बझेरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रायफल बरामद
Read MoreBREAKING NEWS
BREAKING NEWS
बझेरा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रायफल बरामद
Read More
जयपुर। प्रताप नगर थाना पुुलिस ने बुधवार देर शाम को 110 ग्राम गांजा सहित एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है। प्रताप नगर थानाधिकारी पुरूषोत्तम महेरिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना इलाके में स्थित एनआरआई के पास से एक महिला संदिग्ध दिख रही है और स भवत किसी अवैध मादक प्रदार्थ की तस्करी करने की फिराक में है। इस पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और घेराबंदी करते हुए 20 वर्षीय रेखा सांसी पत्नी शंकर सेक्टर 17 प्रताप नगर पकड़ा और तलाशी के दौरान महिला के पास से 110 ग्राम गांजा मिला। जिसे वह छोटी-छोटी पुड़ियां बना कर नशा करने वाले लोगों को बेच रही थी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। साभार-khaskhabar.com
Read More
गोली मारकर युवक को मौत के घाट उताने वाले दो दबोचे
Read More
टोंक। कोतवाली टोंक पुलिस ने शनिवार की शाम को चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 13260 रुपए व जुआ की सामग्री व ताशपत्ते जब्त की है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार जुआरियों में बहीर जामा मस्जिद के पास टोंक निवासी अनीस पुत्र लाडला, मेहन्दी बाग टोंक निवासी रामदेव पुत्र कल्याणमल माली, धन्ना तलाई कच्ची बस्ती निवासी फिरोज पुत्र फज्जु तथा बनवारी लाल बैरवा के मकान के पास काली पलटन निवासी अल्लादीन पुत्र अजीज को पकड़ा है। साभार-khaskhabar.com
Read More
पुलिस लाइन के सामने क्या करने आया था लूट हत्या मुठभेड में वांछित 25 हजार का इनमी?
Read More
3 अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार, 3 मोटर साइकिल बरामद
Read More
नई दिल्ली। पांच साल की बच्ची ‘गुडिय़ा’ के साथ गैंगरेप केस के दोनों दोषियों को राजधानी के एक कोर्ट ने गुरुवार को सजा सुनाई। कडक़डड़ूमा कोर्ट ने दोषी मनोज शाह और प्रदीप को 20-20 साल की सजा दी है। साथ ही उन्हें 11 लाख रुपए बतौर मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। दोनों दरिंदों ने अपहरण के बाद मासूम के साथ बर्बरता के साथ दुष्कर्म किया था। उपचार के दौरान बच्ची के शरीर से मोमबत्ती और कांच की शीशी निकली थीं। जिस निर्भया गैंगरेप ने पूरे देश को हिला दिया था, उसके चार महीने बाद ही यह घटना हुई थी। 15 अप्रैल 2013 की शाम गांधी नगर से बच्ची लापता हो गई थी। दो दिन बाद वह घर के पास ही घायल मिली थी। उसे एम्स में भर्ती कराया गया था। मामले की सुनवाई की दौरान 59 गवाहों ने बयान दर्ज कराए। दोनों दोषियों पर जान से मारने की कोशिश, गैंगरेप, किडनैपिंग, सबूत मिटाने और पोक्सो के तहत केस दर्ज किया गया था। सजा के ऐलान के बाद मासूम के पिता ने कहा कि ऐसे लोगों को फांसी से कम नहीं होनी चाहिए। मेरी बेटी आज भी तकलीफ में है। उसकी 7 सर्जरी हुई है। मुझे इन लोगों से आज भी जान का खतरा है। मैं घटना के बाद से गांव नहीं जा पाया हूं। इस मामले में शिकायतकर्ता बचपन बचाओ आंदोलन के एडवोकेट एएएस फुल्का ने कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि दोषियों ने जो गुनाह किया है, उसके लिए यह न्यूनतम सजा है। हम और कड़ी सजा के लिए हाईकोर्ट जाएंगे। साभार-khaskhabar.com
Read More
दहेज हत्या के वांछित आरोपी को पकडा
Read More
जयपुर। मोतीडूंगरी रोड स्थित लोधों की गली में सोमवार शाम को पतंगबाजी विवाद में एक व्यक्ति की मारपीट से किशोर तौकिर की मौत हो गई थी। जिसके बाद से फरार हुए आरोपी को तलाश करते हुए गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में मृतक के भाई आकिब ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया था। थानाधिकारी रायसल सिंह ने बताया कि मृतक तौकिर की हत्या के बाद से आरोपी मोहम्मद शाकिर निवासी मोती डूंगरी रोड को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार को घाट की गूणी आगरा रोड से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था और तलाश में पुलिस विभिन्न स्थानों पर छापा मार रही थी। मामले की जांच लालकोठी थाना पुलिस कर रही है। गौरतलब है कि मोती डूंगरी रोड स्थित लोधों की गली में सोमवार शाम को पतंग विवाद में पड़ोसी मोहम्मद शाकिर ने किशोर तौकिर से मारपीट कर दी थी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां पर देर रात को उसकी मौत हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी मकान का ताला लगाकर भाग निकला। साभार-khaskhabar.com
Read More
जयपुर। स्टेट क्राइम ब्रांच ने मंगलवार शाम को शहर के जवाहर नगर स्थित आवासन मंडल के एक रिहायशी मकान में नकली दवाआें की एक फैक्ट्री पर दबिश देकर आयुर्वेदिक दवाओं की आड़ में नकली एलोपैथिक दवाईयां बनाने का पर्दाफाश किया है। अतिरिक्त महानिदेषक पुलिस, अपराध, राजस्थान बी.एल. सोनी ने बताया कि पुणे स्थित फार्मा कंपनी आर्चीज लाइफ साइंस के प्रोपराइटर जयवीर यादव ने स्पेशल टीम प्रभारी पुलिस निरीक्षक जितेन्द्र गंगवानी को सूचना दी थी कि उनकी फार्मा कंपनी के नाम व लोगो से जवाहर नगर सेक्टर तीन में हाउसिंग बोर्ड के मकान में एस.राॅबर्ट फार्मा के आॅफिस में महिलाओं के मासिक धर्म तथा लीवर टाॅनिक के नकली सिरप निर्मित कर आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर खिलवाड. किया जा रहा है। इस पर स्पेशल टीम को आवश्यक निर्देश दिये जाकर रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि जवाहर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाकर स्पेशल टीम स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी नरेन्द्र सुखानी को लेकर म.नं. 3 ढ 7 पर गयी तो मकान में आयुर्वेदिक दवाईयां बनाने की आड़ में विभिन्न तरह की मशीनों से अवैध रुप से एलोपैथिक दवाईयां बनाना पता चला। रिकाॅर्ड देखने पर आरोपी द्वारा महिलाओं के मासिक धर्म से जुडी एवं लीवर टाॅनिक के करीब दो हजार सिरप आर्चीज लाइफ साइंस के नाम व लोगो से बनाकर आगरा स्थित एक फर्म को बेचना पाया गया। मौके से बिल बुक एवं स्टाॅक रजिस्टर जब्त कर पुलिस आरोपी सेक्टर चार जवाहर नगर जयपुर निवासी नरेन्द्र कुमार सुखानी (65) तथा इसके पार्टनर आगरा निवासी रविन्द्र प्रताप सिंह से पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने ड्रग एवं काॅस्मेटिक एक्ट 1940 की धारा 33 ई(सी) तथा आईपीसी की धारा 419,420,464,468,120बी में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरु कर दिया है। एडीजी क्राइम बी.एल. सोनी ने बताया कि बुधवार को जवाहर नगर पुलिस ने रविन्द्र प्रताप सिंह की सूचना पर आगरा में ग्रेस हाॅस्पिटल स्थित साक्षी मेडीकल स्टोर से 16 पैक तथा 3 खुले कार्टून आर्चीज लाइफ साइंस के नाम से निर्मित नकली दवाईयां जब्त कर नामजद आरोपी आगरा निवासी अरविन्द शर्मा को भी डिटेन कर लिया है। साभार-khaskhabar.com
Read More
बीयर की दो दुकानों की छत काटकर चोरी करने का प्रयास , एक दबोचा
Read More
कोसीकला पुलिस ने 10 लाख की अंग्रेजी शराब पकडी
Read More