BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : महिला सहित तीन गिरफ्तार

मथुरा। आठ मई को राया की परशुराम कालौनी से अपहृत किये गये तीन वर्षीय बालक गोलू उर्फ युवान पुत्र राजेन्द्र प्रसाद के अपहरण के आरोप में पुलिस ने एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दावा किया है कि गोलू का अपहरण बीस लाख रूपये की फिरौती के लिए हुआ था। अपहरणकर्ता कर्ज से दबे हुए थे और कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपहरण की साजिश रची थी। पकड को छुपाने के आरोपी युवक की पुलिस को अभी तलाश है। बालक को पुलिस ने घटना के बाद 24 घंटे के अंदर ही बरामद कर लिया था, लेकिन अपहरणकर्ताओं की पुलिस को तलाश थी। एसएसपी ने घटना के खुलासे के लिए  पुलिस टीम की पीथ थपथपाई है। घटना का खुलासा करने और आरोपियों की धरपकड करने वाली पुलिस टीम को 50 हजार रूपये का इनाम दिया गया है।
प्रभारी निरीक्षक थाना राया सूरज प्रकाश शर्मा एवं  प्रभारी स्वाट टीम प्रभारी सधुवन राम गौतम  ने बताया कि अमित पुत्र राजेन्द्र, मधु पत्नी अमित निवासी नगला टौंटा थाना मुरसान जिला हाथरस तथा विशाल पुत्र हिम्मत सिंह निवासी ग्राम तिरवाया  थाना राया जिला मथुरा को पुलिस ने बालक के अपहरण में गिरफ्तार किया है।
8 मई को बालक का अपहरण हुआ था पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बालक को मुक्त करा लिया था। अपहरणकर्ताओं की धरपकड के लिए राया थाना पुलिस के साथ, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को जोडा गया था। मंगलवार को नगला थना अमर सिंह पैट्रोल पम्प के सामने से बालक गोलू का अपहरण करने वाले अमित, मधु तथा विशाल को गिरफ्तार किया गय । पूछताछ के दौरान मुख्य अभियुक्त अमित ने पुलिस को बताया कि हमारे ऊपर कर्ज हो गया था। बालक का मेरे घर आना जाना था। आर्थिक तंगी के चलते रुपये कमाने के उद्देश्य से हम लोगो ने घर में ही बैठकर बालक गोलू के अपहरण की योजना बनाकर घटना को अंजाम दिया था । बालक को अपहरण करने के बाद अपने गांव नगला टोंटा मंे भाई बीनू के पास छुपा दिया। अपहृत की बरामदगी के बाद से ही बीनू उर्फ विनय फरार है।
 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More