BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

मथुरा। थाना राया क्षेत्र में गोली मारकर ज्वैलर्स को लूटने की घटना में पफारार चल रहे 25 हाजर के इनामी अभियुक्त सुनील उर्फ छोटू को पुलिस ने पुलिस लाइन के सामने से गिरफ्तार किया है। उकसे कब्जे से लूट का सामान व अवैध असलाह भी बरामद हुआ है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी ने टीम का गठन किया था जिसमें थाना राया और बल्देव के एसएचओ सामिल थे। ज्ञात रहे कि 26 जनवरी को हुई पुलिस मुठभेड में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया था जबकि दीपक भाग निकला था।
डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि  21 जनवरी को गोली मारकर ज्वैलर्स को लूटने की घटना में वांछित चल रहे 25 हजार रूपये के  इनामी सुनील कुमार उर्फ छोटू पुत्र धर्मसिंह निवासी नगला उदय सिंह थाना बल्देव मथुरा को कलेक्ट्रेट पैट्रोल पम्प के पास थाना सदर मथुरा से सोमवार को शाम को करीब तीन बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध असलाह तथा निशादेही पर ज्वैलर्स से लूटा हुआ एक मंगल सूत्र सोने का, एक जोडी कुंडल सोने के, दो अंगूठी सोने की, एक हाफ कौंधनी पैंडल वाली, एक जोडी पायल व चार जोडी तोडियां चांदी की बरामद की हैं। इस घटना मे शामिल एक अभियुक्त अमित कुमार पुत्र जगदीश निवासी अवैरनी थाना बल्देव को मुठभेड के दौरान 26 जनवरी को गिरफ्तार कर कर लिया था। इस लूट कांड में एक हिस्ट्रीशीटर को भी सामिल बताया जा रहा है। एसएसपी शलभ माथुर ने भी पत्रकारवार्ता में इस ओर इशारा किया है। ज्ञात रहे कि 21 जनवरी को समय करीब छह बजे राया क्षेत्र में रामपुर चौराहे से पवेसरा रोड पर मोटर साइकिल से जा रहे ज्वैलर्स मनोज कुमार पुत्र बंगालीमल निवासी पवसेरा थाना राया मथुरा को तीन मोटरसाइकिल सवार अभियुक्तांे ने पीछा करके पवेसरा रोड पर गोली मारकर सोने चांदी के आभूषण का बैग लूटा लिया था। इलाज के दौरान ज्वैलर्स मनोज की मृत्यु हो गयी थी।

पुलिस लाइन के सामने क्या कर रहा था शातिर
पुलिस ने जिस स्थान से आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार किया गया वह माथुरा जनपद के सबसे सुरक्षित क्षेत्रों में से एक हैं। यहां एसएसपी कार्यालय, एसएसपी आवास, डीएम कार्यालय, ठीक सामने पुलिस लाइन, महिला थाना, कोर्ट परिसर आदि हैं। ऐसे में हत्या, लूट, पुलिस मुठभेड में फरार चल रहा रहा 25 हजार का इनामी यहां क्या करने आया था।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More