडे तेवर देख कर कुछ और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्यवाही संभव है।
कोटवन चैकी से करोड़ों की शराब चोरी के मामले में प्रभारी निरीक्षक ने शराब चोरी का एक और मामला दर्ज कराया है। इसमें चैकी के बाहर खड़े वाहनों से बरामद अवैध शराब की पेटियां चोरी करने का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज हुआ है। चोरी हुई शराब की कीमत करीब डेढ करोड़ रुपये बतायी जा रही है।
कोटवन चैकी से शराब चोरी होने का खुलासा होने पर बुधवार देर रात डीएम सर्वज्ञराम मिश्र, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर भी चैकी पहुंचे। यहां दोपहर से ही सभी रोजनामचों को चैक कर रहे एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द ने बताया कि चैकी में रखी शराब के अलावा चैकी के बाहर खड़े विभिन्न वाहनों में भी तस्करी की अवैध शराब रखी थी। चैकी में स्थान की कमी के कारण शराब को बाहर ही वाहनों में रखा गया था। उन्होंने बताया कि इन वाहनों से भी रोजनामचे के रिकॉर्ड के अनुसार करीब 2285 पेटियां गायब हैं। एसपी ग्रामीण श्रीशचन्द की रिपोर्ट के आधार पर डीएम एसएसपी ने तत्काल इसका मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उनके आदेश पर प्रभारी निरीक्षक आजाद पाल ने थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ 2285 पेटी शराब के चोरी होने का एक और मामला दर्ज करा दिया गया है। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें दोषी किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली गर्मी से राहत, अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज